छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई पर भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे को घेरा

रायपुर। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छत्तीसगढ़ में चल रही कार्रवाई को लेकर घात-प्रतिघात का खेल फिर से शुरू हो गया है। एक ओर भाजपा इसे भ्रष्टाचार से जोेड़कर देख रही है तो वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक साजिश बता रही है।
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि अब पूरा प्रदेश और बच्चा-बच्चा जान गया है। ईडी के दफ्तरों को लेकर देश-विदेश की बात मुख्यमंत्री करते हैं। इस प्रदेश में कुछ चीजें सरेआम हो चुकी थी। कोयला परिवहन में खेल हुआ है। इसके बाद से ईडी सक्रिय है और कार्रवाई शुरू की है। इस खेल में जुड़े लोग अब जेल में है। शराब कारोबारी क्या कर रहे हैं।
भाजपा कर रही साजिश्: कांग्रेस
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों को रोकने के लिए भाजपा ईडी के साथ साजिश कर रही है। यह भाजपा की चुनावी तैयारी का हिस्सा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर में चुनावी ऐलान कर चुके हैं।