रायपुर के इस मंदिर में कीजिए भगवान विष्‍णु के पांचवें अवतार के दर्शन, आज होगी विशेष पूजा

रायपुर। अक्षय तृतीय के दिन को सभी वर्ग के लोग बहुत ही शुभ मानते हैं, लेकिन ब्राम्हण समाज की इस दिन से विशेष आस्था जुड़ी है। कारण भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले ब्राम्हणों के आराध्य देव भगवान परशुराम का भी अक्षय तृतीया के दिन ही जन्म हुआ था। रायपुर शहर में भगवान परशुराम जी का एक मात्र मंदिर डंगनिया में है, जो लगभग सात साल पहले बनाया गया हैं। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राम्हण समाज की ओर से यहां पर पांच दिवसीय महोत्सव मनाया जाता है। महोत्सव की शुरुआत अक्षय तृतीया के दिन से हाेती है।

अक्षय तृतीया के मौके पर होते हैं अलग-अलग कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष शिवांजल शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 22 अप्रैल से हो रही हैं, 26 अप्रैल तक चलेगा। पांचों दिन अलग-अलग कार्यक्रम करवाए जाते हैं। कोटा में भी भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित है, लेकिन यहां पर कोई मंदिर नहीं बना है। डंगनिया स्थित मंदिर में सुबह से ही पूजा पाठ शुरु हो जाता है, जो देर रात तक चलता है। शाम को महाआरती भी होती हैं।

भगवान परशुराम की कहानी

भगवान विष्णु के छठवें अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। भगवान परशुराम सप्तऋषियों में एक जमदग्नि और रेणुका के पांचवें पुत्र थे। बचपन में इनका नाम राम था। भगवान शंकर से परशु अर्थात कुल्हाड़ी नामक अस्त्र मिला था, जिसके बाद इन्हें परशुराम कहा जाने लगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम अमर है, आज भी जीवित हैं। माता-पिता दोनों के आज्ञाकारी पुत्र थे।

हैहय क्षत्रिय वंश के राजा सहस्त्रार्जुन ने दत्तात्रेय की कठिन तपस्या का वरदान प्राप्त कर लिया था। वरदान पाने के बाद घमंड में चूर सहस्त्रार्जुन ने जमदग्नि के आश्रम में जाकर कामधेनु गाय को छीनकर ले गया। भगवान परशुराम ने सहस्त्रार्जुन के सारी भुुजाओं को काट दिया। सहस्त्रार्जुन के पुत्रों ने जगदग्नि ऋषि की हत्या कर दी। पिता की हत्या से क्रोधित भगवान परशुराम ने प्रतिज्ञा लिया और 21 बार पृथ्वी से हैयय क्षत्रिय वंश का विनाश किया था। भगवान परशुराम का उल्लेख रामायण और महाभारत दोनों में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button