5 किमी. की दौड़ में 18-35 महिला वर्ग में प्रियंका साहू प्रथम, रुक्मणी को दूसरा स्थान

हनुमान जन्मोत्सव और क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को 5 किमी. की दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से ज्यादा महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई।
हनुमान जन्मोत्सव और क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस पर 5 किमी. की दौड़ संपन्नरायपुर. हनुमान जन्मोत्सव और क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को 5 किमी. की दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से ज्यादा महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। इसमें 18-35 महिला आयु वर्ग में प्रियंका साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, रुक्मणी साहू दूसरे और भावना साहू तीसरे स्थान पर रही। बेदोमती ने चौथा और चंद्रिका यादव ने पांचवां स्थान हासिल किया। 35 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में नर्मदा साहू ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। किरण साहू दूसरे, शावली टांडी तीसरे स्थान पर रही। राजेश्वरी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 3000, 2500, 2000, 1500 और 1000 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को रवींद्र सेना के प्रमुख रवींद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीता डुमरे, हर्षा साहू, क्रीड़ाभारती के प्रांताध्यक्ष सुमित उपाध्याय, नीरज शुक्ला विशाल हियाल और वीरेंद्र देशमुख ने पुरस्कृत किया।