सड़क दुर्घटना : ट्रक ने शिक्षिका के सिर को कुचला, मौत, दूसरी शिक्षिका गंभीर

उत्तर पुस्तिका जांचने बालोद जा रही गुरुर विकासखंड के ग्राम चंदनबिरही विद्यालय की दो महिला व्याख्याता सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरी जिंदगी मौत के मध्य संघर्ष कर रही है

बालोद/गुरुर. उत्तर पुस्तिका जांचने बालोद जा रही गुरुर विकासखंड के ग्राम चंदनबिरही विद्यालय की दो महिला व्याख्याता सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरी जिंदगी मौत के मध्य संघर्ष कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्याख्याता नीता बघेल एवं सीमा साहू एक ही गाड़ी से बालोद जा रही थी कि ग्राम भरदा में मोड़ पर अचानक सामने से ट्रक के आने एवं सड़क के पास रखे स्टापर के कारण रास्ता बाधित होने के कारण वे हड़बड़ा गई एवं गिर गई। दो पहिया वाहन से गिरने के बाद सामने से आ रही ट्रक के पहिए के नीचे नीता बघेल का सिर आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीमा साहू को 108 के माध्यम से गुरुर लाया गया जिसे धमतरी के लिए रेफर कर दिया गया। नीता बघेल महिला टीचर्स एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष थी।

स्टापर बना दुर्घटना का कारण
ग्रामीणों ने चर्चा में बताया कि मोड़ पर यह स्टापर कई दिनो से रखा हुआ है, स्टापर रखने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। स्टापर क्यों रखा गया यह ग्रामीण अब तक नहीं समझ पा रहे हैं। स्टापर के कारण वाहन चालक प्राय: हड़बड़ा जाते हैं। माना जा रहा है कि यही स्टापर इस दुर्घटना का कारण बना है।

नीता कोलिहामार की रहने वाली, सीमा बोहारडीह की
मृतक नीता बघेल ग्राम कोलिहामार में रहती थी, उसके साथ उसका 20 साल लड़का एवं 18 साल की लड़की रहती थी। मां की मृत्यु के बाद दोनों बच्चे अकेले पड़ गए हैं। वहीं सीमा साहू ग्राम बोहारडीह की रहने वाली है, जो अस्पताल में जीवन मौत के मध्य संघर्ष कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button