देश में इन नामों से लोकप्रिय है पानी पुरी

पानी पुरी एक लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड स्नैक्स है, जिसका भारत में लोग सदियों से आनंद ले रहे हैं। पानी पुरी का इतिहास प्राचीन काल से है और ऐसा माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति भारत के उत्तरी भागों में हुई थी। बीते कुछ सालों में पानी पुरी भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी काफी लोकप्रिय हो गई है।
पानी-पुरी का इतिहास
पानी-पुरी के संबंध में कोई लिखित इतिहास तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि पानी-पुरी की उत्पत्ति भारत में ही हुई थी। विशेषकर उत्तर भारत में पानी-पुरी सबसे पहले चलन में आई थी। कई इतिहासकारों का कहना है कि पानी-पुरी सबसे पहले बिहार में मगध साम्राज्य के दौरान चलन में आई थी, वहीं कुछ इतिहासकार इसे राज कचौड़ी का ही परिवर्तित रूप मानते हैं।
देश में इन नामों से लोकप्रिय है पानी पुरी
महाराष्ट्र-पानी पुरी
हरियाणा – पानी पताशी
मध्य प्रदेश – फुल्की
उत्तर प्रदेश – पानी के बताशे/पड़ाके
असम – फुस्का/पुस्का
गुजरात – पकौड़ी
ओडिशा – गुप-चुप
आंध्र प्रदेश , दक्षिण झारखंड , छत्तीसगढ़, बंगाल , बिहार और नेपाल में पुचका .
दिल्ली, पंजाब और पाकिस्तान में गोल गप्पा