CG Weather Update: बस्तर में आज अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार, बुधवार से लगातार तीन दिन में तीन डिग्री बढ़ेगा तापमान

मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में हल्की वर्षा होने के आसार है।

Updated: | Tue, 26 Apr 2022 09:23 AM (IST)
CG Weather Update: बस्तर में आज अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार, बुधवार से लगातार तीन दिन में तीन डिग्री बढ़ेगा तापमान

 

रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश में एक सप्ताह से मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहले भीषण्ा गर्मी से लोग परेशान थे। दो दिन पहले हल्की बारिश हुई। लेकिन इससे उमस से राहत नहीं मिली। अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग ने बुधवार से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी है। रायपुर का अधिकतम तापमान बुधवार को 44 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं बस्तर के इलाकों में मंगलवार को अंधड़ के अलावा हल्की वर्षा के आसार भी है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बुधवार से शुक्रवार तक अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश से कर्नाटक तक द्रोणिका सक्रिय है। मंगलवार को इसके चलते बस्तर क्षेत्र में कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही अंधड़ भी चल सकती है। दो दिन पहले रायपुर में हुई हल्की बारिश के बाद सोमवार को उमस में बढ़ोतरी हो गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button