अजब-गजब : 18 साल बाद मृतक के आत्मा के सताने पर आरोपी ने कबूला दोस्त की हत्या की बात

बालोद. करकाभाट निवासी 18 वर्षीय छबेश्वर गोयल के लापता होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसे अपना दोस्त बताने वाले टीकम कोलियारा (43) निवासी करकाभाट ने पुलिस को उसकी हत्या करने की बात बताई है। बुधवार को उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी जगह जेसीबी से खुदाई की। जहां से कटे-फटे कपड़ें, हड्डी के सात टुकड़े मिले, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अभी कुछ भी नहीं बता पा रही है। इससे पहले टीकम कोलियारा के बताए अनुसार 2 अक्टूबर 2021 को भी एक जगह खुदाई की गई थी, तब कुछ नहीं मिला था।

लड़की से छेड़छाड़ पर हत्या करने की बात कही
छबेश्वर गोयल 2003 से लापता है। 2021 में अचानक टीकम कोलियारा ने खुलासा किया कि उसने छबेश्वर की हत्या कर दी थी। इसकी वजह उसने गांव की एक लड़की से छेड़छाड़ करने की वजह बताई। उसने बताया कि छबेश्वर की आत्मा उसे एक माह से सता रही है, इस कारण वह जानकारी दे रहा है। पहले लोगों ने मजाक समझा। लेकिन उसके बार-बार कहने पर गांव में हड़कंप मच गया। छबेश्वर के पिता और भाई के साथ टीकम बालोद थाना पहुंचा और पूरी जानकारी दी।

छबेश्वर बनकर करता था परिजनों को फोन
टीकम ने बताया कि वह हत्या करने के बाद घबरा गया था। जब छबेश्वर के घर वाले लगातार खोजबीन कर रहे थे तो उसे अच्छा नहीं लगा और वह छबेश्वर बनकर उसके माता-पिता को फोन करता था। जबकि उसने लोहे के रॉड से उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी थी। गांव से 300 मीटर दूर देर रात गड्ढा खोदकर शव को बोरे में भरकर दफना दिया। बाद में छेड़छाड़ की शिकार लड़की से उसने प्रेम विवाह कर लिया। युवक के परिजनों ने भी की थी जांच की मांग।

7 हड्डियां बरामद, लेकिन संदेह, जांच के लिए भेजा
एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने कहा कि खुदाई में 7 हड्डी के टुकड़े, कुछ फटे कपड़े और एक सिक्का भी बरामद किया गया है। जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। जीरो पर मर्ग कायम किया गया है। हड्डी मनुष्य की है या नहीं जांच के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button