छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार ने आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर की आरती धर से चर्चा

रायपु। हिन्दुस्तान के आदिवासियों में एक सबसे पिछड़ी जनजाति, पहाड़ी कोरवा समुदाय के एक पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों को पेड़ से फंदा बांधकर फांसी पर लटका दिया, और खुद भी खुदकुशी कर ली।
पहली नजर में मामला ऐसा ही दिख रहा है। इसके आगे-पीछे आत्महत्या की इतनी दूसरी घटनाएं हुई हैं कि वे दिल दहला रही हैं। इन्हें कैसे कम किया जा सकता है, और प्रेस-टीवी को कैसे जिम्मेदार बनाया जा सकता है कि उनके कवरेज से और लोगों को भी आत्महत्या का रास्ता न सूझे।