प्रियंका चोपड़ा का भी परवीन बाबी या सुशांत सिंह राजपूत जैसा होता बुरा हाल, एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स

प्रियंका चोपड़ा ने जब से बॉलीवुड में अपने साथ हुई राजनीति को लेकर खुलासा किया है, तभी से उनके स्पोर्ट में बॉलीवुड के कई नामचीन लोग खड़े हो गए हैं। पहले कंगना रनौत और अब विवेक अग्निहोत्री। एक ने तो यह तक कह डाला कि अगर प्रियंका बी-टाउन नहीं छोड़ी तो उनका हाल भी परवीन बाबी या सुशांत सिंह राजपूत जैसा होता।
प्रियंका चोपड़ा ने जब से बॉलीवुड में अपनी आप बीती बताई है तभी से उनके साथ हुई इस राजनीति को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके स्पोर्ट में आ खड़े हुए है। प्रियंका ने इस बाक का खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री क्यों छोड़ी। इस खबर को सुनकर हर तरफ हलचल मच गई है। कंगना रनौत के बाद अब विवेक अग्निहोत्री, अपूर्व असरानी और अमाल मलिक ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है और कई कड़वे राज खोले हैं। वहीं बहुत से लोग हैरान भी हैं कि प्रियंका चोपड़ा जैसी इतनी बड़ी हीरोइन के साथ जब ऐसा सलूक हो सकता है तो फिर न्यूकमर्स और जो आउटसाइडर्स हैं, उनके साथ क्या होता होगा?
प्रियंका के इस खुलासे ने सभी को झंझोर कर रख दिया है। तो वहीं बॉलीवुड में कंगना रनौत के स्पोर्ट के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स अब प्रियंका के सपोर्ट में आ खड़े हुए हैं। जहां एक ओर करण जौहर पर उन्हें बैन करने का आरोप लगाया, तो वहीं अब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और एडिटर-फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने भी रिएक्ट किया है।
ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में इस वजह का खुलासा किया था कि वह बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड क्यों गई थीं। प्रियंका ने कहा था कि उनके खिलाफ बॉलीवुड में राजनीति होने लगी थी। उन्हें फिल्मों में साइडलाइन किया जाने लगा था। ऐसी नौबत आ गई थी कि प्रियंका बॉलीवुड से कहीं दूर भागना चाहती थीं। यही वजह है कि वह बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड की ओर चली गई। वह इंडिया तो आना चाहती है, लेकिन उनके मन में बॉलीवुड में कई लोगो को लेकर अभी भी खटास बरकरार है। प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद विदेश में ही घर बसा लिया।
प्रियंका के खुलासे के बाद कंगना रनौत ने करण जौहर पर धावा बोला और दावा किया था कि फिल्ममेकर ने प्रियंका को बैन कर दिया था। साथ ही एक्ट्रेस को इस हद तक हैरेस किया कि वह देश और फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर मजबूर हुईं। अब प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में विवेक अग्निहोत्री ने भी बोला है।