गायत्री मंदिर गौरेला में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी का पर्व।

गौरेला: अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा गौरेला के द्वारा पावन नवरात्रि के अंतिम दिवस राम नवमी का पर्व हवन पूजन कर धूमधाम से मनाया गया दिनांक 30 मार्च को शुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक राम नवमी के अवसर पर एवं नवरात्रि अनुष्ठान साधना के समापन पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें गौरेला पेंड्रा गायत्री परिवार युवा संगठन डिवाइन ग्रुप दिया के कार्यकर्ता एवं शहर के नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे एवं आसपास के गांव के एवं नगर के कई गणमान्य नागरिक इस पवित्र उत्सव में शामिल होकर अपनी- आहुतियां समर्पित किए कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक भागचंद चक्रधारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामनवमी पर्व हमें संदेश देता है
राम भक्ति का, आदर्श जीवन शैली का, हम सभी को आदर्श जीवन शैली अपनाना चाहिए प्रमुख समाज सेवी एवं दिया ग्रुप संरक्षक मंडल अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सोनी ने भी उत्सव पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें यही शिक्षा देता है की जीवन निर्माण परिवार निर्माण और समाज निर्माण के दिशा में हम किस तरह आगे बढ़े रामनवमी पर्व की महिमा व्यापक है अपरंपार है। कार्यक्रम में उपस्थित गायत्री परिवार युवा संगठन डिवाइन ग्रुप दिया ओमप्रकाश बलभद्रे ने सभी को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दी! कार्यक्रम के अंत में कन्या भोजन कराया गया एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । साथ ही विशाल गायत्री मंदिर निर्माण हेतु सभी से सहयोग का आवाहन भी किया गया। ब्लॉक समन्वयक भागचंद चक्रधारी ने बताया कि जल्द ही भव्य गायत्री मंदिर का विशाल निर्माण प्रारंभ किया जाना है
जिसकी तैयारी चल रही है। इस अवसर पर विशेष रुप से जिनकी उपस्थिति रही जिसमें ब्लॉक संयोजिका डिवाइन ग्रुप दिया युवा संगठन गायत्री परिवार प्राची श्रीवास्तव सदस्य लायनेस क्लब गौरेला , विशेष सहयोगी संजय श्रीवास, सुलभा जयसवाल सक्रिय कार्यकर्ता, अरुणा कश्यप, राहुल गुप्ता जशपुर, दुर्गेश प्रजापति पुलिस कॉन्स्टेबल गौरेला , पुरुषोत्तम कश्यप वन विभाग गौरेला, साथ ही मुख्य यजमान के रूप में नोगेंद्र पटेल रजिस्ट्रार गौरेला, सुमन शर्मा, कौशल मानिकपुरी, विनोद सिंह ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी गौरेला बीमा अधिकारी, कोरजा से किरण तिवारी महिला मंडल अध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव , विजेंद्र वर्मा, ज्योति श्रीवास सहित गायत्री परिवार के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।