भिलाई विधायक देवेंद्र बने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के छत्तीसगढ़ प्रभारी

भिलाई । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र को जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के लिए प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश जारी हो गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार आपको जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत 31 मार्च को आयोजित लोकतंत्र बचाओं-मशाल शांति मार्च / रेली हेतु प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया जाता है। कृपया, आपसे आग्रह है कि 31 मार्च 2023 को सायं 6 बजे प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में स्थानीय ऐतिहासिक स्मारक / स्थलों पर लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च / रैली के आयोजन हेतु समस्त मोर्चा संगठन- प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों एवं जिला / शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से सम्पर्क एवं समन्वय बनाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में समुचित कार्यवाही करें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

आपको बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव भारत जोड़ों यात्रा में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए संगठन ने यह महत्वपूर्ण काम दिया है।

विधायक देवेंद्र इस जिम्मेदारी के बाद काम पर जुट गए हैं। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए अपनी टीम के साथ मैदान में उतर गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button