गंगाश्री में भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश प्रताप के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देखी मूवी

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल भी युवाओं के साथ हुए शामिल..

बैकुंठपुर – जिला मुख्यालय स्थित बैकुंठपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने सिनेप्लेक्स में द केरला स्टोरी देखा। युवाओ के उत्साहवर्धन के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल भी पहुंचे श्री जायसवाल ने हिन्दूओं और युवा युवतियों को ज्यादा संख्या में मूवी देखने के लिए अपिल करते हुए कहा है कि सभी यह फिल्म को जरुर से जरुर देखें क्यों कि देश में किस प्रकार से यह फ़िल्म धर्मांतरण का खेल चल रहा है इसे देखकर हिन्दूधर्म के लोगों को जागरूक होना जरूरी है।

केरल में युवतियों के ब्रेनवाश कर उन्हें धर्मपरिवर्तन करने, उनका शोषण करने और आतंकवादी संगठनों से जोड़कर उनका शोषण, बलात्कार ,अपहरण और हत्या जैसी वास्तविक निर्मम घटनाओं से जुड़ी है।

यह घटना केरल में विगत कई वर्षों से युवक युवतियों को धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें नरक की जिंदगी में धकेला जा रहा है। खुफिया एजेंसियों की जांच में बेहद चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। द केरला स्टोरी सच्ची घटना पर बनाई गई मूवी है, जिसमे तीन लड़कियों जिनमे से दो हिन्दू और एक ईसाई लड़की के साथ धोखा देकर किये गए क्रूर अत्याचार की कहानी दिखाई गई है।
मूवी देख रहे दर्शक ने सच्ची घटना पर बनी इस मूवी को देखकर भावुक हो गए।उन्होंने कहा कि समाज की लड़कियाँ और लड़के इस मूवी को जरूर देखें और जागरूक हों कि किस तरह से आतंकवादी संगठन लव जेहाद को संरक्षण दे रहे हैं। केरल राज्य में लगातार हिन्दू और ईसाइयों के बच्चे इस षणयंत्र का शिकार हो रहे हैं, यही स्थिति देश के कई राज्यों में है।
जिलाध्यक्ष हितेश ने कोरिया के सभी युवक युवतियों से आग्रह किया है कि देश और समाज के भविष्य के लिए इस मूवी को परिवार सहित देखें।
इस दौरान मुख्य रूप से उपाध्यक्ष कमलेश साहू कमलेश राजवाड़े सच्चीदान्द द्रिवेदी उमाशंकर बंटी महामंत्री प्रखर गुप्ता कुणाल जायसवाल मंत्री रमेश तिवारी अनिल राजवाड़े सहकोषाध्यक्ष अंकित जायसवाल अश्वनी सिंह गोलू जंप सदस्य रामचन्द्र राजवाड़े सूजंय जैन श्रीराम दूबे सुरेश राजवाड़े प्रविंद सिंह राजेश यादव,नितेश यादव,आकांक्षा सिंह शक्ति मान साहू मंयक राठौर सुनिल साहू सरद सिंह तथा अन्य कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button