भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

गौरेला:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला गौरेला मरवाही पेण्ड्रा द्वारा छत्तीसगढ़ की लुटेरी कांग्रेस सरकार के अब तक के सबसे बड़े 2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा औऱ अनवर ढेबर का पुतला दहन किया ।
पूरे प्रदेश के सभी जिलों में आज भाजपा महिला मोर्चा ने 2000 करोड रुपए के शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। इसी कड़ी में गौरेला में पुतला दहन कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष समीरा पैकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की कसम खाई थी और उसी गंगा मैया की सभी बेटियों से शराब का पैसा खाकर धोखा किया, उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के लालच ने छत्तीसगढ़ के कई बेटियों की सुहाग उजाड़ दिए। कई बेटियों का घर बर्बाद कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंगाजल की सौगंध खाकर, धोखा देकर छत्तीसगढ़ महतारी को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा इस लालची रावण की लंका में आग लगा देंगी।


पुतला दहन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर, महामंत्री राकेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष मुकेश दुबे, नीरज जैन, उपेन्द्र बहादुर सिंग, जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं के जिला संयोजक मथुरा सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सदस्य आशीष गुप्ता, भाजयुमो नेता आशुतोष मिश्रा, महेंद्र शुक्ला आदि वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेसी जन्मजात घोटालेबाज हैं! छत्तीसगढ़ में पहले भी 3 साल घोटालों की सरकार रही। उसके बाद जनता ने उस सरकार को उखाड़ फेंका। 15 साल बाद कांग्रेस को जनता ने सेवा का अवसर दिया था। लेकिन कांग्रेसियों ने पहले दिन से ही जनता की सेवा करने की बजाय छत्तीसगढ़ की जनता के धन को लूटने का काम किया। भूपेश बघेल की सरकार घोटालों की सरकार है। साढ़े चार साल से हर रोज हर तरह के घोटाले हो रहे हैं। कोल से लेकर रेत तक घोटाले दर घोटाले सामने आते रहे। अब तो हद हो गई कि शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आने वाली कांग्रेस ने दो हजार करोड़ का शराब घोटाला कर दिया। घोटालेबाज कांग्रेसी बख्शे नहीं जाएंगे। इनके एक एक करके सभी कारनामे सामने आ रहे हैं और जल्द ही सारे घोटालेबाज सही जगह पर पहुंच जाएंगे।
विरोध प्रदर्शन में लालजी यादव, तापस शर्मा, अंकुर गुप्ता, संतोष तिवारी, प्रणव मरपच्ची, शंकर चक्रधारी, आशीष पांडे, सुचन्द्र तिवारी, सिद्धार्थ दुबे, अजय तिवारी, केशव पांडे, लवकेश गुप्ता, दुर्गेश यादव, दीपक शर्मा, भावेश केशरवानी, आलोक जैन, विजय बाली, सत्यजीत सिंह, अंकुर विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री रानू नामदेव, मनोरमा गुप्ता, सरिता राठौर, रमा राठौर, दुर्गी कोल, लक्ष्मी यादव, भानमती काशीपुरी, मीनाक्षी यादव, उर्मिला यादव, सत्यवती, गंगोत्री राठौर सहित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button