पोषण पखवाड़ा के दौरान मिलेट्स के बने व्यंजनों की लगायी गयी प्रदर्शनी

विधायक डॉ. के के ध्रुव ने किया अवलोकन
गौरेला/पेंड्रा/मरवाही: पोषण पखवाड़ा के दौरान आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सोन बचरवार के सोनमुड़ा में मिलेट्स के बने व्यंजनों की प्रदर्शनी लगायी गयी। इसका उद्देश्य बच्चों और महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल संबंधी जागरूकता और आदतों में सुधार लाना है। जिले में पोषण पखवाड़ा का आयोजन 20 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक किया जा रहा है।

विधायक डॉ के. के. ध्रुव, राज्य युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव और जनपद सदस्य नवल लहरे ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर लोगों को जागरूक किया। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत वर्ष 2023 की थीम “मिलेटस खाएँ और रोगों को दूर भगाएँ है। वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। मिलेट्स को ही श्रीअन्न अथवा मोटो अनाज के रूप में ख्याति प्राप्त है। सामान्य जनों में प्रचलित ज्वार, बाजरा, कोदो-कुटकी, रागी, मडिया के पौष्टिक व्यंजनों पर विस्तृत परिचर्चा की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button