जिले में कार्यरत अधिकारी- कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित, कलेक्टर श्री मलिक ने जारी किए आदेश

राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव-
छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण अवधि में विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश पर किया जाएगा विचार।
गरियाबंद। राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य 01 अप्रैल 2023 से प्रारंभ हो गया है। सर्वे का कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है। उक्त कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक किये जाने के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कार्यक्रम अवधि तक गरियाबंद जिले में कार्यरत समस्त अधिकारी – कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित किया गया है।
कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए है। जारी आदेशानुसार सर्वेक्षण अवधि में विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश का स्पष्ट औचित्य प्रतिपादित किए जाने पर ही अवकाश स्वीकृति के लिए विचार किया जायेगा। उल्लखेनीय है की राज्य शासन द्वारा लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच की जानकारी लेने और शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया जा रहा है।