क्या भाजपा को ही बयान देने का अधिकार है : भूपेश बघेल

सोनिया गांधी को विषकन्या बोले जाने पर भड़के भूपेश
रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने कर्नाटक के भाजपा विधायक के बयान पर कड़ी प्रतक्रिया दी है। भूपेश बघेल ने कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक ने सोनिया गांधी को विष कन्या कहने पर कहा, भाजपा को ही बयान देने का अधिकार है। मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का पूरे देश में विरोध हुआ।
उन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए अपना शब्द वापस लिया है, लेकिन अब भाजपा विधायक की तरफ से सोनिया गांधी को विष कन्या कहा गया है। ये हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करते है। घोर निंदनीय है, भाजपा नेताओं के कहने पर किया गया है।