वट सावित्री के पावन अवसर पर नपा अध्यक्ष लालमुनि यादव ने नगर कि महिलाओं के साथ किया पूजा अर्चना

कोरिया- जिले के चर्चा कालरी के नगरपालिका परिषद शिवपुर चर्चा कालरी कि लोकप्रिय अध्यक्ष लालमुनि भूपेंद्र यादव , के द्वारा नगर के नेपाल गेट बरगद पेड़ को आकर्षक तरीके से सजा कर महिलाओं के द्वारा वट सावित्री के पावन अवसर पर अपने पति के लंबी उम्र की आयु की कामना करते हुए व्रत रखा और साथ ही हमें सरगुजा सू्रजपुर जिले के प्रख्यात पंडित , ब्बलू दुबे महराज ने हमें बताया कि इस वर्ष वट सावित्री व्रत के दिन तो शुभ योग बना है। इस वर्ष वट सावित्री व्रत के दिन भक्तों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है।। वट सावित्री व्रत के दिन शनि अपनी स्वराशि कुंभ में होंगे। वहीं चंद्रमा और गुरु भी होंगे। इससे राज योग का साथ मेष राशि में होने के कारण गजकेसरी योग बन रहा है।
ऐसे में इस शुभ और अत्यंत संयोग का सकारात्मक फल व्रती महिलाओं पर और राशियों पर पड़ेगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वट यानी बरगद के पेड़ में त्रिदेव अर्थात ब्रह्मा, विष्णु और महेश वास करते हैं। इसलिए इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
जैसा कि आपको बता दें कि ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री व्रत रखते हैं। इस वर्ष अमावस्या तिथि 18 मई को रात 9:42 पर शुरू हुई और समापन 19 मई को 9.22 पर संपन्न होगी। ऐसे में यह व्रत 19 मई को वट वृक्ष की पूजा की करते हुए लेकिन, 19 मई को सुबह 7:19 से 10:42 तक पूजन करना विशेष रूप से शुभ रहा,मंदिरों में जहां वटवृक्ष है, वहां सुबह से देर शाम तक विशेष पूजा-अर्चना करते,उद्यानों और मोहल्लों में जहां वट वृक्ष है, वहां भी महिलाओं के द्वारा सामूहिक रूप से पूजा करते हुए उदया तिथि के अनुसार पर वट सावित्री व्रत 19 मई 2023 दिन शुक्रवार को कोरिया जिले के चर्चा कालरी समेत पूरे सरगुजा संभाग सुहागिन महिलाओं के द्वारा की लंबी आयु कीलिए व्रत रखने बाद बरगढ़ वृक्ष का पूजन किया गया।
इस दौरान नगरपालिका परिषद शिवपुर चर्चा कालरी कि नपाअध्यक्ष लालमुनि भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाओं के साथ उपस्थित होकर पूजा अर्चना किया।