लात घूसो से गर्भवती महिला की पिटाई गर्भस्त भ्रूण की मौत का कारण बने फरार आरोपी गिरफ्तार

गर्भवती महिला से मारपीट कर हुए फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
मारपीट में घायल महिला का हो गया था गर्भपात, वारदात के बाद से थे आरोपी फरार
बिलासपुर. सम्बलपुरी बिल्हा निवासी गर्भवती महिला के साथ गांव के दो युवको ने मारपीट कर घायल कर दिया। उपचार के दौरान महिला का गर्भपता गया था। महिला की शिकायत पर बिल्हा पुलिस ने अपराध दर्ज कर फरार आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर बिल्हा पुलिस कार्रवाई रही है।
सम्बलपुरी निवासी रामेश्वरी पति रविशंकर चतुर्वेदी (26) के साथ पडोसी नोहर डहरिया, राजा डहरिया व सुनिता हडरिया व नोहर की बहन 28 अप्रैल को मारपीट की थी। पुरानी रंजिश पर हुई मारपीट में 6 माह की गर्भवती रामेश्वरी को गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने उपचार के लिए घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल में दाखिल किया था। उपचार के दौरान रामेश्वरी चतुर्वेदी के 6 माह की गर्भस्त शिशु की मौत हो गई थी। गर्भपात में नवजात की मृत्यु होने पर बिल्हा पुलिस ने मारपीट के साथ ही आईपीसी की धारा 316 के तहत अपराध दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया था। मारपीट के बाद आरेापी नोहर डहरिया व साहेबदास उर्फ राजा डहरिया फरार हो गए थे। मामले में जांच कर रही टीम को पता चला कि आरोपी नोहर व साहेबदास रायपुर में अपने रिस्तेदार के घर छिप कर रहे है। जानकारी होने पर बिल्हा पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर आरोपी नोहर व साहेबदास को गिरफ्तार कर बिल्हा लाए। बिल्हा पुलिस दोनों फरार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
हाथ मुक्का व पैर से गर्भवती महिला की पडोसियों से पिटाई कर दी थी। मारपीट में गर्भवती महिला के 6 माह के भ्रूण की गर्भ ही मौत हो गई थी। महिला की शिकायत के बाद बिल्हा पुलिस ने जांच के बाद दबिश देकर आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया है।