छत्तीसगढ़ / बेमेतरा
बेमेतरा जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 09 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील बेरला में 662.5 मि.मी. तथा न्यूनतम 411.5 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 423.4 मि.मी. वर्षा, देवकर तहसील में 470.5 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील में 612 मि.मी. व भिंभौरी तहसील में 633 मि.मी., साजा तहसील में 555.1 मि.मी.वर्षा, दाढ़ी तहसील मे 503.5 मि.मी. वर्षा एवं नांदघाट तहसील में 598.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर ऑनलाइन आवेदन 23 तक
बेमेतरा । जिले की एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र खम्हरिया-01 में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद पर ऑनलाइन नियुक्ति की जानी है। उक्त पद त्यागपत्र के कारण रिक्त हुआ है। पद पर नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित नियमों, निर्देशों एवं मापदण्डों के अनुसार की जाएगी। दिनांक 05 जनवरी 2026 में दिए गए निर्देशों के अनुसार रिक्त पदों पर ऑनलाइन नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया जाना है।
इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएं दिनांक 09 सितंबर 2026 से 23 सितंबर 2026 तक निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदिकाओं को आवेदन करने से पूर्व शासन द्वारा निर्धारित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करना होगा।
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एक वर्ष या उससे अधिक सेवा अनुभव रखने वाली अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदिका संबंधित ग्राम अथवा वार्ड की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जिस क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए पद का विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन के साथ शासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र नियमानुसार प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
उक्त रिक्त पद के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं ऑनलाइन नियुक्ति प्रक्रिया के तहत ही चयन की कार्यवाही की जाएगी। अतः इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएं निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं तथा अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 से पूर्व अपना आवेदन अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें।
मिनी माता सम्मान, माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण, आत्मबल, वीरता, शौर्य एवं साहस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष विभिन्न सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान), माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं।
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण, आत्मबल, वीरता, शौर्य एवं साहस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष विभिन्न सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान), माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं।
मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) महिलाओं, विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा अशासकीय संस्थाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।
माता बहादुर कलारिन सम्मान महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में अभूतपूर्व एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।
इसी प्रकार वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस एवं आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रदान किया जाता है।
जिले में उक्त क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली पात्र महिलाओं से इन सम्मान एवं पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्तुत कर सकती हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2026 को शाम 5ः00 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार एवं सम्मान से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में इच्छुक आवेदक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बेमेतरा से संपर्क कर सकते हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र
बेमेतरा । जिले की एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा अंतर्गत वर्तमान में त्यागपत्र देने की दशा में पद रिक्त होने से आ.बा. सहायिका के पद पर शासन द्वारा निर्धारित निर्देश एवं मानदंडों के अनुसार नियमानुसार नियुक्ति किया जाना हैं। इसके अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा के ग्राम पंचायत खम्हरिया आं. बा. केंद्र खम्हरिया 01 मे आं.बा. सहायिका के 01 पद पर आवेदन आमंत्रित किया गया हैं।
आवेदन संबंधित नगरीय की आवेदिकाओ द्वारा आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि में 09 सितंबर 2026 से 23 सितंबर 2026 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बेमेतरा में कार्यालयीन समय 10:00 से 5:30 बजे तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक द्वारा जमा किये जायेगे। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जावेगे।
आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वीं व आगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 वी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होना चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदिका को ग्रामीण क्षेत्रों में उसी नगरी वार्ड की स्थानीय निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। तथा नगरीय क्षेत्र में उसी वार्ड की निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड हेतु विज्ञापन जारी हुआ है। सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रति के साथ आवेदन पत्र सम्बन्धित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में निर्धारित अंतिम तिथि तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है।
कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण, बिना अनुमोदित स्त्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक विक्रय पर प्रतिबंध
बेमेतरा । आज कृषि विभाग, विकासखंड साजा की टीम द्वारा नगर पंचायत देवकर में संचालित कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि आदानों की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं वैधानिक दस्तावेजों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान श्रीजल कृषि केन्द्र एवं आहान कृषि केन्द्र, देवकर में कीटनाशकों के विक्रय हेतु अनुमोदित स्त्रोत प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाए जाने पर संबंधित कीटनाशकों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। उक्त कार्रवाई कीटनाशी अधिनियम, 1968 एवं कीटनाशी नियम, 1971 के प्रावधानों के तहत की गई। इसी क्रम में चंद्राकर कृषि केन्द्र, देवकर के निरीक्षण के दौरान रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच हेतु 04 उर्वरक नमूने लिए गए, जिन्हें नियमानुसार परीक्षण के लिए प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त परीक्षण परिणाम के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
औचक निरीक्षण के दौरान दिनेश कुमार धुर्वे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड साजा एवं विनय कुमार शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कार्यालय साजा उपस्थित रहे। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मोरध्वज डडसेना के द्वारा जिले में कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक एवं उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।
कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण, बिना अनुमोदित स्त्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक विक्रय पर प्रतिबंध
बेमेतरा । आज कृषि विभाग, विकासखंड साजा की टीम द्वारा नगर पंचायत देवकर में संचालित कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि आदानों की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं वैधानिक दस्तावेजों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान श्रीजल कृषि केन्द्र एवं आहान कृषि केन्द्र, देवकर में कीटनाशकों के विक्रय हेतु अनुमोदित स्त्रोत प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाए जाने पर संबंधित कीटनाशकों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। उक्त कार्रवाई कीटनाशी अधिनियम, 1968 एवं कीटनाशी नियम, 1971 के प्रावधानों के तहत की गई। इसी क्रम में चंद्राकर कृषि केन्द्र, देवकर के निरीक्षण के दौरान रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच हेतु 04 उर्वरक नमूने लिए गए, जिन्हें नियमानुसार परीक्षण के लिए प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त परीक्षण परिणाम के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
औचक निरीक्षण के दौरान दिनेश कुमार धुर्वे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड साजा एवं विनय कुमार शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कार्यालय साजा उपस्थित रहे। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मोरध्वज डडसेना के द्वारा जिले में कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक एवं उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।
आंगनबाड़ी सहायिका पद के अनंतिम मूल्यांकन पत्रक पर दावा-आपत्ति 17 तक
बेमेतरा । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र झाल क्रमांक 02 में सहायिका के 01 रिक्त पद पर भर्ती के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के सारणीकरण एवं मूल्यांकन के पश्चात अनंतिम/प्रावधिक मूल्यांकन पत्रक एवं सूची प्रकाशित की गई है। उक्त भर्ती प्रक्रिया संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं शासन द्वारा जारी नियुक्ति निर्देशों के तहत की जा रही है। आंगनबाड़ी केन्द्र झाल क्रमांक 02 में सहायिका के 01 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के मूल्यांकन के उपरांत 25 अगस्त 2026 को आयोजित मूल्यांकन समिति की बैठक में अनुमोदन प्रदान किया गया।
प्रकाशित अनंतिम मूल्यांकन पत्रक/सूची के संबंध में यदि किसी आवेदिका/अभ्यर्थी को कोई दावा-आपत्ति हो, तो वे मय साक्ष्य के ई-भर्ती पोर्टल [https://aww.e-bharti.in/](https://aww.e-bharti.in/?utm_source=chatgpt.com) पर ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि *08 सितंबर 2026 से 17 सितंबर 2026* तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाली किसी भी दावा-आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई
बेमेतरा । कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता बनाए की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत कार्ययोजना के तहत अक्टूबर 2026 तक पूर्ण होने वाली योजनाओं में जिनमें 5 से 10 प्रतिशत कार्य ही शेष है, लेकिन एजेंसियों द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है, ऐसी एजेंसियों को नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पूर्व में नोटिस के बाद भी कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों को आज ही अंतिम नोटिस जारी किया जाए। समय पर कार्य पूर्ण न करने पर टेंडर निरस्त कर जमा राशि राजसात की जाएगी।
बैठक में नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत 18 ग्राम पंचायतों में कार्यरत प्रशिक्षु नल जल मित्रों के लंबित भुगतान की सूची तैयार कर सीईओ जिला पंचायत को देने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रेमलता पद्माकर ,पीएचई के कार्यपालन अभियंता जे.पी. गोंड सहित जल जीवन मिशन अंतर्गत गठित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील बेरला में 662.5 मि.मी. तथा न्यूनतम 411.5 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है।
संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 423.4 मि.मी. वर्षा, देवकर तहसील में 470.5 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील में 612 मि.मी. व भिंभौरी तहसील में 633 मि.मी., साजा तहसील में 555.1 मि.मी.वर्षा, दाढ़ी तहसील मे 503.5 मि.मी. वर्षा एवं नांदघाट तहसील में 598.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लापरवाह निर्माण एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई
कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला जल स्वच्छता बनाए की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत कार्ययोजना के तहत अक्टूबर 2026 तक पूर्ण होने वाली योजनाओं में जिनमें 5 से 10 प्रतिशत कार्य ही शेष है, लेकिन एजेंसियों द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है, ऐसी एजेंसियों को नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पूर्व में नोटिस के बाद भी कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों को आज ही अंतिम नोटिस जारी किया जाए। समय पर कार्य पूर्ण न करने पर टेंडर निरस्त कर जमा राशि राजसात की जाएगी।
बैठक में नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत 18 ग्राम पंचायतों में कार्यरत प्रशिक्षु नल जल मित्रों के लंबित भुगतान की सूची तैयार कर सीईओ जिला पंचायत को देने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रेमलता पद्माकर ,पीएचई के कार्यपालन अभियंता जे.पी. गोंड सहित जल जीवन मिशन अंतर्गत गठित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण, बिना अनुमोदित स्त्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक विक्रय पर प्रतिबंध
आज कृषि विभाग, विकासखंड साजा की टीम द्वारा नगर पंचायत देवकर में संचालित कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृषि आदानों की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं वैधानिक दस्तावेजों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान श्रीजल कृषि केन्द्र एवं आहान कृषि केन्द्र, देवकर में कीटनाशकों के विक्रय हेतु अनुमोदित स्त्रोत प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाए जाने पर संबंधित कीटनाशकों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। उक्त कार्रवाई कीटनाशी अधिनियम, 1968 एवं कीटनाशी नियम, 1971 के प्रावधानों के तहत की गई। इसी क्रम में चंद्राकर कृषि केन्द्र, देवकर के निरीक्षण के दौरान रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच हेतु 04 उर्वरक नमूने लिए गए, जिन्हें नियमानुसार परीक्षण के लिए प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त परीक्षण परिणाम के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
औचक निरीक्षण के दौरान दिनेश कुमार धुर्वे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड साजा एवं विनय कुमार शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कार्यालय साजा उपस्थित रहे। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मोरध्वज डडसेना के द्वारा जिले में कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक एवं उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन
बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के आदेशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश सरोज नन्द दास के मार्गदर्शन तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा स्वर्णलता ओम यादव की उपस्थिति में आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय, बेमेतरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि साक्षरता प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। शिक्षा एवं साक्षरता के माध्यम से व्यक्ति अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने में सक्षम होता है तथा समाज में सम्मानपूर्वक एवं आत्मनिर्भर जीवन जी सकता है। अशिक्षा के कारण व्यक्ति अपने अधिकारों की जानकारी से वंचित रह जाता है और अनेक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हो जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का साक्षर होना आवश्यक है।
इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को नालसा के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में बताते हुए कहा गया कि जरूरतमंद व्यक्ति इस नंबर के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर के दौरान प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं पीड़ित व्यक्ति के अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही टोनही प्रताड़ना अधिनियम के प्रावधानों तथा अंधविश्वास एवं टोनही के नाम पर महिलाओं के साथ होने वाली प्रताड़ना के विरुद्ध उपलब्ध कानूनी संरक्षण के संबंध में छात्राओं को जागरूक किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बहेरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, मूंग वाय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उमरिया, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, तिलका पारा नवागढ़ तथा तालुका साजा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल, परसबोड़ शामिल हैं। इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को साक्षरता के महत्व के साथ-साथ उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
जनदर्शन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम : कलेक्टर
बेमेतरा । आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी।
जनदर्शन के दौरान कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए। नागरिकों ने निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चलित ट्रायसाइकल, प्रधानमंत्री आवास योजना, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने और आम रास्ता खुलवाने सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी मांगें और शिकायतें रखीं।
कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने प्रत्येक आवेदन पर व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेते हुए कई प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य प्रकरणों को समय-सीमा (टीएल) पंजी में दर्ज कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम है। प्रत्येक आवेदन का निराकरण संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ किया जाएगा। उन्होंने सभी आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
समान नागरिक संहिता (UCC) पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च स्तरीय समिति के माननीय सदस्यों की उपस्थिति में समान नागरिक संहिता के प्रावधानों एवं प्रभावों पर समूह चर्चा, परिचयात्मक बैठक आज 7 सितंबर को दोपहर 12.00 बजे से लोक निर्माण विभाग, दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
बैठक में जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के संगठन प्रमुखों को शामिल होने एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस हेतु विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो संबंधित जिलों के संगठनों से समन्वय कर बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आज
बेमेतरा । जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज 08 सितंबर 2026 को शाम 4:00 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
जनदर्शन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम : कलेक्टर
बेमेतरा । आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी।
जनदर्शन के दौरान कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए। नागरिकों ने निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चलित ट्रायसाइकल, प्रधानमंत्री आवास योजना, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने और आम रास्ता खुलवाने सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी मांगें और शिकायतें रखीं।
कलेक्टर ममगाईं ने प्रत्येक आवेदन पर व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेते हुए कई प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य प्रकरणों को समय-सीमा (टीएल) पंजी में दर्ज कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम है। प्रत्येक आवेदन का निराकरण संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ किया जाएगा। उन्होंने सभी आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
11 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, सहायक ग्रेड-02 और सहायक ग्रेड-03 में हुआ प्रमोशन
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।
7 सहायक ग्रेड-03 का सहायक ग्रेड-02 में प्रमोशन :
कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग में कार्यरत 7 सहायक ग्रेड-03 को सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नत किया गया है। वेतन पुनरीक्षित मैट्रिक्स लेवल-6 (वेतन बैंड 5200-20200, ग्रेड पे 2400) में पदोन्नति दी गई है।
पदोन्नत होने वाले कर्मचारी में सूरज प्रसाद सोनी, वर्षा राजपूत, ईश्वरदास वैष्णव, दिनेश कुमार पटेल, सुमन पाण्डे, तुलसी राम देवांगन एवं विनोद राऊतिया शामिल हैं।
4 भृत्यों को मिला सहायक ग्रेड-03 का प्रमोशन :
इसी प्रकार विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा 4 भृत्यों को सहायक ग्रेड-03 के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन्हें वेतन पुनरीक्षित मैट्रिक्स लेवल-4 (वेतन बैंड 5200-20200, ग्रेड पे 1900) में पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नत होने वाले कर्मचारी में अनंत कुमार, कृष्ण कुमार डहरिया, परमानंद यादव एवं राहुल कुर्रे हैं। इन सभी 11 कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। कलेक्टर ने पदोन्नत कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं, सेवा, समर्पण और निष्ठा से दायित्व निर्वहन करने कहा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज पदोन्नत हुए 11 कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि पदोन्नति शासन द्वारा आपके कार्य, सेवा और वरिष्ठता का सम्मान है। उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों से कहा कि नवीन पद की नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सेवा, समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग सीधे जनता से जुड़ा हुआ विभाग है, इसलिए विनम्र व्यवहार और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना आवश्यक है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश से कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों ने शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।