पंडवानी गायिका ऊषा बारले की इस ख़ास अंदाज का गवाह बना राष्ट्रपति भवन का दरबार हॉल…

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका ऊषा बारले को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान पूरा दरबार हॉल तालियों से गड़गड़ा उठा।
गौरतलब है कि पंडवानी गायिका ऊषा बारले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान लेने जा रही थीं। इस दौरान ऊषा बारले ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को साष्टांग प्रणाम किया, जिसे देख दरबार हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रणाम करके अभिवादन किया।