किसानों को छलने का काम कर रही कांग्रेस: इंदु पनारिया

भाजपा किसान मोर्चा जीपीएम द्वारा दिया गया धरना
गौरेला:- किसानों को छलने का काम रही है कांग्रेस, जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से किसानों को उनके हक से वंचित रखा जा रहा है कांग्रेस के नेताओं ने कहा था के किसानों को निशुल्क पंप कनेक्शन दिया जाएगा लेकिन आज तक एक भी किसान को पंप कनेक्शन नहीं दिया गया उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा जी पीएम द्वारा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी इंदु पनारिया ने अपने उद्बोधन में कहीं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की आवाहन पर सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं पंप कनेक्शन नहीं दिए जाने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम रखा गया।
जिसमें किसानो की समस्याओं को लेकर सन्दीप जायसवाल, दुर्गेश यादव, आशीष गुप्ता, देव राजपूत ने अपने विचार रखें।
कार्यक्रम का संचालन तापस शर्मा एवं आभार सन्तोष तिवारी ने व्यक्त किया। वही भाजपा ने किसानों को छलने का काम कर रही कांग्रेस सरकार को लेकर आगे भी उग्र आंदोलन करने की बात कही है।
इस अवसर पर दिलीप यादव, समीरा पैकरा, किशन तिवारी, रितेश साहू, शंभू लाल टांडिया, मोहित राजपूत, सूर्यकांत ठाकुर, कबीर मिश्रा, संतोष विश्वकर्मा, राकेश श्रीवास, महेंद्र शुक्ला, रोहिणी राठौर, प्रखर नामदेव, राजेंद्र प्रसाद, दीपक शर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राठौर, राहुल चतुर्वेदी, विजय राठौर, यज्ञ तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं किसान उपस्थित थे!