शिरडी साईं बाबा पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, मुंबई पुलिस दर्ज कर सकती है FIR

साईं बाबा के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बागेश्वर बाबा शिरडी के साईंबाबा पर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर नए विवाद में फंस गए है। इस संबंध में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बागेश्वर बाबा ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, साईं बाबा के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिवसेना (उद्धव गुट) युवा सेना के नेता राहुल कनाल ने मुंबई के बांद्रा थाने में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ठाकरे गुट के नेता ने कहा कि बागेश्वर बाबा को साईबाबा के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। कनाल ने शिरडी साईं बाबा पर दिए गए उनके बयान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।