छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

प्रशासन क़ी त्वरित कार्रवाई से मकान में लगे आग पर पाया काबू

 पीड़ित परिवार को तत्काल पहुंचाया आर्थिक सहायता राशि का चेक

बलौदाबाजार,17 अप्रैल 2026

सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम दामाखेड़ा के एक मकान में गुरुवार को करीब 12 बजे आग लग गई। सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर प्रशासन क़ी टीम द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन इस आगजनी में मकान जल गया। मकान क्षति का आकलन कर 6 घण्टे के भीतर ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि 1 लाख 20 हजार का चेक एसडीएम अतुल शेट्टे ने दामाखेड़ा जाकर सौंपा। एसडीएम ने बताया कि दामाखेड़ा निवासी हीरालाल वर्मा पिता शत्रुघन वर्मा के मकान में आग लगने क़ी सूचना पर नगर पालिका सिमगा एवं अपोलो कंपनी से फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया। आगजनी से मकान एवं घरेलू सामान कपड़े बर्तन जल गए। तत्काल कार्यवाही करते हुए आरबीसी 6-4 के अंतर्गत आर्थिक सहायता का प्रकरण बनाकर एवं पटवारी से प्रतिवेदन लेकर 1.20 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए ग्राम दामाखेड़ा जाकर चेक के माध्यम से प्रदाय की गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के अस्थाई रुकने की व्यवस्था  अटल समरसता भवन में की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image