सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

बीजापुर : सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य जिले के सभी जनपद पंचायतों में 01 अप्रेल से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने बीजापुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत धनोरा के कदम पारा मे किये जा रहे सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुपरवाइजर, प्रगणक दल को 30 अप्रैल 2023 तक सर्वे कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।


कलेक्टर ने प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणक दलों को सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य को त्रुटि रहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए वार्ड पंचों की जिम्मेदारी, मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही ग्रामवासियों को सर्वेक्षण के लाभ को बताया सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की।इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत श्री फागेश सिन्हा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button