सामान्य ज्ञान - Dainandini Feed
जंगली बादाम क्या होता है, इसे खाने से कौन से फायदे मिलते हैं, कैसे इस्तेमाल करें
आचार्य बाल कृष्ण के मुताबिक जंगली बादाम का इस्तेमाल कई दवाओं और आयुर्वेदिक उपचार में किया जाता है। जंगली बादाम अम्ल, मधुर, कषाय, शीत और पित्तशामक होता है। इसकी छाल, पत्ते और कच्चे फल का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है। आइये जानते हैं जंगली बादाम खाने से क्या फायदे मिलते हैं?
जंगली बादाम के फायदे
सिर दर्द में राहत- जंगली बादाम खाने से सिरदर्द कम होता है। विशेषज्ञों की मानें तो जंगली बादाम की पत्तियों का रस निकालकर नाक में 1-2 बूंद डालने या इस रस को पीने से सिरदर्द में काफी आराम मिलता है। कुछ लोग बादाम की गिरी को सरसों के तेल के साथ पीसकर सिर पर लगाते हैं। इससे सिर का दर्द दूर होता है।
दस्त रोकने में मदद- दस्त से परेशान रहते हैं और समझ नहीं आ रहा कि जल्दी राहत कैसे पाएं तो आप जंगली बादाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बादाम की पत्ती और छाल में टैनिन होता है जो दस्त को रोकने का काम करता है। अगर सिर्फ पेट दर्द है तो जंगली बादाम की पत्तों का रस निकालकर इसमें काला नमक मिलाकर 5 एमएल पी लें।
गठिया में आराम- उम्र बढ़ने के साथ लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है। गठिया से परेशान लोगों के लिए जंगली बादाम की पत्तियां काम की हैं। पत्तों को पीसकर जोड़ों पर लगा लें। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से गठिया के दर्द से आराम मिलता है।
बुखार में राहत- अगर बुखार के लिए घरेलू उपाय इस्तेमाल करना चाहते हैं तो जंगली बादाम की तने की छाल का काढ़ा बनाकर पी लें। इससे बुखार में काफी आराम मिलता है। हालांकि आपको इसकी खुराक से जुड़ी जानकारी के लिए किसी नजदीकी आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
जंगली बादाम का इस्तेमाल कैसे करें?
आयुर्वेद के अनुसार जंगली बादाम के पेड़ की छाल, पत्तियों, बीज और फल सभी का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। अगर आपको इसे किसी बीमारी के लिए उपयोग करना है तो किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लें और उसके बाद ही इस्तेमाल करें।
बच्चों में क्यों बढ़ रही फैटी लिवर की समस्या?
क्या कहते हैं डॉक्टर
बच्चों में फैटी लिवर का प्रमुख कारण अधिक वजन और मोटापा है। जब बच्चे की डाइट में लगातार ज्यादा कैलोरी, चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट शामिल होते हैं और फिजिकल एक्टिविटी कम होती है, तो शरीर में एक्सट्रा फैट जमा होने लगता है। इसका असर लिवर पर भी पड़ता है और लिवर सेल्स में अतिरिक्त चर्बी जमा हो सकती है। जंक फूड, पैकेज्ड स्नैक्स, मीठे पेय पदार्थ, कोल्ड ड्रिंक्स, ज्यादा चीनी वाली चीजें और बार-बार बाहर का खाना इस समस्या का खतरा बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम के कारण बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ना और खेलकूद या आउटडोर एक्टिविटी कम होना भी एक महत्वपूर्ण कारण है। कुछ बच्चों में जेनेटिक कारणों की वजह से भी ये समस्या होती है।
फैटी लिवर के लक्षण
शुरुआती फैटी लिवर में अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते। कुछ बच्चों में थकान, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्की परेशानी या वजन बढ़ने जैसी समस्याएं दिखाई दे सकती हैं। लेकिन केवल लक्षणों के आधार पर इसका पता लगाना मुश्किल है। यह समझना जरूरी है कि हर मोटे बच्चे को फैटी लिवर नहीं होता और हर फैटी लिवर वाला बच्चा मोटा हो, यह भी जरूरी नहीं है। लेकिन ज्यादा वजन, पेट के आसपास ज्यादा चर्बी और खराब खान-पान वाले बच्चों में इसका जोखिम ज्यादा रहता है।
बचाव के तरीके
फैटी लिवर से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है बच्चों को घर का खाना दें, मीठे और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का सेवन कराने से बचाएं। रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करें और स्क्रीन टाइम कम करें। यदि बच्चे का वजन तेजी से बढ़ रहा है या डॉक्टर को फैटी लिवर का संदेह है, तो समय पर जांच और इलाज कराना महत्वपूर्ण है। अच्छी बात यह है कि शुरुआती चरण में लाइफस्टाइल में सही बदलाव से लिवर में जमा अतिरिक्त फैट को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
पथरी पिघलाने में मददगार है नारियल पानी
पर कभी-कभी पेशाब में सॉल्ट और अन्य खनिज बहुत ज्यादा हो जाते हैं और ठीक से फिल्टर नहीं हो पाते हैं। यही जब इक_ा होने लगते हैं तो,पथरी बनने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप समय-समय पर इन टॉक्सिन को बाहर निकालें चाकि ये जमा होकर पथरी का रूप न लें और इसी काम में मददगार है नारियल पानी।
डायूरेटिक है नारियल पानी
नारियल पानी की खास बात ये है कि ये डायूरेटिक गुणों से भरपूर है। यानी कि ये किडनी के अंदर फिल्ट्रेशन के प्रोसेस को तेज करता है और फिर मूत्र के माध्यम से गंदगी को डिटॉक्स करता है। इसके अलावा ये पेशाब को खुलकर होने में मदद करता है और इसकी मात्रा बढ़ाता है जिससे किडनी फ्लश ऑउट हो पाती है और सारे टॉक्सिन शरीर से बाहर निकल पाते हैं।
लैक्सेटिव गुणों से भरपूर
लैक्सेटिव गुणों का मतलब है कि जो किडनी में जमा क्लोरीन और साइट्रेट सॉल्ट से चिपक कर इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करे। यही काम नारियल पानी का खास गुण है और इसका सेवन क्रिएटिनिन लेवल को कम करता है और शरीर को अंदर से डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है।
पथरी पिघलाने में मददगार
यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो इस सब्जी से बनाएं दूरी
रिपोर्ट बताती है कि टमाटर और गाउट के बीच संबंध दिखाया गया है। शोध से पता चलता है कि जो लोग अधिक टमाटर खाते हैं उनमें यूरिक एसिड का स्तर अधिक होता है, जो गाउट को ट्रिगर करता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि टमाटर में प्यूरिन नहीं होता जो कि यूरिक एसिड से सीधा संबंध रखता है। लेकिन, इसका विटामिन सी आपकी हड्डियों को खोखला कर देती है और इसे अंदर से कमजोर करने लगती है। साथ ही टमाटर का साइट्रिक एसिड सूजन को ट्रिगर करता है और फिर दर्द से बचाता है।
इसके अलावा यूरिक एसिड की वजह से गाउट की समस्या भी बढ़ती है जो कि इम्यून सिस्टम से भी प्रभावित होती है। ऐसे में जब भी आप टमाटर खाते हैं तो ये सूजन को ट्रिगर कर सकती है जिससे यूरिक एसिड की समस्या बढऩे का खतरा ज्यादा होता है। तो, इन तमाम बातों का ख्याल रखते हुए ही हाई यूरिक एसिड में टमाटर का सेवन करें।
फायदेमंद है अजवाइन, हींग और काला नमक का सेवन
इन 3 समस्याओं में खाएं अजवाइन हींग और काला नमक
1. कब्ज में
अजवाइन हींग और काला नमक कब्ज की समस्या में कारगर तरीके से काम करते हैं। ये लैक्सटेसिव है जो कि मल त्याग को आसान बनाता है। ये आंतों की गतिविधियों को तेज करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। इसके अलावा ये तीनों पानी को सोख लेते हैं और आंतों की गति को तेज कर देते हैं। इसकी वजह से बॉवेल मूवमेंट तेज होता है और मल त्याग को आसान बनाता है।
2. एसिडिटी और अपच में
एसिडिटी और अपच की समस्या में अजवाइन हींग और काला नमक का सेवन फायदेमंद है। ये पेट में बने अतिरिक्त गैस को बाहर निकालने और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये सीने में जलन और जीआरडी के लक्षणों में कमी लाता है। साथ ही ये पेट के अस्तर को आराम पहुंचाता है जिससे एसिड रिफ्लक्स कम होता है। इतना ही नहीं ये खाना पचाने में मदद करता है जिससे अपच की समस्या नहीं होती है।
3. पेट दर्द में
पेट दर्द में ये तीनों ही चीजें कारगर तरीके से काम आती हैं। दरअसल, ये तीनों एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि पेट दर्द से आराम दिलाते हैं। ये आपके पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देते हैं जिससे पेट हो रही दर्द और सूजन में कमी आती है। तो, अजवाइन हींग और काला नमक का सेवन करें और इन तमाम समस्याओं से छुटकारा पाएं। ये कारगर तरीके से काम करते हैं।
सर्दियों में मॉर्निंग वॉक से पहले रखें कुछ खास बात बातों का ख्याल
आपका पेट एकदम साफ होना चाहिए
मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले पेट को एकदम साफ रखें। क्योंकि अगर पेट साफ नहीं रहेगा तो कब्ज की स्थिति बनी रहेगी। शरीर की गर्मी आपके पेट में कब्ज पैदा कर सकती है।
ढेर सारा पानी पिएं
मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले ढेर सारा पानी पीना जरूरी है। ताकि आपका शरीर डिहाइड्रेट न रहें और मांसपेशियों में ताकत बनी रहे।
मॉर्निंग वॉक के दौरान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर करें. जिससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है. और वॉक करने की क्षमता बढ़ती है. मॉर्निंग वॉक करने से पहले इन ऊपर दिए गए बातों का खास ख्याल रखें।
एक बैग अपने साथ रखें
बैग रखना इसलिए जरूरी है ताकि आप उसमें अपने पानी का बोतल, फोन, हेडफोन, और गर्मी लगने पर जैकेट खोलने के बाद उसमें डाल लें।
पोषक तत्वों से भरपूर है पोहा
शरीर के लिए पोहा फायदेमंद माना जाता है। सॉफ्ट होने के कारण इसे बच्चे आसानी से खा सकते हैं। वहीं यह पौष्टिकता से भरपूर होने के साथ आसानी से पच भी जाता है। बता दें कि पोहा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और सोडियम आदि अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से न सिर्फ बच्चे का पेट अच्छे से भर जाता है, बल्कि उनके शरीर को इससे ताकत भी मिलती है। पोहा के सेवन से बच्चे कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
पोहा के सेवन से बच्चों को एनर्जी मिलने के साथ वह हेल्दी और फिट रहते हैं। ऐसे में एक साल की उम्र के बच्चों को पोहा दिया जा सकता है। पोहा ग्लूटन फ्री फूड की कैटेगरी में आता है। इसके सेवन से बच्चे को फूड एलर्जी भी नहीं होती है। पोहा को बनाना भी काफी आसान है और आप चाहें तो इसकी पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए इसमें सब्जियों को भी एड कर सकती हैं। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बच्चों को पोहा खिलाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दूर होगी शारीरिक कमजोरी
पोहा के सेवन से बच्चों के शरीर की कमजोरी दूर होती है और उन्हें ताकत मिलती है। पोहा आयरन से भरपूर होता है। जो बच्चों को एनीमिया जैसी बीमारियों से दूर रखने में सहायक होता है।
पाचन-तंत्र के लिए लाभकारी
पोहा बच्चों के पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में सहायक होता है। पोहा में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को कम करने के साथ मल को मुलायम बनाता है। साथ ही यह आसानी से पच जाता है और बच्चों के पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है। बता दें कि पोहा के सेवन से बच्चों का पेट हल्का रहता है।
कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है पोहा
पोहा के सेवन से न सिर्फ बच्चों के शरीर को एनर्जी मिलती है, बल्कि शरीर की थकावट भी दूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जो शरीर को एनर्जी देता है और बच्चे को हेल्दी रखने में मदद करता है।
यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो इस सब्जी से बनाएं दूरी
रिपोर्ट बताती है कि टमाटर और गाउट के बीच संबंध दिखाया गया है। शोध से पता चलता है कि जो लोग अधिक टमाटर खाते हैं उनमें यूरिक एसिड का स्तर अधिक होता है, जो गाउट को ट्रिगर करता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि टमाटर में प्यूरिन नहीं होता जो कि यूरिक एसिड से सीधा संबंध रखता है। लेकिन, इसका विटामिन सी आपकी हड्डियों को खोखला कर देती है और इसे अंदर से कमजोर करने लगती है। साथ ही टमाटर का साइट्रिक एसिड सूजन को ट्रिगर करता है और फिर दर्द से बचाता है।
इसके अलावा यूरिक एसिड की वजह से गाउट की समस्या भी बढ़ती है जो कि इम्यून सिस्टम से भी प्रभावित होती है। ऐसे में जब भी आप टमाटर खाते हैं तो ये सूजन को ट्रिगर कर सकती है जिससे यूरिक एसिड की समस्या बढऩे का खतरा ज्यादा होता है। तो, इन तमाम बातों का ख्याल रखते हुए ही हाई यूरिक एसिड में टमाटर का सेवन करें।
अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड की समस्या बढ़ी रहती है तो आपको टमाटर की ही तरह कुछ अन्य चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए। आपको कोशिश करनी चाहिए कि फूलगोभी, पालक, मशरूम, हरी मटर, सूखी दाल और फलियों के ज्यादा सेवन से बचें। साथ ही कोशिश करें कि कम कैलोरी और फैट वाली चीजों को खाएं। तो, यूरिक एसिड के मरीज इन बातों का ख्याल रखें और डाइट में खास तौर पर इन चीजों पर ध्यान दें।
खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी
अगर आप भी बिना कुछ खाए-पिए सुबह चाय-कॉफी पीते हैं तो यह आदत आपके पेट को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा अपने यू ट्यूब वीडियो बताया कि खाली पेट कैफीन लेने से कुछ लोगों में पेट में एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे एसिडिटी, रिफ्लक्स, सीने में जलन और पेट में असहजता महसूस हो सकती है। ऐसे में वो बता रही हैं कि खाली पेट किन चीजों का सेवन करना चाहिए और कॉफी का सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कॉफी पीते समय अपने पेट की सेहत का ख्याल कैसे रखें।
सुबह खाली पेट क्या पियें?
हेल्दी फैट से करें शुरुआत: गर्म पानी में 1 चम्मच घी डालकर पानी का सेवन करें। घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाओं को सहारा देता है और गट बैरियर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
जीरा, धनिया और सौंफ की चाय: सुबह एक गिलास पानी में जीरा, धनिया और सौंफ डालें और फिर पानी को पिएं। ​​यह पानी पाचन एंजाइम को बढ़ाता है, ऐंठन कम करता है साथ ही यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिंस बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है।
नाश्ते के बाद पिएं चाय-कॉफी
डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि आप कॉफ़ी या चाय का सेवन बेशक कर सकते हैं बस खाली पेट न करें। नाश्ते के लगभग 45 मिनट बाद चाय या कॉफी पिएं, ताकि पेट में खाना हो और एसिड का असर कम हो सके। एक कप कॉफी में एक चम्मच घी, बादाम का मक्खन या नारियल का तेल मिलाने से पेट पर कैफीन का असर कम होता है। यानी आपको कॉफी छोड़नी नहीं है। बस खाली पेट इसे पीना बंद करना है।
गट हेल्थ के लिए डाइट में हेल्दी फैट करें शामिल
डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि अपनी गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए कद्दू के बीज, अलसी, एवोकाडो, जैसे हेल्दी फैट्स का चुनाव करें, ये पूरे पेट में कोशिकाओं की झिल्ली को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पेट की अंदरूनी परत को आराम देने के लिए एलोवेरा का भी इस्तेमाल किया जाता है।
सेहत के लिए फायदेमंद है भुना छुहारा खाना
सर्दियों में सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जैसे बार-बार होने वाला सर्दी-जुकाम, फ्लू, पेट में दर्द और कई सारी अन्य दिक्कतें। ऐसे में भुना हुआ छुहारा खाना कई सारी दिक्कतों को कम करन में मदद कर सकता है। दरअसल, आग पर छुहारा पकाकर खाने से शरीर को गर्मी मिलती है और कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा ये पेशाब से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मददगार है।
शरीर को मिलेंगे ये 6 विटामिन
छुहारा पकाकर खाने से शरीर को एक साथ 6 विटामिन मिलते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी1, बी2, राइबोफ्लेविन, निकोटिनिक एसिड और विटामिन ए शामिल है। ये तमाम विटामिन आपकी सेहत के लिए कारगर तरीके से फायदेमंद है और शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। जैसे कि शरीर में इस विटामिन कमी या खून की कमी।
ब्रेन के लिए फायदेमंद
छुहारा पकाकर खाने से शरीर को इंटरल्यूकिन जैसे सूजन संबंधी साइटोकिन्स होते हैं जो आपके मस्तिष्क के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं। ये तंत्रिका तंत्र तो सही रखते हैं और शरीर की तमाम गतिविधियों को तेज करने में मदद करते हैं।
सर्दी जुकाम में फायदेमंद
सर्दी जुकाम की समस्या में छुहारा पकाकर खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये शरीर को गर्म करने के साथ कफ को पिघलाने में मददगार है। इसके अलावा ये कंजेशन को कम करता है जिससे फेफड़ों को आराम मिलता है और कई समस्याओं से बचाव होता है। इतना ही नहीं ये एंटी इंफ्लेमेटरी है जो कि फ्लू के कारण होने वाले सिर दर्द को भी कम करने में मदद करता है।
सर्दियों में गाजर के जूस पीने के हैं जबरदस्त फायदे
सर्दियों के मौसम में लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के बहुत ज़्यादा शिकार होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहे। इसे कंट्रोल करने के लिए आप ताजी ताजी गाजर के जूस का सेवन शुरू कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन ए, बी1, बी2, बी3, ई, के, मैगनीज, बायोटिन, फास्फोरस, फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। चलिए आपको बताते हैं गाजर का जूस पीने से आपको क्या फायदे होंगे।
गाजर का जूस पीने के लाभ
इम्यूनिटी बढ़ाए
गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए के साथ बीटा-कैरोटिन पाया जाता है जो आपके इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।
दिल को रखे हेल्दी: इस जूस में पोटेशियम पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्राल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही आपके दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है।
हड्डियों के बनाए मजबूत
गाजर के जूस में भरपूर मात्रा में 'विटामिन के के साथ प्रोटीन पाया जाता है। जो शरीर में जाकर कैल्शियम की मात्रा को पूरा करता है। जिससे आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं।
ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
गाजर में मौजूद मैगनीज, मैग्नीशियम और कैरीटोनॉयड पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचें।
वजन करे कम
गाजर के जूस में विटामिन बी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो ग्लूकोज, वसा और प्रोटीन को तोडऩे में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फास्फोरस मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करता है।
गाजर का जूस बनाने की विधि
गाजर का जूस बनाने के लिए गाजर के साथ-साथ आंवला, धनिया, काली मिर्च, टमाटर और सेंधा नमक डालकर ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसे छानकर छान लें। इसके बाद इसका सेवन करे। इसके अलावा आप गाजर का जूस भी पी सकते हैं। इसका सेवन आप रोजाना सुबह कर सकते हैं।
इन चीजों में होता है भरपूर मैग्नीशियम
हेल्दी रहने के लिए दिन की शुरुआत मैग्नीशियम के साथ करनी चाहिए। नाश्ते में मैग्नीशियम से भरपूर चीजों को जरूर शामिल कर लें। मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने, नसों, मांसपेशियों और प्रतिरक्षा प्रणाली के स्वस्थ रखने में मदद करता है। मैग्नीशियम से भरपूर डाइट लेने से हाई ब्लड प्रेशर औक हाई ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। हार्ट और डायबिटीज के मरीज को मैग्नीशियम से भरपूर डाइट जरूर लेनी चाहिए। शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर हर वक्त थकान, भूख न लगना, मितली, उल्टी आना, नींद न आना, मांसपेशियों में दर्द की समस्या होने लगती है। इसलिए बॉडी में मैग्नीशियम की कमी नहीं होनी चाहिए।
ज्वार की रोटी-
ज्वार ग्लूटन फ्री और मैग्नीशियम से भरपूर होती है। नाश्ते में ज्वार की रोटी खाने से शरीर में मैग्नीशियम की कमी पूरी की जा सकती है। ज्वार में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए ज्वार से बना भोजन डाइट में जरूर शामिल करें।
क्विनोआ
क्विनोआ को मैग्नीशियम से भरपूर डाइट में शामिल किया जाता है। इसे चावल की तरह ही बनाया और खाया जाता है। क्विनोआ में हाई प्रोटीन और मिनरल होते हैं। करीब 1 कप पके हुए क्विनोआ में 118 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है।
नट्स
डाइट में नट्स शामिल करके मैग्नीशियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए बादाम, काजू और मूंगफली को खाने में शामिल करें। एक औंस बादाम में 80 मिलीग्राम, एक औंस काजू में 74 मिलीग्राम मैग्नीशियम और 2 बड़े चम्मच पीनट बटर में 49 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है।
फलियां
सभी फलियों को डाइट में जरूर शामिल करें। फलियों में मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है। खासतौर से काली फलियां खाने से मैग्नीशियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। 1 कप ब्लैक बीन्स में 120 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है।
साबुत अनाज
सारे साबुत अनाज मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स हैं। इसके अलावा आलमंड बटर, मूंग, बीन्स में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। जो हार्ट और डायबिटीज के मरीज को जरूर खाना चाहिए।
बाईं करवट सोने से क्या फायदा होता है, खाना खाते ही सोने वालों के लिए क्यों है जरूरी
डॉक्टर कुणाल सूद के मुताबिक नींद और आपकी रोज की आदतों के बीच संबंध हो सकता है, जिनमें देर रात खाना, पेट की परेशानी, कुछ खान-पान और दूसरे कारक भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
बाईं करवट सोने से एसिड रिफ्लक्स कम
एसिड रिफ्लक्स तब होता है जब पेट का एसिड वापस खाने की नली और गले में आ जाता है, अक्सर ऐसा खाना नली के निचले हिस्से में मौजूद वाल्व के लूज होने या कमजोर होने के कारण होता है। हालांकि डाइट और जीवनशैली को आमतौर पर रिफ्लक्स से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन सोने की पॉजिशन आपके शरीर में एसिड रिफ्लक्स को कम करने में मदद कर सकती है। डॉक्टर सूद के मुताबिक बाईं ओर करवट लेकर सोने से पेट और अन्नप्रणाली के बीच के जोड़, जिसे लोअर ओसोफेजियल स्फिंक्टर (एलईएस) के नाम से जाना जाता है, उसे पेट के एसिड के लेवल से ऊपर रखने में मदद मिल सकती है। इससे एसिड को वापस फूड पाइप में जाने से रोकने में मदद मिल सकती है।
सोने से पहले खाना खाने से नींद में खलल
अगर आप सोने से ठीक पहले बहुत अधिख खाना काते हैं तो इससे नींद की क्वालिटी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पाचन क्रिया शरीर को उस समय सक्रिय रखती है जब उसे आराम करने के लिए शांत होना चाहिए, जिससे सोना या रात भर सोए रहना मुश्किल हो जाता है। डॉक्टर ने जोर देकर कहा कि सोने से दो घंटे पहले भारी भोजन करने से नींद में खलल पड़ सकता है। सोने के ठीक पहले खाने से घ्रेलिन और इंसुलिन जैसे हार्मोन उत्तेजित होते हैं, जो मेलाटोनिन नींद का हार्मोन को बढ़ाने में मुश्किल पैदा करते हैं। इससे आपकी रोज की लय बिगड़ सकती है।
यूरिक एसिड के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, डॉक्टर ने बताया
1. रेड मीट और ऑर्गन मीट
मटन, बीफ, पोर्क और ऑर्गन मीट जैसे लिवर या किडनी में प्यूरीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इनका सेवन ब्लड में यूरिक एसिड के लेवल को अचानक बढ़ा देता है, जिससे पैरों के अंगूठे और जोड़ों में तेज दर्द हो सकता है।
2. सी-फूड
झींगा, केकड़ा, सार्डिन, मैकेरल और एंकोवी जैसी मछलियां यूरिक एसिड के मरीजों के लिए जहर के समान काम करती हैं। इनमें प्यूरीन का स्तर बहुत हाई होता है, इसलिए इनसे पूरी तरह दूरी बनाएं।
3. शराब और बीयर
बीयर में यीस्ट और प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। शराब का सेवन किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है, जिससे किडनी यूरिक एसिड को पेशाब के रास्ते बाहर नहीं निकाल पाती।
3. हाई-फ्रक्टोज और पैकेज्ड ड्रिंक्स
कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, एनर्जी ड्रिंक्स और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों में 'हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप' होता है। फ्रक्टोज शरीर में सेल्स के टूटने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे यूरिक एसिड तेजी से बनता है।
5. छिलके वाली दालें और कुछ सब्जियां
वैसे तो दालें सेहतमंद होती हैं, लेकिन यूरिक एसिड बढ़ा होने पर उड़द, चना और राजमा जैसी दालों से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा पालक, मशरूम, फूलगोभी और कटहल में भी थोड़ी मात्रा में प्यूरीन होता है, जिन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
6. बेकरी प्रोडक्ट्स और रिफाइंड कार्ब्स
मैदा, बिस्कुट, केक और सफेद ब्रेड इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाते हैं, जिससे शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है।
एक दिन में 3-4 से ज्यादा काजू ना खाएं
काजू खाने के ढेरों फायदे हैं, पर आपको दिन में 3-4 या बहुत से बहुत 5 काजू से ज्यादा नहीं खाने चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा काजू खाते हैं तो इससे पेट खराब हो सकता है। ज्यादा काजू खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
काजू खाने के फायदे
जो लोग रोजाना काजू खाते हैं उनकी हड्डियां मजबूत बनती है। काजू में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो बोन्स के लिए अच्छा होता है। बच्चों को रोजाना 2-3 काजू खिला सकते हैं।
2-3 काजू डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। काजू खाने से ग्लूकोज लेवल कंट्रोल रहता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगी अपने खाने में काजू को जरूर शामिल कर लें।
अगर आप सीमित मात्रा में काजू खाते हैं तो इससे पेट और पाचन अच्छा बनता है। काजू में फाइबर होता है जो डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इससे गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है।
काजू में गुड फैट और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाते में मदद करता है। 3-4 काजू खाने से मोटापा भी कम किया जा सकता है। इससे भूख को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
स्किन के लिए भी काजू बहुत फायदेमंद हैं। रोजाना काजू खाने से त्वचा की झुर्रियां कम होती हैं। काजू में विटामिन ई और एंटी-क्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा और बालों को मजबूत बनाने का काम करता है।
खाना खजाना : टेस्टी मसाला भिंडी
सामग्री-
भिंडी-250 ग्राम
टमाटर- 1
प्याज- 1
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
जीरा- 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट 1 टी स्पून
अमचूर 1/4 टी स्पून
कसूरी मेथी 1/2 टी स्पून
चाट मसाला 1/4 टी स्पून
गर्म मसाला 1/4 टी स्पून
तेल आवश्यकताअनुसार
नमक स्वादानुसार
विधि:
मसाला भिंडी बनाने के लिए ताजा भिंडी खरीदकर लाएं। इन्हें अच्छे से रगड़कर धो लें, इसके बाद पंखे की हवा में सुखा लें। इसके बाद प्याज और टमाटर को बारीक-बारीक काट लें.
कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
अब गैस पर एक कढ़ाही रखें और इसमें तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें कटी हुई भिंडी डालकर हल्का फ्राई कर लें. इस भुनी हुई भिंडी को एक प्लेट में निकाल कर रख लें। अब कढ़ाही में थोड़ा तेल और डालें फिर इसमें जीरा डालकर तड़काएं।
गर्म तेल में मसाले पकाएं
जीरे के बाद इसमें प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर तड़काएं। 2-3 मिनट पकाते हुए इसमें टमाटर डाल दें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी डालकर मिक्स करें और इसे कुछ देर तक और पकने दें। इस दौरान गैस की फ्लेम को धीमा रखें।
प्याज में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
प्याज में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) की रिपोर्ट की मानें तो प्याज में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी6, फोलेट, पोटेशियम, फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फ्लेवोनोइड्स, ग्लूटाथियोन, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे ओवर ऑल हेल्थ को भरपूर पोषण मिलता है।
प्याज खाने के फायदे
सूजन घटाए- प्याज खाने से शरीर में सूजन कम होती है। इसमें विटामिन C और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स शरीर में कई बीमारियों का कारण बनते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद- प्याज खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। प्याज में सल्फर और क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो खून में शुगर को बैलेंस करने और कोलेस्ट्रॉल घटाने में असरदार साबित होते हैं। इससे बीपी भी कम होता है।
आंतों के लिए फायदेमंद- रोजाना प्याज खाना आंतों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। प्याज में फाइबर भरपूर होता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर बनता है। प्याज में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जिससे आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन प्रक्रिया मजबूत बनती है।
सर्दी जुकाम दूर- रोजाना प्याज खाने से जुकाम, सर्दी, खांसी और गले की खराश कम होती है। प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो बॉडी को हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से बचाते हैं।
प्याज में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
सब्जी बनाने में हम सभी रोजाना प्याज का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर घरों में प्याज लहसुन का इस्तेमाल होता है। खाने में प्याज न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है बल्कि शरीर को कई फायदे भी पहुंचाती है। गर्मी में कच्चा प्याज खाने से शरीर ठंडा रहता है। रोज प्याज खाने से लू लगने का खतरा कम होता है। इतना ही नहीं प्याज में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी डायबिटिक गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए डाइट में प्याज शामिल करना एक हेल्दी विकल्प है। आइये जानते हैं प्याज में कौन से विटामिन पाए जाते हैं और रोज प्याज खाने से क्या फायदे मिलते हैं?
प्याज में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) की रिपोर्ट की मानें तो प्याज में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी6, फोलेट, पोटेशियम, फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फ्लेवोनोइड्स, ग्लूटाथियोन, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे ओवर ऑल हेल्थ को भरपूर पोषण मिलता है।
प्याज खाने के फायदे
सूजन घटाए- प्याज खाने से शरीर में सूजन कम होती है। इसमें विटामिन C और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स शरीर में कई बीमारियों का कारण बनते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद- प्याज खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। प्याज में सल्फर और क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो खून में शुगर को बैलेंस करने और कोलेस्ट्रॉल घटाने में असरदार साबित होते हैं। इससे बीपी भी कम होता है।
आंतों के लिए फायदेमंद- रोजाना प्याज खाना आंतों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। प्याज में फाइबर भरपूर होता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर बनता है। प्याज में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जिससे आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन प्रक्रिया मजबूत बनती है।
सर्दी जुकाम दूर- रोजाना प्याज खाने से जुकाम, सर्दी, खांसी और गले की खराश कम होती है। प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो बॉडी को हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से बचाते हैं।
हड्डी और बालों के लिए फायदेमंद- रोज प्याज खाने से हड्डियां मजबूत बनती है। इसकी वजह है प्याज में पाया जाने वाला कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस। ये मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। प्याज का विटामिन C और सिलिका बालों के लिए असरदार साबित होते हैं। फेस पर दाग, झुर्रियों और मुहांसे कम करने में भी प्याज फायदेमंद है।
सेहत के लिए फायदेमंद कच्चा लहसुन
कच्चे लहसुन की मदद से न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाया जा सकता है बल्कि आपकी सेहत को भी काफी हद तक सुधारा जा सकता है। सही मात्रा में और सही तरीके से कच्चे लहसुन को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। आइए जानते हैं कि हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट एक कच्ची लहसुन की कली को चबाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
हड्डियों को बनाए मजबूत
क्या आप अपनी बोन हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डेली डाइट प्लान में कच्चे लहसुन को शामिल कर लेना चाहिए। आप सुबह खाली पेट लहसुन की कली को छीलकर काट लीजिए या फिर कूट लीजिए और फिर इसे चबाने के बाद एक गिलास पानी पी लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर रोज इस नियम को फॉलो करें।
कम हो सकता है दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कच्चे लहसुन को कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कच्चे लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो कच्चे लहसुन का सेवन करना शुरू कर दीजिए।
गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद
कच्चे लहसुन को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कच्चे लहसुन में पाए जाने वाले तत्व पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में कारगर साबित हो सकते हैं। सही मात्रा में और सही तरीके से कच्चे लहसुन का सेवन करके इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है यानी आप बार-बार बीमार पड़ने से भी बच सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)
खाना खाने के कितनी देर के बाद पानी पीना चाहिए?
30 मिनट के बाद पिएं पानी
आयुर्वेद के मुताबिक आपको खाना खाने के कम से कम 20-30 मिनट के बाद ही पानी पीना चाहिए। अगर आप खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीते हैं, तो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर नहीं पड़ता है। यानी अगर आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को डिस्टर्ब नहीं करना चाहते, तो आपको खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए।
खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है?
खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आपकी इस आदत की वजह से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खाने के एकदम बाद पानी पीने से डाइजेशन प्रोसेस धीमा हो जाता है। यही वजह है कि आयुर्वेद में खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना किया जाता है।
गौर करने वाली बात
आयुर्वेद के मुताबिक खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए। अगर आप बड़ी-बड़ी बाइट्स बिना चबाए निगल जाएंगे, तो आपकी गट हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है और आप पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार बन सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि आपका खाना अच्छी तरह से डाइजेस्ट हो पाए, तो आपको खाने और सोने के बीच में भी कम से कम दो से तीन घंटे का गैप रखना चाहिए।
(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। )
जरूर खाएं पोषक तत्वों से भरपूर आड़ू
गर्मियों के मौसम में हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर आड़ू खाने की सलाह देते हैं। ये मीठा और रसीला फल आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आड़ू में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
सही मात्रा में और सही तरीके से आड़ू का सेवन कर आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप इस फल को कंज्यूम कर सकते हैं। इसके अलावा गर्मियों में डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करने के लिए भी आड़ू का सेवन किया जा सकता है। लू से बचने के लिए भी इस फल को कंज्यूम किया जा सकता है।
बूस्ट करे इम्यून सिस्टम
क्या आप कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आपको आड़ू का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। आड़ू में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी इस फल को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आड़ू में पाए जाने वाले तत्व आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में असरदार साबित हो सकते हैं। सही मात्रा में और सही तरीके से आड़ू को कंज्यूम कर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी इस फल को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। कुल मिलाकर पोषक तत्वों से भरपूर ये फल आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)
सर्दियों में भाप लेने के फायदे
भाप लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। भाप की गर्मी शरीर के फेफड़े को अंदर से साफ करने का काम करती है। यह फेफड़ों और सांस के रास्तों को खोलकर देती है जिससे सांस लेने में आसानी होता है। सर्दियों में भाप लेने से कई फायदे होते हैं।
सांस की समस्याओं से राहत
सर्दियों में सांस से जुड़ी कई समस्याएं ज्यादा होती हैं। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, कफ जमा होना, सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। लेकिन भाप लेने से इन सभी से राहत मिल सकती है। भाप की गर्मी फेफड़ों तक पहुंचकर उन्हें खोल देती है।
सिरदर्द से छुटकारा
ठंड और मौसमी बदलाव के कारण अकसर लोगों को सिरदर्द की परेशानी होने लगती है।लेकिन भाप लेने से इससे तुरंत राहत मिल सकती है।
नाक बंद होने से राहत
ठंड-गर्मी और मौसम में बदलाव के कारण अकसर लोगों की नाक बंद हो जाती है। लेकिन भाप लेने से इससे तुरंत राहत मिल सकती है। भाप की गर्मी से नाक के अंदर का कफ पिघलने लगता है। नाक के रास्ते साफ होते हैं और सांस के लिए जगह बनती है।
नींद लाने में सहायक
भाप की गर्मी शरीर को अंदर से गर्म कर देती है। यह तनाव कम कर आराम पहुंचाती है। साथ ही नाक और सांसनलिका साफ होने से आरामदायक नींद आती है। भाप में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड भी सोने में मदद करता है।
कैसे लें भाप
भाप इन्हेलर एक छोटा सा डिवाइस होता है जिसमें पानी भरकर भाप ली जा सकती है। ये बहुत ही आसान तरीका है भाप लेने का। चलिए जानते हैं भाप इन्हेलर का इस्तेमाल किस तरह करते हैं।
सबसे पहले अपने भाप इन्हेलर में पानी भर दें। पानी की मात्रा इन्हेलर की क्षमता के अनुसार ही भरनी चाहिए।
अब इसे ऑन करें और थोड़ी देर तक पानी गर्म होने दें। जब पानी से भाप निकलने लगे, तब इस्तेमाल कर सकते हैं।
5 से 10 मिनट तक भाप लेते रहें। बीच-बीच में आराम जरूर कर लें।
जब भाप लेना बंद करें तो इन्हेलर को ऑफ कर दें।
इन चीजों से दूर ही रहें गठिया के मरीज
संतरा
सर्दियों में संतरा खूब खाया जाता है लेकिन अगर आपको गठिया की बीमारी है तो आपको इस फल से परहेज करना चाहिए। क्योंकि संतरा में विटामिन सी होता है जो हड्डियों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। सिर्फ इतना ही नहीं हड्डियों में जमा कैल्शियम की परत को भी हटाने लगता है जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है और गठिया का दर्द बढऩे लगता है।
बैंगन
गठिया के मरीज को बैंगन खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह नाइटशेड वेजिटेबल है जिससे हड्डियों को काफी ज्यादा नुकसान होता है। नाइटशेड सब्जियों में सोलानिन नाम का कंपाउंड होता है जो हड्डियों को सूजन को बढ़ाता है और स्थिति को और भी गंभीर कर सकता है। गठिया के मरीजों को बैंगन खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे हड्डियों को काफी ज्यादा नुकसान होता है और इससे हड्डियां कमजोर भी होने लगती हैं।
कॉफी
बार-बार बीमार पडऩे के हो सकते हैं कई कारण
पानी का सही संतुलन बनाए रखें
पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन ज्यादा पानी पीने से कई गंभीर बीमारियां भी शुरू हो सकती हैं। इसलिए हमेशा शरीर की जरूरत के हिसाब से ही पानी पिएं।
नींद का ख्याल रखें
आज की व्यस्त दिनचर्या में लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं या सोने का पैटर्न तय नहीं है, ये दोनों चीजें ही बीमारियों की जड़ हैं। कई बार सही समय पर पर्याप्त नींद लेने से हमारी कई समस्याएं अपने आप दूर हो जाती हैं।
शराब से दूर रहें
अगर आप लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो शराब या शराब से कुछ दूरी बनाकर रखें। यह सीधे तौर पर हमारे इम्युनिटी सिस्टम को खराब करता है, जिससे हमारी सेहत कभी भी बिगड़ सकती है।
हाथ साफ रखें
घरों में बड़े-बुजुर्ग हमेशा हाथ धोते रहने की सलाह देते हैं। हमारे हाथों में कई तरह के बैक्टीरिया आ सकते हैं, जो हमारे खाने के साथ पेट में जाकर हमारी सेहत को खराब कर सकते हैं। इसलिए हाथ साफ रखें, धोते रहें, बैक्टीरिया से बचें और बीमारियों से दूर रहें।
ज्यादा खाने से बचें
अगर आपकी मनपसंद चीज आपके सामने आ जाए तो उसे जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। कई बार मूवी देखते हुए भी स्नैक्स या खाना ज्यादा खा लिया जाता है। ज्यादा खाने से हमेशा पेट के रोग बढ़ जाते हैं। इससे पाचन क्रिया में परेशानी होती है और कई तरह के रोग बढ़ जाते हैं।
सुपरफूड है अलसी
ठंड में अलसी खाने से शरीर गर्म रहता है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है। अलसी खाने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। अलसी के फायदे इतने हैं कि गिनाना मुश्किल हो जाएगा। इसके सेवन से बाल और त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती है। असली के बीजों में पोषक तत्वों का भंडार है।
अलसी खाने के फायदे
गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाले
अलसी के बीज खाने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर आ जाता है। इससे नसों की ब्लॉकेज को खोलने में मदद मिलती है। अलसी का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड हार्ट को हेल्दी रखता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
फाइबर से भरपूर अलसी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जिससे बढ़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अलसी में भरपूर एंटी डायबिटीक तत्व होते हैं जो शरीर में इंसुलिन के लेवल को अच्छा रखते हैं। डायबिटीज के मरीज भुनी हुई अलसी खा सकते हैं।
कैंसर के खतरे को करे कम
अलसी खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। असली में एंटीऑक्सीडेंटस और एस्ट्रोजन तत्व होते हैं जो शरीर में कैंसर सेल्स को बनने से रोकते है। अलसीख खाने से कैंसर के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
वजन घटाने में असरदार
अलसी के बीज खाने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। इन्हें खाने से काफी देर तक पेट भरा रहता है। भूख कम लगती है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। इस तरह फाइबर से भरपूर अलसी मोटापे और जमा चर्बी को धीरे-धीरे कम कर देती है।
ज्वार का आटा है सेहत के लिए बेहद फायेमंद
ज्वार का आटा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह सिर्फ ग्लूटेन-फ्री अनाज का विकल्प ही नहीं, बल्कि फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है, साथ ही हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और एमबीबीएस, एमडी डॉ. बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि ज्वार का सेवन शरीर के लिए किस तरह फायदेमंद हो सकता है और इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका क्या है।
ज्वार में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
डॉक्टर बिमल छाजेर कहते हैं किसौ ग्राम ज्वार में लगभग 330 कैलोरी होती है। इसमें करीब 72 ग्राम कार्बो हाइड्रेट्स हैं, 10-11 ग्राम प्रोटीन है और लगभग 3 ग्राम फैट होता है। वहीं, ज्वार में करीब 6-7 ग्राम फाइबरऔर लगभग 350 मिलीग्राम पोटैशियम पाया जाता है।
हार्ट के लिए है कैसे फायदेमंद?
डॉक्टर बिमल छाजेर कहते हैं कि ज्वार का आटा हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और शरीर से एक्स्ट्रा सोडियम को बाहर निकालने का काम करता है
ब्लड शुगर करता है कंट्रोल
ज्वार का आटा हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में लाभकारी है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। साथ ही इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेटड और फाइबर, ग्लूकोज अब्सॉर्प्शन को कंट्रोल करने में मददगार है।
मिलते हैं ये अन्य फायदे
यह अनाज ग्लूटेन फ्री और फाइबर से भरपूर होने की वजह से डाइजेशन को बेहतर करता है, जिससे कॉन्स्टिपेशन की परेशानी भी दूर होती है। ग्लूटेन फ्री होने की वजह से यह अनाज वजन कम करने में भी मददगार है। ग्लूटेन-फ्री होने की वजह से जो लोग ग्लूटेन सेंसिटिव होते हैं वो लोग इसका सेवन कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।
कैसे करें सेवन?
ज्वार के आटे का सेवन आप रोटी और भाकरी के रूप में कर सकते हैं। इसे मल्टीग्रेन (दूसरे अनाजों के साथ मिलाकर) फॉर्म में खाने से इसके पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं।
शरीर में दिखने लगें ये 5 बदलाव तो हो जाएं सावधान
आजकल डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई बार ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर शरीर कुछ ऐसे संकेत देने लगता है, जिन्हें लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लगातार बढ़ा हुआ ब्लड शुगर शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए इसके लक्षणों को समय रहते पहचानना जरूरी है। 5 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अमेरिका स्थित एनेस्थिसियोलॉजी और इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन के डॉ. कुणाल सूद ने हाई ब्लड शुगर के पांच चेतावनी संकेत शेयर किए हैं
ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर में दिख सकती हैं ये समस्याएं
ज़्यादा पेशाब आना: डॉ. सूद ने बताया कि जब ब्लड ग्लूकोज़ का स्तर बहुत बढ़ जाता है, तो किडनी फ़िल्टर किए गए सारे ग्लूकोज़ को वापस सोख नहीं पातीं। उन्होंने कहा, ग्लूकोज़ पेशाब में मिल जाता है और ऑस्मोटिक डाययूरिसिस के ज़रिए अपने साथ पानी भी खींचता है, जिससे ज़्यादा और बार-बार पेशाब आता है।
ज़्यादा प्यास लगना: पेशाब के ज़रिए ज़्यादा पानी निकल जाने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और खून गाढ़ा हो जाता है। इसके जवाब में दिमाग प्यास बढ़ाता है, जिससे मुँह लगातार सूखा रह सकता है या पानी पीने के बाद भी पूरी तरह संतुष्टि नहीं मिलती।
नज़र कमजोर होना: हाइपरग्लाइसेमिया और नज़र की समस्याओं के बीच संबंध बताते हुए डॉ. सूद ने कहा, ज़्यादा ग्लूकोज़ अस्थायी रूप से आँख के लेंस के पानी के संतुलन और फ़ोकस की क्षमता को बदल सकता है। ग्लूकोज़ का स्तर घटने-बढ़ने से नज़र में उतार-चढ़ाव आ सकता है। लंबे समय तक हाइपरग्लाइसेमिया रहने से रेटिना की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे नज़र और कमज़ोर हो सकती है।
चोट का देर से भरना: डॉ. सूद ने चेतावनी दी कि लंबे समय तक ग्लूकोज़ का स्तर ज़्यादा रहने से रक्त संचार, इम्यून सेल का काम, कोलेजन का प्रोडक्शन और नई रक्त वाहिकाओं का बनना प्रभावित हो सकता है। डायबिटीज के कारण नसों को नुकसान पहुंचने से चोट का पता चलना मुश्किल हो सकता है, जिससे घाव बिगड़ सकते हैं या बार-बार खुल सकते हैं।
बार-बार यीस्ट इन्फेक्शन होना: डॉक्टर सूद के मुताबिक, जब ग्लूकोज़ पेशाब में मिलता है, तो यह ऐसा माहौल बना सकता है जो कैंडिडा (एक तरह का फंगस) को पनपने में मदद करता है। लंबे समय तक हाइपरग्लाइसेमिया रहने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी कमज़ोर हो सकती है, जो आम तौर पर यीस्ट को नियंत्रित रखती है, इससे बार-बार इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है कच्ची हल्दी
कच्ची हल्दी शरीर में सूजन को काफी हद तक कम करने में सहायक होती है। इसके अलावा कच्ची हल्दी गठिया और हृदय रोग के खतरे को भी कम करता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कच्ची हल्दी के कई फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत
कच्ची हल्दी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक होती है। कच्ची हल्दी का सेवन करने से पहले इसके अच्छे से पीस लें। फिर गर्म पानी में मिलाएं और आप चाहें तो इसमें शहद भी डाल सकती हैं। इस ड्रिंक के नियमित सेवन से आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। बता दें कि कच्ची हल्दी का यह ड्रिंक डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर काम करता है।
पाचन में सुधार
कच्ची हल्दी के सेवन से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इसके अलावा यह अपच और सूजन के लक्षणों को भी कम करने में सहायक होती है। इसके सेवन से आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही इसके सेवन से वेट कम होने में भी सहायता मिलती है।
इम्यून सिस्टम
बता दें कि कच्ची हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसलिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में पिसी हल्दी को मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही इसके सेवन से कई संक्रमण और अन्य तरह की बीमारियां नहीं होती हैं।
दर्द में राहत
कच्ची हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो दर्द में राहत दिलाने में सहायक होता है। अगर आप भी गठिया और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। तो आपके लिए कच्ची हल्दी रामबाण इलाज साबित हो सकती है। इसके लिए आप हल्दी वाले दूध का नियमित तौर पर सेवन करें।
स्किन के लिए फायदेमंद
कच्ची हल्दी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। साथ ही यह हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन की सूजन, मुंहासों आदि को कम करने में सहायक होती है। इसलिए सप्ताह में एक बार हल्दी का लेप अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग बनेगी।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं धनिए की पत्तियां
धनिया की पत्तियों के फायदे
सेहत के लिए धनिया की पत्तियां काफी फायदेमंद मानी जाती हैं. इनके सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसे में खाने में धनिया की पत्तियां डालकर खाना चाहिए. इन पत्तियों की तासीर ठंडी होती है। ये दिल की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
कद्दू के फायदे
आयुर्वेद में कद्दू को जबरदस्त फायदेमंद माना गया है. इस सब्जी को शरीर को शांत और ठंडा रखने वाला माना जाता है। इसे खाने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। बुजुर्गों को जोड़ों को दर्द से आराम मिल सकता है. आयुर्वेद में इसे वजन कम करने वाला भी बताया गया है।
खीरा के फायदे
घर में लगाएं ये पौधे...दूर-दूर तक नजर नहीं आएंगी छिपकली.
लेमनग्रास
छिपकली को घर से भगाने के लिए घर में लेमनग्रास का पौधा जरुर होना चाहिए। यह एक प्रकार की घास होती है, जिसका स्वाद काफी खट्टा होता है। खट्टे गंध की वजह से छिपकली दूर भागती है। जानकारी के लिए बता दें कि, इसमे खास तरह का केमिकल होता है जिसे सिट्रानिला के नाम से जाना जाता है। यह केमिकल बहुत सारे रेपेलेंट स्प्रे में होता है।
मेरीगोल्ड
घर से छिपकली भगाने के लिए मेरीगोल्ड यानि के गेंदा का पौधा काफी कारगर साबित हो सकता है। गेंदा के फूल में पाइरेथ्रिन और ट्रेपीज नाम के इंसेक्टिसाइड होते है। इसके गंध से छिपकली बीमार हो सकती है इस वजह से छिपकली दूर भागती है।
मिंट
मिंट का पौधा छिपकली को भगाने के लिए बढिय़ा है। मिंट मेंथॉल नाम का केमिकल पाया जाता है, इससे गजब कि गंध निकलती है जो छिपकली सहन नहीं कर सकती। इस वजह से यह पौधा आपको अपने घर में लगाना चाहिए। इससे छिपकलियां भाग जाएगी।
लैवेंडर
खाना खाने के तुरंत बाद बिल्कुल ना खाएं फल...
वैसे तो फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पर खाना खाने के बाद फल खाना अच्छा नहीं होता है। खासकर खाने के बाद खट्टे फल नहीं खाना चाहिए, यह शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए खाने के बाद नींबू, संतरे, माल्टा, अंगूर और कीनू खाने के बाद नहीं खाना चाहिए।
पेट और पाचन में परेशानी
खाना खाने के बाद फल खाते हैं तो पेट में भारीपन, गैस और अपच की प्रॉब्लम होती है। इसका असर पाचन पर पड़ता है। कई लोग खाना खाने के बाद फल खा लेते हैं तो उन्हें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या होती है. जिसके कारण पाचन में दिक्कत होती है।
पोषण मिलने में समस्या
खाना खाने के बाद फल खाने से शरीर को सही ढंग से पोषण नहीं मिलता है। खट्टे फलों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। अगर खाना खाने के बाद फल खाते हैं तो पोषक तत्व ठीक से पच नहीं पाता है। इस चक्कर में इम्युनिटी कमजोर होने लगती है।
एसिडिटी की समस्या
खाना खाने के बाद खट्टा फल खाने से पेट में एसिड बनने लगता है। जिसके कारण एसिडिटी परेशान हो सकती है। एसिडिटी के कारण बैचेनी, अपच और सीने में जलन हो सकती है। खाना खाने के तुरंत बाद खट्टे फल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।
खाना पचने में लगता है इतना वक्त
खाना खाने के बाद पचने में इसे 1 से 1.30 घंटा का वक्त लगता है। दो खानों के बीच एक अच्छा खासा गैप होना चाहिए। जिसके कारण पेट दर्द, गैस और पेट में मरोड़ जैसी बीमारियां हो सती है।
पोषक तत्वों से भरपूर है मखाना...
पोषक तत्वों से भरपूर है मखाना
एक कप मखाने में 5 ग्राम प्रोटीन, 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 33 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड, 1.2 मिलीग्राम आयरन, कैल्शियम 52 मिलीग्राम, पोटेशियम 430 मिलीग्राम, फास्फोरस 198 मिलीग्राम, ओमेगा-3 फैटी एसिड 32 मिलीग्राम और 340 मिलीग्राम ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं। इसे डाइट में शामिल करने के कम कैलोरी के साथ साथ भरपूर फाइबर मिलेगा।
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह के समय एक मुट्ठी मखाना रोज़ाना खाएं। सुबह इसका सेवन करने से यह आसानी से पच जाता है। सतह ही ऐसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और फूड की क्रेविंग भी कम होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
इन परेशानियों में भी है कारगर:
फर्टिलिटी बढाए: मखाना ड्राई फ्रूट होने के साथ साथ शारीरिक कमजोरी दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है। ये केवल सेहत को नहीं सुधारता, इसे डाइट में शामिल किया जाए तो ये गर्भधारण की समस्या से जूझ रहे लोगों की मदद करता है।
शुगर करे कंट्रोल: कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, इसके लगातार सेवन से शुगर कंट्रोल होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद: मखाना चूंकि एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होता है इसलिए अगर आप रोज सुबह खाली पेट चार पांच मखा खा लेंगे तो आपके चेहरे पर उम्र के निशान कम होते जाएंगे और स्किन जवां होगी।
हड्डियां बनाएं मजबूत: मखाना किडनी के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसमें कैलोरी नाममात्र की होती है और कैल्शियम भरपूर होता है। इसलिए इस हड्डियों की मजबूती के लिए भी अच्छा डाइट माना जाता है।
मखाने का सेवन कैसे करना चाहिए?
मखाना बहुत ही पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ ड्राई फ्रूट है। इसे देसी घी में भूनकर नमक और काली मिर्च मिलाकर नमकीन की तरह खा सकते हैं और अगर आपको दूध पसंद है तो आप इसे दूध में उबालकर भी पी सकते हैं।
बड़े ही काम के हैं तरबूज के छिलके
तरबूज का छिलका से हटा सकते हैं दाग
अगर आपके घर में टाइल्स पर लगा हल्दी या खाने का दाग साफ नहीं हो रहा है, तो आप तरबूज के छिलके की मदद से इसे साफ कर सकते हैं। तरबूज के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है, यह गहरे दाग को आसानी से साफ कर सकता है। सबसे पहले आप तरबूज के छिलके को पीस लें और इसमें एक चम्मच बर्तन धोने वाला लिक्विड को मिलाएं। इसके बाद दाग पर इस मिश्रण को लगाएंगे और साफ करेंगे, तो इससे दाग बहुत अच्छे से साफ हो जाता है।
चिकनाहट होंगी खत्म
किचन में मौजूद सभी डब्बे या तेल की बोतल गंदी दिखने लगती है। इसे छुने से हाथ छिपकने लगते हैं, जब तक तेल खत्म नहीं होता, तब तक आप इसे धो भी नहीं सकते। लेकिन आप तरबूज की मदद से इसे साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में तरबूज के छिलकों को पेस्ट तैयार करना होगा। इसके बाद आप इस मिश्रण को बोतल पर लगाएं और कपड़े की मदद से साफ कर सकते हैं।ऐसा करने से बोतल पर जमा या किचन के सारे डिब्बों की चिकनाहट खत्म हो जाएगी। आप इस प्रक्रिया से बोतल को बिना धोए साफ कर सकते हैं।
गार्डन में भी काम आएगा
तरबूज की तासिर ठंडी होती है, इसलिए इसके छिलके बड़े ही फायदेमंद है, इसका उपयोग घर के गार्डन मे भी किया जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें। आप को इतने मात्रा में पानी लेना है जिससे सारे छिलके डूब जाए। फिर इसको आप तीन दिन के लिए अच्छे से ढककर रख दें। तीन दिनों के दौरान आपको हर दिन एक बार पानी को मिला लेना है। अब आप इसमें लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार है। पानी की बोतल में भरे और इसे पौधों पर स्प्रे करें। इससे पौधों के पत्ते ताजे रहेंगे और फूल भी काफी आते है।
पथरी पिघलाने में मददगार है नारियल पानी
पर कभी-कभी पेशाब में सॉल्ट और अन्य खनिज बहुत ज्यादा हो जाते हैं और ठीक से फिल्टर नहीं हो पाते हैं। यही जब इक_ा होने लगते हैं तो,पथरी बनने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप समय-समय पर इन टॉक्सिन को बाहर निकालें चाकि ये जमा होकर पथरी का रूप न लें और इसी काम में मददगार है नारियल पानी।
डायूरेटिक है नारियल पानी
नारियल पानी की खास बात ये है कि ये डायूरेटिक गुणों से भरपूर है। यानी कि ये किडनी के अंदर फिल्ट्रेशन के प्रोसेस को तेज करता है और फिर मूत्र के माध्यम से गंदगी को डिटॉक्स करता है। इसके अलावा ये पेशाब को खुलकर होने में मदद करता है और इसकी मात्रा बढ़ाता है जिससे किडनी फ्लश ऑउट हो पाती है और सारे टॉक्सिन शरीर से बाहर निकल पाते हैं।
लैक्सेटिव गुणों से भरपूर
लैक्सेटिव गुणों का मतलब है कि जो किडनी में जमा क्लोरीन और साइट्रेट सॉल्ट से चिपक कर इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करे। यही काम नारियल पानी का खास गुण है और इसका सेवन क्रिएटिनिन लेवल को कम करता है और शरीर को अंदर से डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है।
पथरी पिघलाने में मददगार
सुबह जल्दी उठने के हैं अनगिनत फायदे
सुबह जल्दी उठने से और भी अनेक फायदे हैं या फिर यह कहे कि अनगिनत फायदे हैं। सुबह उठने से हमारा शरीर स्वस्थ और फिट रहता है।
सूरज निकलने से पहले उठना बॉडी, माइंड और स्पिरिट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस वक्त उठने से माइंड और बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन पॉजिटिव रहता है।
जबकि सूरज निकलने के बाद उठना नेगेटिव ब्लड सर्कुलेशन का कारण बनता है। सूर्योदय से पहले उठने से शरीर और दिमाग फ्रेश रहता है और कब्ज व अपच की समस्या भी नहीं होती।
फिर पूरा दिन आपका मूड फ्रेश रहता है। इससे आपकी पावर व कपैसिटी बढ़ती है, याददाश्त तेज होती है और नजर भी कमजोर नहीं होती।
अगर आप जल्दी उठेंगे तो सोएंगे भी जल्दी ही, जो सेहत के लिए और बेहतर है।
तलवे का दर्द कैसे दूर करें?
कई बार वॉक के दौरान, चलते फिरते या उठते ही तलवे में तेज दर्द होने लगता है। हड्डियों के सिरों में होने वाला दर्द असहनीय हो सकता है और इससे आपके रोज के काम भी प्रभावित हो सकते हैं। पैर के तलवे में दर्द को अक्सर मेटाटार्सलजिया कहा जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं जिससे पैर के तलवों में तेज दर्द होने लगता है। आइये शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉक्टर भुमेश त्यागी से जानते हैं तलवे में दर्द क्यों होता है और इससे कैसे राहत पा सकते हैं।
तलवे में दर्द क्यों होता है?
गलत फिटिंग के चप्पच जूते- अगर आप गलत फिटिंग के चप्पल जूते पहनते हैं तो इससे तलवे में दर्द हो सकता है। जो लोग ऊंची एड़ी के जूते, आगे से बहुत पतले या सख्त सोल वाले जूते पहनते हैं उन्हें पैर और तलवे में दर्द की समस्या ज्यादा होती है।
हाई एक्टिविटी- अगर आप बहुत हाई इंटेंसिटी के साथ कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं जैसे दौड़ना, खेलना या डांस करते हैं तो इससे तलवे में दर्द महसूस हो सकता है।
पैरों की बनावट- कुछ लोगों के पैरों की बनावट थोड़ी अलग होती है। किसी के पैर चपटे होते हैं तो किसी की एडी ऊंची होती है। ऐसे लोगों में पैर और तलवे में दर्द की समस्या हो सकती है।
पैर की उंगलियों अलग होना- अगर आपके पैर की उंगलियां थोड़ी अलग हैं। जैसे पैर की उंगलिया ज्यादा लंबी हैं तो वो जूते में आगे मुड़ने लगती हैं। कई बार अंगूठा दबने से उंगलियों और पैरों पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है।
सूजन संबंधी गठिया- जिन लोगों को गठिया है उन्हें पैरों पर सूजन की समस्या रहती है। यानि गाउट, रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी समस्याओं में पैरों में दर्द होने लगता है। गाउट अचानक होता है, जिसमें त्वचा लाल हो जाती है और तेज दर्द होता है। रूमेटॉइड आर्थराइटिस की वजह से पैरों के अगले हिस्से में लगातार अकड़न और सुबह दर्द होता है।
मोटापा और तेजी से वजन बढ़ना- अगर आपका वजन ज्यादा है तो पैर में दर्द की समस्या हो सकती है। अतिरिक्त पाउंड से पैर उठाते समय ज्यादा प्रेशर पड़ता है। अचानक वजन बढ़ने से पैर को सही समय नहीं मिलता और दर्द शुरू हो जाता है।
तलवे का दर्द कैसे दूर करें?
मेथी मलाई मटर की सब्जी
सामग्री- मेथी, मटर, फ्रेश मलाई, जीरा, घी, तेल, बटर, प्याज, लहसुन, हरी इलायजी, जावित्री, नमक, गरम मसाला, काली मिर्च।
सेहत के लिए फायदेमंद है भुना छुहारा खाना
सर्दियों में सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जैसे बार-बार होने वाला सर्दी-जुकाम, फ्लू, पेट में दर्द और कई सारी अन्य दिक्कतें। ऐसे में भुना हुआ छुहारा खाना कई सारी दिक्कतों को कम करन में मदद कर सकता है। दरअसल, आग पर छुहारा पकाकर खाने से शरीर को गर्मी मिलती है और कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा ये पेशाब से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मददगार है।
शरीर को मिलेंगे ये 6 विटामिन
छुहारा पकाकर खाने से शरीर को एक साथ 6 विटामिन मिलते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी1, बी2, राइबोफ्लेविन, निकोटिनिक एसिड और विटामिन ए शामिल है। ये तमाम विटामिन आपकी सेहत के लिए कारगर तरीके से फायदेमंद है और शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। जैसे कि शरीर में इस विटामिन कमी या खून की कमी।
ब्रेन के लिए फायदेमंद
छुहारा पकाकर खाने से शरीर को इंटरल्यूकिन जैसे सूजन संबंधी साइटोकिन्स होते हैं जो आपके मस्तिष्क के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं। ये तंत्रिका तंत्र तो सही रखते हैं और शरीर की तमाम गतिविधियों को तेज करने में मदद करते हैं।
सर्दी जुकाम में फायदेमंद
सर्दी जुकाम की समस्या में छुहारा पकाकर खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये शरीर को गर्म करने के साथ कफ को पिघलाने में मददगार है। इसके अलावा ये कंजेशन को कम करता है जिससे फेफड़ों को आराम मिलता है और कई समस्याओं से बचाव होता है। इतना ही नहीं ये एंटी इंफ्लेमेटरी है जो कि फ्लू के कारण होने वाले सिर दर्द को भी कम करने में मदद करता है।
खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी
अगर आप भी बिना कुछ खाए-पिए सुबह चाय-कॉफी पीते हैं तो यह आदत आपके पेट को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा अपने यू ट्यूब वीडियो बताया कि खाली पेट कैफीन लेने से कुछ लोगों में पेट में एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे एसिडिटी, रिफ्लक्स, सीने में जलन और पेट में असहजता महसूस हो सकती है। ऐसे में वो बता रही हैं कि खाली पेट किन चीजों का सेवन करना चाहिए और कॉफी का सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कॉफी पीते समय अपने पेट की सेहत का ख्याल कैसे रखें।
सुबह खाली पेट क्या पियें?
हेल्दी फैट से करें शुरुआत: गर्म पानी में 1 चम्मच घी डालकर पानी का सेवन करें। घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाओं को सहारा देता है और गट बैरियर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
जीरा, धनिया और सौंफ की चाय: सुबह एक गिलास पानी में जीरा, धनिया और सौंफ डालें और फिर पानी को पिएं। ​​यह पानी पाचन एंजाइम को बढ़ाता है, ऐंठन कम करता है साथ ही यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिंस बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है।
नाश्ते के बाद पिएं चाय-कॉफी
डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि आप कॉफ़ी या चाय का सेवन बेशक कर सकते हैं बस खाली पेट न करें। नाश्ते के लगभग 45 मिनट बाद चाय या कॉफी पिएं, ताकि पेट में खाना हो और एसिड का असर कम हो सके। एक कप कॉफी में एक चम्मच घी, बादाम का मक्खन या नारियल का तेल मिलाने से पेट पर कैफीन का असर कम होता है। यानी आपको कॉफी छोड़नी नहीं है। बस खाली पेट इसे पीना बंद करना है।
गट हेल्थ के लिए डाइट में हेल्दी फैट करें शामिल
डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि अपनी गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए कद्दू के बीज, अलसी, एवोकाडो, जैसे हेल्दी फैट्स का चुनाव करें, ये पूरे पेट में कोशिकाओं की झिल्ली को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पेट की अंदरूनी परत को आराम देने के लिए एलोवेरा का भी इस्तेमाल किया जाता है।
सुबह जोड़ों की अकड़न कैसे दूर करें, डॉक्टर से जानिए क्यों रात में जाम हो जाते हैं घुटने
जोड़ों में अकड़न कब बन सकती है परेशानी
जोड़ों की अकड़न अगर कुछ ही मिनटों तक रहती है और चलने-फिरने से ठीक हो जाती है, तो आमतौर पर चिंता की बात नहीं होती। लेकिन लंबे समय तक रहने वाली अकड़न परेशान कर सकती है। अगर अकड़न एक घंटे या उससे ज्यादा समय तक रहती है, खासकर रोजाना ऐसा होता है, तो इस पर ध्यान देना जरूरी है। अगर अकड़न के साथ जोड़ों में सूजन, गर्माहट या दर्द भी हो, तो यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है।
शरीर के संकेतों को समझें
जोड़ों में अकड़न कितनी बार होती है, कितनी देर रहती है और चलने-फिरने के बाद उसमें कितना सुधार होता है। इन बातों से समस्या की वजह समझने में मदद मिल सकती है। सिर्फ यह मायने नहीं रखता कि जोड़ कितने अकड़ते हैं, बल्कि यह भी जरूरी है कि अकड़न कितनी बार, कितनी देर और किन लक्षणों के साथ होती है।
सुबह जोड़ों की अकड़न कैसे दूर करें?
धीरे-धीरे शरीर को चलाएं- बिस्तर से उठते ही अचानक तेज एक्टिविटी करने के बजाय कुछ हल्की एक्सरसाइज या मूवमेंट करें। हाथ-पैर हिलाना, घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ना और सीधा करना जैसे छोटे मूवमेंट जोड़ों को सक्रिय करने में मदद कर सकते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे चलना शुरू करें।
सुबह पर्याप्त पानी पिएं- सुबह उठने के बाद पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा रहना सामान्य शारीरिक कार्यों के लिए जरूरी है। इसलिए दिन की शुरुआत एक गिलास पानी से करना अच्छी आदत हो सकती है।
खान-पान पर ध्यान दें- लंबे समय तक जोड़ों और पूरे शरीर की सेहत के लिए संतुलित रखने के लिए पौष्टिक भोजन जरूरी है। खाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स और अच्छे फैट वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें। बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड और अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना बेहतर है।
गर्माहट से मिल सकती है राहत- सुबह गुनगुने पानी से नहाना या प्रभावित हिस्से पर हल्की गर्म सिकाई करना कुछ लोगों में जोड़ों की अकड़न कम करने और आराम महसूस कराने में मदद कर सकता है। गर्माहट से शरीर में रक्त संचार बढ़ने में भी मदद मिलती है।
रोजाना की छोटी आदतें ज्यादा मायने रखती हैं- जोड़ों की सेहत के लिए एक दिन बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से ज्यादा जरूरी है कि आप रोज थोड़ा-थोड़ा सक्रिय रहें। नियमित वॉक, हल्की स्ट्रेचिंग और सही खान-पान जैसी छोटी आदतों को लगातार अपनाने से लंबे समय में फायदा हो सकता है।
हिमनद फटने से आई नेपाल में आपदा
संदर्भ- नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही
- प्रमोद भार्गव
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ से मची तबाही का मूल कारण भूकंप नहीं बल्कि हिमनद का फटकर बाढ़ में परिवर्तित हो जाना है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने अपना आरंभिक आंकलन बदलते हुए कहा है कि यह आपदा भूकंप के कारण नहीं, अपितु एक हिमनद के बम की तरह फटकर ढहने और उसके मलबे के तेज बहाव के कारण आई है। इसके पहले इसी एजेंसी ने गोसाईं कुंड के लगभग 47 किमी उत्तर में 4.4 तीव्रता से आए भूकंप को हिमनद के टूटने का संभावित कारण बताया था। नेपाल के अखबार काठमांडू पोस्ट के अनुसार 7,245 मीटर ऊंचीं लांगटांग लिरुंग चोटी के उत्तरी हिस्से पर यह हिमस्खलन हुआ है। इससे पहले 2015 में आए भूकंप के केंद्र में भी यही पहाड़ था। हालांकि अभी भी नेपाल से सटे तिब्बत में हिमालय की ऊंचाई पर हिमनद के टूटने जो बाढ़ आई है, उसके कारणों की पड़ताल की जा रही है। बढ़ते वैष्विक तापमान के चलते जलवायु परिवर्तन भी इस आपदा का कारण माना जाता रहा है। ऐसा है तो इस जल प्रलय के समाधान दुनिया के विकसित देषों को खोजने की जरूरत है।
फिलहाल चीन द्वारा हिमालयी पर्यावरण बिगाड़ने में सर्वाधिक योगदान है। इस तबाही की षुरूआत भी नेपाल-चीन सीमा पर बहने वाली ल्हेंदे नदी में बाढ़ के मलबे में आई रुकावट से मानी जा रही है। इस रुकावट के टूटने से पहले एक बड़ी हिमनद झील बन गई थी। इसके फटने से भोटेकोषी नदी में कीचड़ और बड़े-बड़े पत्थरों का सैलाब आ गया था। इसके नीचे नेपाल की बस्तियों में बहने से तबाही मची। नतीजतन 359 लोग बाढ़ ने लील लिए और 826 लापता हैं, इनमें भारत समेत अन्य देषों के 590 पर्यटक हैं। इस घटना से पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन का सीधा असर उच्च हिमालयी क्षेत्रों पर तेज गति से हो रहा है। यहां तक की जिन हिमनद (ग्लेशियर) झीलों के आसपास मानव की आवाजाही अत्यंत सीमित है, वहां भी अब जलवायु परिवर्तन के चलते मौसम का मिजाज खतरे की घंटी बजाने लगा है। नेपाल में जिस हिमनद के टूटने से जल-प्लावन आया है, वह 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित थी और मानव बस्तियां भी नहीं थीं। अधिक ऊंचाई पर होने के कारण आवाजाही भी कम थी। इंटरनेषनल सेंटर फाॅर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट और नेपाल सरकार के विज्ञानियों द्वारा किए आंकलन से पता चला है कि ऐसी 47 हिमनद झीलें हैं, जिन्हें खतरनाक माना गया है। चेतावनी भी दी गई है कि इनसे नेपाल की नदी प्रणालियों में इन हिमनदों के फटने से भयानक बाढ़ आ सकती है। इनमें से 21 झीलें हिमनद नेपाल में हैं और 25 झीलें तिब्बत की सीता पर स्थित हैं। ये हिमनद उन नदियों के उद्गम स्थलों पर हैं, जो दक्षिण की ओर नेपाल में बहती हैं। अतएव इनके फटने से बाढ़ आती है तो नीचे की ओर बसे जन-समुदायों और बुनियादी संरचना के लिए बढ़ा संकट पैदा हो सकता है। यही संकट वर्तमान में नेपाल की संरचनात्मक तबाही में देखा जा रहा है। यह चेतावनी यदि अनुमान पर खरी उतरती है तो कहा जा सकता है कि नेपाल बर्बादी के मुहाने पर बसा है।
भारत में भी इसरो और राश्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधीकरण के आंकड़ें डराने वाले हैं। भारतीय हिमालयी क्षेत्र में 7,500 से अधिक हिमनद झीलें हैं, इनमें से 189 रेड जोन में रेखांकित की गई हैं। इस संकेत से पता चलता है कि ये झीलें कभी भी फटकर उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कष्मीर में तबाही का कारण बन सकती हैं। क्योंकि इन झीलों में बढ़ते वैष्विक तापमान के चलते बर्फ पिघलने से पानी की मात्रा लगातार बढ़ रही है। यही नहीं अध्ययन बताते हैं कि सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी क्षेत्रों की चोटियों पर छोटी-बड़ी हजारों झीलें हैं। ये झीलें पहाड़ों पर अत्यंत तेज गति से प्राकृतिक रूप में आकार ले रही हैं। लद्दाख में ही ऐसी 3,219 झीलों की पहचान की गई है। हिमालय के भारतीय क्षेत्र में कुल हिमनदों की संख्या में से 2,431 ऐसे हिमनद हैं, जो जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के चलते 10 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल गई हैं। इन्हें सर्वेक्षणों ने अत्यधिक जोखिम भरी झीलों की श्रेणी में रखा है। हालांकि कुछ हिम झीलों का आकार तेजी से सिकुड़ भी रहा है। हिमनद झीलों के अनियंत्रित ढंग से बढ़ते आकार की ठोस सच्चाई इसरो के उपग्रहों से लीं गईं तस्वीरों के अध्ययन से सामने आई है। इस स्थिति ने विज्ञानियों की चिंता बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेष की गेफांग घाट झील का आकार सर्वाधिक 178 प्रतिषत बढ़ा है। इसका कुल क्षेत्रफल 101.3 हेक्टेयर हो गया है। हिमालयी क्षेत्र में 10 लाख लोग ग्लेषियर झीलों के 10 किमी के दायरे में रहते हैं। याद रहे पिछले साल पांच अगस्त 2025 को उत्तराखंड के उत्तरकाषी जिले में धराली गांव के खीर क्षेत्र में बादल फटने के कारण भीशण बाढ़ और मलबे में यह पूरा क्षेत्र डूब गया था। बादल फटने से हुई तेज बारिष ने गंगोत्री और हर्शिल के क्षेत्र में आने वाली हिमनद झीलों को नाले में बदल दिया था।
संयुक्त राश्ट्र द्वारा 2020 में किए गए एक अध्ययन से भी स्पश्ट हुआ था कि जलवायु परिवर्तन और पानी का अटूट संबंध है। इस रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण एषिया को 2030 तक बाढ़ों की कीमत प्रत्येक वर्श चुकानी पड़ेगी। इनसे करीब सालाना 15.6 लाख करोड़ की हानि उठानी पड़ सकती है। साफ है, वैष्विक तापमान के बढ़ते खतरे ने आम आदमी के दरवाजे पर दस्तक दे दी है। दुनिया में कहीं भी एकाएक बारिष, बाढ़, बर्फबारी, बादल फटने या फिर सूखे का कहर का सामना करना पड़ सकता है। आंधी, तूफान और फिर यकायक ज्वालामुखियों के फटने की हैरतअंगेज घटनाएं भी यही संकेत दे रही हैं कि अदृष्य खतरे इर्दगिर्द ही कहीं मंडरा रहे हैं। समुद्र और अंटार्कटिका जैसे बर्फीले क्षेत्र भी इस बदलाव के संकट से दो-चार हो रहे हैं। दरअसल वायुमंडल में अतिरिक्त कार्बन डाइऑक्साइड महासागरों में भी अवषोशित होकर गहरे समुद्र में बैठ जाती है। यह वर्षों तक जमा रहती है। पिछली दो शताब्दियों में 525 अरब टन कचरा महासागरों में विलय हुआ है। इसके इतर मानवजनित गतिविधियों से उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड का 50 फीसदी भाग भी समुद्र की गहराइयों में समा गया है। इस अतिरिक्त कार्बन डाइऑक्साइड के जमा होने के कारण अंटार्कटिका के चारों ओर फैले दक्षिण महासागर में इस कार्बन डाइऑक्साइड को सोखने की क्षमता निरंतर कम हो रही है। इस स्थिति का निर्माण खतरनाक है। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण के मुताबिक वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण महासागर कार्बन डाइऑक्साइड से लबालब हो गया है। नतीजतन अब समुद्र इसे अवषोशित करने की बजाय वायुमंडल में ही उगलने लग गया है। अगर इसे जल्दी नियंत्रित नहीं किया गया तो वायुमंडल का तापमान तेजी से बढेगा, जो न केवल मानव प्रजाति, बल्कि सभी प्रकार के जीव-जंतुओं के अस्तित्व के लिए खतरनाक होगा।
हिमालय पर कई वर्शों से अध्ययन कर रहे वाडिया भू-विज्ञान संस्थान की रिर्पोट के अनुसार हिमालय के हिमखंडों में काले कार्बन की मात्रा लगातार बढ़ रही है। यह मात्रा सामान्य से ढाई गुना बढ़कर 1899 नैनोग्राम हो गई है। दरअसल काले कार्बन से तापमान में वृद्धि होती है। यह सूर्य के प्रकाश को अवषोशित करने में अत्यंत प्रभावी है। इससे हिमालय और आर्कटिक जैसे हिमखंडों में बर्फ पिघलने लगती है। यदि किसी साल बरसात में औसत से कम बारिष होती है तो बर्फ पिघलने की मात्रा और अधिक बढ़ जाती है। वायु प्रदूशण से भी हिमखंड दूशित कार्बन की चपेट में आए हैं। उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र ने निश्कर्श निकाला है कि पिछले 37 सालों में हिमाच्छादित क्षेत्रफल में 26 वर्ग किलोमीटर की कमी आई है। इस क्षेत्र में पहले स्थाई स्नोलाईन 5700 मीटर थी, जो अब 5200 मीटर के बीच घट-बढ़ रही है। यही बजह है कि नंदादेवी जैव-मंडल (बायोस्फियर) आरक्षित ऋशि गंगा के दायरे का कुल 243 वर्ग किमी क्षेत्र बर्फ से ढका था, लेकिन यह 2020 में 217 वर्ग किमी ही रह गया है। साफ है, तापमान बढ़ने का सिलसिला बना रहा और यदि बर्फ इसी तरह पिघलती रही तो जीव-जंतुओं और वनस्पतियां ही नहीं नेपाल की तरह मानव आबादियां भी जल प्रलय की चपेट में आती जाएंगी।