मन की बात सुनने को छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में जुटेंगे दो लाख से ज्यादा लोग

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड 30 अप्रैल को प्रसारित होगा। छत्तीसगढ़ भाजपा इस अवसर पर बड़े आयोजन की तैयारी कर रही है। प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्र 200-200 कार्यकर्ता एकजुट होंगे।

कम से कम दो लाख लोगों को एकजुट करने का लक्ष्य रखा गया है। ये ऐसे लोग होंगे जो कि वर्ग विशेष में ओपेनियन मेकर्स की भूमिका निभाते हैं। इनमें विभिन्न संगठनों, समाजों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा अधिक स्थानों पर इसके लाइव प्रसारण सुनाने की व्यवस्था की जा रही है।

प्रदेश भाजपा के महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि जिसमें प्रदेश स्तर के सभी नेता मानिटरिंग कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही आम नागरिक को भी इस आयोजन से जोड़ने की कोशिश हो रही है।

पार्टी इस अवसर का सदुपयोग जनता से जुड़ाव व संवाद को मजबूत करने के लिए करेगी। मन की बात सुनने और उसके बाद बूथ की बैठक करने का आह्वान किया गया है।

कांग्रेस बोली- मोदी ने जनता के मन की बात कभी नहीं सुनी

मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला हे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के मन की बात को कभी नहीं सुना। उन्होंने कहा कि यह गप शप श्रृंखला की 100 कड़ी पूरी होने वाली है।

देश के युवाओं, किसानों, बेरोजगारों, व्यवसायियों, मजदूरों और छात्रों के मन की बात करने से मोदी क्यो डर जाते है? अपने 2014 और 2019 के चुनावी वादों पर बात करने का समय कब आएगा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल और नकारा साबित हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button