छत्‍तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा के आसार

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदल गया है। द्रोणिका के प्रभाव से आज भी प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ के साथ वर्षा की संभावना है। जबकि धमतरी जिले में मौसम बदल गया है। बादल की तेज गर्जना के साथ सुबह से तेज बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा कि शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

नमीयुक्त हवाओं के चलते मौसम में आई ठंडकता

इससे पहले गुरुवार को दोपहर की तपिश के बाद देर शाम को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला गया। गरज चमक के साथ तेज हवाओं के साथ ही रायपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। इसके चलते रात का मौसम भी सुहाना हो गया और उमस से भी राहत मिली।

दिन की तपिश के बाद रात को मौसम सुहाना

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली भी गिर सकती है। द्रोणिका का प्रभाव दक्षिण तमिलनाडु से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अब बढ़ोतरी होने लगी है। इससे गुरुवार को दोपहर की तपिश भी बढ़ी रही। हालांकि देर शाम हल्की नम हवाएं चलने लगीं।

गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश भर में एआरजी बलौदाबाजार सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह रहा तापमान

रायपुर 37.6 25.0

बिलासपुर 37.0 23.9

जगदलपुर 34.9 22.6

अंबिकापुर 34.2 19.4

पेंड्रा रोड 35.0 19.6

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button