स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव अचानक पहुंचे रायपुर के जिला अस्पताल, व्यवस्था देखकर हुए नाराज

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई। वहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण की जानकारी नही मिली थी। स्वास्थ्य मंत्री को अचानक अस्पताल मंे देखकर प्रबंधन समेत कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
इस बीच कई कर्मचारी ड्यूटी के गायब मिले। ओपीडी में चिकित्सकों के समय पर ना मिलने की शिकायतों के बीच उन्होंने व्यवस्था देखी। और सुबह नौ से शाम चार बजे तक ओपीडी को अनिवार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्ष के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अधिकारियों से कहा कि जिला अस्पताल को मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जाना है।
इसके लिए जो भी खामियां हैं। उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने दवा स्टोर, हमर लैब, माइक्रोबायोलाजी विभाग के कामकाज को परखा। मरीजों के लिए आवश्यक मात्रा में दवाइयां भंडारण के निर्देश दिए।