कांकेर में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में दो जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

चपेट में आने से बीएसएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया।
कांकेर। बीजापुर के बाद अब कांकेर में नक्सलियों ने अपने नापाक मंसूबे को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। कोइलीबेड़ा क्षेत्र के चिलपरस कैंप से ढाई किलोमीटर की दूरी पर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। चपेट में आने से बीएसएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार बीएसएफ की टीम सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गए है। कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया की बीएसएफ की टीम एरिया डॉमिनेशन के लिए सर्चिंग पर निकले हुए थे। चिलपरास कैंप से ढाई किलो मीटर की दूरी पर डूडा और कागबरस के बीच नाले में नक्सलियों ने आइईडी प्लांट कर रखा था जिसकी चपेट में आकर बीएसएफ के दो आरक्षक घायल हो गए।