धरती के करीब से गुजरेगा 110 फुट का एस्टेरॉयड, 23 हजार किमी है स्पीड, नासा ने दी जानकारी

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्टेरॉयड 2023 FT1 को लेकर चेतावनी दी है। यह क्षुद्रग्रह धरती के काफी करीब पहुंच जाएगा। यह एस्टेरॉयड 23 हजार 790 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। NASA के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज के मुताबिक Asteroid FT1 का आकार करीब 110 फीट चौड़ा है। यह आज (सोमवार) 74 लाख किमी की दूरी पर पृथ्वी के करीब पहुंचेगा।

नासा ने दी चेतावनी

वैज्ञानिक इस दूरी को पृथ्वी के नजदीक मानते हैं। इसलिए Asteroid FT1 को संभावित रूप से खतरनाक की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना नहीं है। हालांकि साइंटिस्ट इस क्षुद्रग्रह को तब तक मॉनिटर करेंगे, जबतक यह धरती के पास से गुजर नहीं जाता। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि यह एस्टेरॉयड अपोले ग्रुप से है।

कितने एस्टेरॉयड की हो चुकी है खोज?

नासा के अनुसार, सौर मंडल के सभी ग्रह सूरज का चक्कर लगाते हैं, ठीक उसी तरह क्षुद्रग्रह भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। अभी तक वैज्ञानिक 11 लाख 13 हजार 527 एस्टेरॉयड की खोज कर चुके हैं।

एस्टेरॉयड का अध्ययन वैज्ञानिक क्यों करते हैं

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस टेलीस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद क्षुद्रग्रह पर नजर रखता है। इनका अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिक पैन-स्टार्स और कैटालिना स्काई समेत कई भू-आधारित टेलीस्कोप का इस्तेमाल करते हैं। सौरमंडल और ग्रहों की स्थितियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक एस्टेरॉयड का अध्ययन करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button