हसदेव नदी में भाई-बहन की डूबने से मौत, बिना बताए गए थे नहाने

कोरबा. घर के पास हसदेव नदी में स्नान करने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते में भाई- बहन हैं।  घटना उरगा थाना क्षेत्र के गांव देवरमाल की है। काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों की लाश नदी से निकाली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाले संतोष पटेल की छह वर्षीय पुत्री प्रतिभा और तीन साल का पुत्र रियांश घर से थोड़ी दूरी पर स्थित हसदेव नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान बच्चे गहने पानी में समा गए। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चों के नदी में स्नान करने जाने की जानकारी परिवार को नहीं दी थी।
नदी में तैरते मिली दोनों की लाश
गांव में ही एक व्यक्ति के घर शादी विवाह की तैयारी चल रही थी। परिवार को लगा कि बच्चे गांव में होंगे। काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिवार ने खोजबीन शुरू हुई। नदी में दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ। घटना से परिवार में मातम पसरा है। बच्चे के पिता संतोष रोजी मजदूरी का काम करता है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button