प्रदेश में मुद्दा विहीन भाजपा, कांग्रेस से मुक़ाबला करने ED का ले रही है सहारा- विक्रम मंडावी

बिजापुर- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को ज़िला मुख्यालय बीजापुर में ईडी व भाजपा का पुतला दहन किया गया, ज़िला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हुए पुतला दहन कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कांग्रेसियों ने जमकर नारे बाजी करते हुए “जब जब मोदी डरता है ईडी को आगे करता है” बहुत हुई महंगाई की मार बस करो मोदी सरकार” जैसे नारे लगाते रहे।

बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस व राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता हजम नही हो रही है,
केंद्र की भाजपा यह सिध्द कर रही है कि राहुल गांधी उनके लिये चुनोती बनकर खड़े है, राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से अब भाजपा के अंदर खलबली मची हुई है,

केंद्र की मोदी भाजपा सरकार सरकारी तन्त्रो का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेताओं के घरों पर जबरन ईडी द्वारा छापामारी करवा रही है, और कांग्रेसियों को परेशान कर रही है। विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि “भाजपा प्रदेश में मुद्दा विहीन हो चुकी है भाजपा कांग्रेस से सीधे मुक़ाबला करने की स्थिति में नहीं है आगामी विधान सभा चुनावों में कांग्रेस से मुक़ाबला करने के लिए भाजपा के पास केवल ED और IT का ही सहारा है।”

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि अगर केंद्र की भाजपा मोदी को ईडी का उपयोग करना ही है तो सर्वप्रथम अड़ानी के खिलाफ करना चाहिए था पर क्यो नही कर रही है, ईडी भाजपा को लाभ पहुँचाने की मक़सद से विपक्षी पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रही है।

विधायक विक्रम ने आगे कहा कि कांग्रेस जब अंग्रेजों से नही डरी, तो ईडी से क्या डरेगी।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, युवा आयोग सदस्य प्रवीण डोंगरे,नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, सांसद प्रतिनिधि वेणु गोपाल राव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगालूर के अध्यक्ष मंगल राना, प्रवक्ता सालिक नागवंसी, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज अवलम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बोधि ताती, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, ज़िला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र हेमला, पार्षद सोनमती ताती,पार्षद ललिता झाड़ी,पार्षद साहिल तिग्गा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कामेश मोरला,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एजाज़ सिद्दीक़ी महिला कांग्रेस की सरस्वती मंडल, शकिना बानो सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button