शिक्षा
पोषण भी पढ़ाई भी: भारत के भविष्य के लिए खेल-आधारित शिक्षा
पोषण भी पढ़ाई भी: भारत के भविष्य के लिए खेल-आधारित शिक्षा
“जब देश मे थी दीवाली वो खेल रहे थे होली “
“जब देश मे थी दीवाली वो खेल रहे थे होली “
श्रीमती शेफाली घोष अलका एवेन्यू कॉलोनी उसलापुर बिलासपुर छत्तीसगढ़ के समाज के प्रति सेवा कार्य को देखते हुए जिला अध्यक्ष बिलासपुर पथ पर मनोनीत किया किया गया
आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद बोर्ड भारत राष्ट्रीय कार्यालय मुकराई राधा कुंड गोवर्धन जिला मथुरा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पत्राचार कार्यालय एसडीम कॉलोनी सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर पंजीकृत संख्या:-ABCA6640GF20251
एचएनएलयू को डब्ल्यूयूआरआई 2025 रैंकिंग में विजनरी लीडरशिप के लिए वैश्विक 46वां स्थान
एचएनएलयू को डब्ल्यूयूआरआई 2025 रैंकिंग में विजनरी लीडरशिप के लिए वैश्विक 46वां स्थान
MATS विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पाँच दिवसीय योग कार्यक्रम का आयोजन
MATS विश्वविद्यालय, गुल्लू आरंग दिनांक: 21 जून 2025
MATS विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पाँच दिवसीय योग कार्यक्रम का आयोजन – कुलपति महोदय ने योग को जीवन का सार बताया
MATS विश्वविद्यालय के आरंग एवं पंडरी कैंपस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 16 से 20 जून 2025 तक पाँच दिवसीय योग शिविर आयोजित किया गया, जिसका समापन 21 जून 2025 को भव्य योग कार्यक्रम के साथ हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग ने किया।
आरंग कैंपस में आयोजित समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डॉ. के.पी. यादव थे। उन्होंने योग और जीवन के गहरे संबंध पर प्रकाश डालते हुए कहा:
"योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि यह एक पूर्ण जीवन पद्धति है जो हमें तन, मन और आत्मा के संतुलन की ओर ले जाती है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में मानसिक तनाव, चिंता और अव्यवस्था आम हो गई है। योग हमें अपने भीतर झाँकने, आत्मनियंत्रण पाने और स्थिरता बनाए रखने की कला सिखाता है।
योग व्यक्ति को अनुशासित, स्वस्थ और संतुलित बनाता है। विद्यार्थियों के लिए यह आत्म-विकास का मार्ग है, शिक्षकों के लिए यह आत्म-संयम का माध्यम और समाज के लिए यह शांति और सद्भावना का प्रतीक है। हम सभी को चाहिए कि हम योग को केवल एक दिन नहीं, बल्कि जीवनभर की आदत बनाएं।**"
कुलपति महोदय ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी नियमित योग कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को इसका लाभ निरंतर मिलता रहे।
पंडरी कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने भी योग को एकीकृत और संतुलित जीवन की कुंजी बताया।
इस अवसर पर सभी विभागों के प्रमुख, फैकल्टी सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षण का नेतृत्व डॉ. योगेश कुमार साहू (आरंग कैंपस), श्री दिवेश कुमार, एवं डॉ. राघव वर्मा (पंडरी कैंपस) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ। डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग ने सभी को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि “योग सिर्फ आसनों का अभ्यास नहीं, बल्कि एक सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने की दिशा है।”
कार्यक्रम में मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. केपी यादव, कुलसचिव गोकुलानंदा पंडा नें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाइयां दी
“सेहत की पाठशाला”
“मैनिफेस्ट करना”
“अपनी टाइमलाइन चुने”
“सेहत की पाठशाला”
शास. पूर्व माध्य. शाला नेवई में विद्यार्थियों की अनवरत चल रही कार्यशाला में डॉ. नीलांजना जैन ने बताया है कि किसी भी कार्य को करने के लिए एक समय की प्रतिबद्धता होना आवश्यक है | इसलिए कागज पर सबसे ऊपर अपने विजन बोर्ड की हर चीज को जो आप मैनिफेस्ट करना चाहते है उसकी एक निश्चित तारीख लिखे | इसके बाद अपनी भावनाओं को मूर्त रूप देना सुनिश्चित करे | तत्पश्चात नीम वृक्ष के नीचे बैठकर ध्यान योग एवं सूर्य नमस्कार, मंत्रोचार के पश्चात् “ सेहत की पाठशाला” के माध्यम से कि ईश्वर की कृपा और माता- पिता के माध्यम से हमें मानव शरीर प्राप्त हुआ है इसकी देखभाल और यथा संभव स्वस्थ्य रखना हम सबकी जिम्मेदारी है | हेल्थ कोच श्रीमान शेष नारायण जी एवं पत्रकार सहदेव देशमुख जि ने विद्यार्थियों को वातावरण और मौसम के अनुसार शरीर की प्रकृति के अनुरूप कौन सा व्यायाम करना, कितनी मात्रा में भोजन अथवा खाद्य पदार्थ और कितना पेय पदार्थ लेना चाहिए विस्तारपूर्वक समझाया गया | विद्यार्धियों ने आनंद एवं उत्साह के साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे शपथ ली | कार्यक्रम में संस्था प्रमुख सुलेखा गाड़िया एवं कंप्यूटर शिक्षिका श्रीमती भुनेश्वरी आदि की उपस्थिति में कार्यशाला संपन्न हुई |
मैट्स विश्वविद्यालय में "स्वयं" पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ बनाने की क्रांति का नाम है "स्वयं" SWAYAM
मैट्स विश्वविद्यालय में "स्वयं" पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर की मेजबानी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्तान कानपुर के राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संवर्धित शिक्षण कार्यक्रम (एनपीटीईएल) द्वारा संयुक्त रूप से आनलाइन निःशुल्क शिक्षा कार्यक्रम "स्वयं" पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विषय था “स्वयं के साथ विकल्प-आधारित, क्रेडिट-संचालित शिक्षा को सशक्त बनाना”। इस कार्यशाला का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा संस्थानों में स्वयं के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के एकीकरण को बढ़ावा देना था, जिससे छात्रों के लिए लचीले, सुलभ और क्रेडिट-संचालित सीखने के अवसरों को बढ़ावा मिल सके।
इस समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार के उच्च शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने "स्वयं" पहल पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा नीति के तीन प्रमुख सिद्धांतों: पहुँच, समानता और गुणवत्ता को प्राप्त करने में इसकी भूमिका को रेखांकित किया। डॉ. भारतीदासन ने बताया कि कैसे प्रमुख संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले "स्वयं" के मुफ़्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम छात्रों को हस्तांतरणीय अकादमिक क्रेडिट अर्जित करने में सक्षम बनाते हैं। उन्होंने एनईपी के समग्र और लचीली शिक्षा के दृष्टिकोण के साथ स्वयं को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में एकीकृत करने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ अपने युवाओं को प्रतिस्पर्धी वैश्विक परिदृश्य के लिए सशक्त बनाने के लिए स्वयं का लाभ उठाने के लिए तैयार है।"
इसके पूर्व कार्यशाला की शुरुआत मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव के प्रेरक संबोधन से हुई। प्रो. यादव ने शिक्षा को लोकतांत्रिक बनाने और इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के साथ जोड़ने में स्वयं (SWAYAM) की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वयं की पसंद-आधारित क्रेडिट प्रणाली छात्रों को अपने सीखने के रास्ते को निजीकृत करने का अधिकार देती है, जिससे पारंपरिक शिक्षा और आधुनिक कौशल आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वयं सिर्फ़ एक मंच नहीं है; यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाने में एक क्रांति है।
कार्यशाला के मुख्य समन्वयक और वक्ता उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक प्रो. जी. ए. घनश्याम ने छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में स्वयं को लागू करने के व्यावहारिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए छात्रों की भागीदारी को अधिकतम करने के लिए संकाय प्रशिक्षण और संस्थागत समर्थन के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी कानपुर में स्वयं और स्वयं-एनपीटीईएल के लिए वरिष्ठ परियोजना वैज्ञानिक और स्थानीय अध्याय समन्वयक डॉ. अंगना सेनगुप्ता ने एनईपी-2020 के लक्ष्यों को प्राप्त करने, विशेष रूप से सकल नामांकन अनुपात (GER) को बढ़ाने और शिक्षा को लोकतांत्रिक बनाने में स्वयं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान
विशेषज्ञों ने स्वयं पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में एकीकृत करने और डिजिटल पहुँच और क्रेडिट हस्तांतरण जैसी चुनौतियों का समाधान करने की रणनीतियों पर जौर दिया।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के परीक्षा नियंत्रकों, कुलसचिवों, संकाय सदस्यों और छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यशाला के समापन के दौरान मैट्स विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री गोकुलनंद पांडा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पूर्व डीन एकेडमिक डा. विजय भूषण ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का परिचय कराया।
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट लिंक घोषित, यहां दिए लिंक से करें चेक
नई दिल्ली। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की और से क्लास 10th रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2025) आज दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया है। बीएसईबी दसवीं रिजल्ट शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया है। इस दौरान अपर मुख्य सचिव भी उपस्थित रहे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो गए हैं। स्टूडेंट्स वेबसाइट, डिजिलॉकर एवं SMS के साथ ही इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी मार्कशीट चेक करने के साथ ही डाउनलोड कर सकते हैं।
bihar board 10th ka result OUT: कैसे कर सकेंगे चेक
बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आपको यहां दिए लिंक पर क्लिक करना होगा और उसके बाद रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा
29 Mar 2025
12:10:09 PM
result matric ka: लिंक होने वाला है OUT
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का लिंक बस कुछ ही पलों में एक्टिव होने वाला है।
29 Mar 2025
12:06:56 PM
10th ka result bihar board: किसी भी पल रिजल्ट होगा OUT
BSEB की ओर से किसी भी पल रिजल्ट आउट हो सकता है। बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस स्टार्ट हो चुकी है।
29 Mar 2025
12:03:32 PM
result 2025: इसी पेज पर उपलब्ध होंगे डायरेक्ट लिंक
बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही इसी पेज पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध होंगे। इसलिए आप इसी पेज पर बने रहें। रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा।
29 Mar 2025
12:00:19 PM
Bihar Board Matric Results 2025: आने वाला है रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट बस कुछ ही पलों में आने वाला है।
29 Mar 2025
11:50:13 AM
Bihar Board Matric Results 2025: रिजल्ट जारी होने में कुछ पल शेष
बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने में कुछ ही मिनट जारी होने वाला है। रिजल्ट के लिए वेबसाइट लॉन्च हो गई है।
29 Mar 2025
11:45:08 AM
Bihar Board 2025 Result class 10th: प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
29 Mar 2025
11:35:20 AM
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Live: कहां से चेक कर सकेंगे परिणाम
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 का डायरेक्ट लिंक नई वेबसाइट नई साइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर एक्टिव होने वाला है। छात्र Bihar Board Matric Result 2025 Link Active होने के बाद अब रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके नतीजे चेक सकेंगे इसके साथ ही आप इस पेज से डायरेक्ट भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
29 Mar 2025
11:21:24 AM
Bihar Board 10th Result 2025 OUT link active on matricresult2025.com Shortly
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक कुछ ही देर में ऑफिशियल वेबसाइट matricresult2025.com एवं matricbiharboard.com पर एक्टिव होगा।
29 Mar 2025
11:10:26 AM
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिन बाद स्कूल से होगी प्राप्त
छात्रों को बता दें कि आज रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों के स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने स्कूल में जाकर अंकसूची प्राप्त कर सकेंगे।
29 Mar 2025
10:56:11 AM
BSEB Bihar Board 10th Result 2025: टॉपर्स के कितनी मिलेगी धनराशि
बिहार बोर्ड 10th में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के ऊपर धनवर्षा होगी। राज्य में पहला स्थान हासिल करने पर 2 लाख, दूसरा स्थान हासिल करने पर 1.5 लाख, तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 1 लाख और 4th से 10th स्थान हासिल करने पर 30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
29 Mar 2025
10:41:19 AM
BSEB Result 10th 2025 Live Update: टूट सकता है पिछले वर्ष का रिकॉर्ड
पिछले बिहार बोर्ड 10th का पास प्रतिशत 82.91% रहा था। इससे पहले साल 2023 में 81.04% स्टूडेंट्स पास हुए थे। इस बार सभी वर्षों का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।
29 Mar 2025
10:27:11 AM
BSEB Result 10th 2025: कहां से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट matricresult2025.com, matricbiharboard.com के साथ ही डिजिलॉकर एवं एसएमएस से भी चेक किया जा सकेगा।
29 Mar 2025
10:24:17 AM
Bihar Board 10th Result 2025: रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी। जो छात्र-छात्राएं टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाएंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
29 Mar 2025
10:09:59 AM
BSEB Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: स्टूडेंट्स रहें तैयार, आने वाला है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने में 2 घंटे से भी कम समय शेष है। आपको बता दें कि बोर्ड एग्जाम में 15.68 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
29 Mar 2025
9:35:56 AM
Bihar Board Matric Result 2025: साल 2024 में ऐसा रहा था रिजल्ट
बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में साल 2024 में 82.91 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए थे।
29 Mar 2025
9:09:26 AM
Bihar Board 10th Result 2025 Live: कुछ ही देर में जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट कुछ ही घंटों में जारी होगा। नतीजों की घोषणा होते ही लिंक matricresult2025.com एवं matricbiharboard.com पर एक्टिव होगा।
29 Mar 2025
8:43:32 AM
BSEB Bihar Board 10th Result 2025: रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर रोल कोड की होगी जरुरत
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर एवं रोल कोड की जरूरत होगी। अगर आप इन्हें भूल गए हैं तो तुरंत ही एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
29 Mar 2025
8:41:43 AM
Bihar Board 10th Result 2025 Date & Time: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी करेंगे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव भी उपस्थित रहेंगे।
29 Mar 2025
8:35:37 AM
Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: नतीजे जारी होने के कुछ घंटे शेष
बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने में कुछ ही घंटे शेष हैं। दोपहर 12 बजे रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।
29 Mar 2025
8:28:27 AM
Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: रिजल्ट चेक करने के लिए दो साइट लॉन्च
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट चेक करने के लिए दो नई वेबसाइट matricresult2025.com एवं matricbiharboard.com लॉन्च की गई हैं।
29 Mar 2025
7:43:22 AM
Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट कुछ घंटों में होने वाला है जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से Bihar Board Matric Result 2025 दोपहर 12 बजे घोषित किया जायेगा। रिजल्ट शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जायेगा।
MATS यूनिवर्सिटी ने NAAC A+ मान्यता प्राप्त करने वाला पहला निजी विश्वविद्यालय बनकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
MATS यूनिवर्सिटी ने NAAC A+ मान्यता प्राप्त करने वाला पहला निजी विश्वविद्यालय बनकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतिष्ठित मान्यता शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विश्वविद्यालय ने NAAC द्वारा कठोर निरीक्षण किया, जिसमें पाठ्यक्रम, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, अनुसंधान, बुनियादी ढाँचा और शासन सहित विभिन्न मानदंडों पर इसके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। मान्यता प्रक्रिया गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और सामुदायिक जुड़ाव के मानकों को पूरा करने की संस्थान की क्षमता का आकलन करती है।
NAAC A+ प्रमाणपत्र आधिकारिक तौर पर हमारे आदरणीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव और महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया द्वारा माननीय छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका को प्रदान किया गया। राज्यपाल ने उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के प्रति विश्वविद्यालय के समर्पण को स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की प्रशंसा की।
यह उपलब्धि MATS यूनिवर्सिटी के लिए गर्व का क्षण है, और यह निजी शिक्षा में अग्रणी के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत करती है।
मैट्स यूनिवर्सिटी में सफल बांस कार्यशाला: पर्यावरण-अनुकूल डिज़ाइन पर विशेष जोर
“मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी” में दो दिवसीय बांस प्रोडक्ट पर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण-अनुकूल डिज़ाइन तकनीकों से परिचित कराना था। कोरबा के प्रसिद्ध बांस शिल्पकार श्री चूड़ामणि सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में छात्रों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला में छात्रों ने बांस से विभिन्न कलात्मक और उपयोगी उत्पाद बनाने की तकनीकें सीखीं। उन्होंने बांस से पार्टीशन बनाने के साथ-साथ गार्डन वॉल हैंगिंग और समुद्री जहाज के प्रोटोटाइप तैयार किए। इन गतिविधियों से उनकी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता को निखारने में मदद मिली।
मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी की विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,"बांस एक पर्यावरण-अनुकूल सामग्री है जिससे सुंदर और टिकाऊ उत्पाद बनाए जा सकते हैं। इस कार्यशाला से छात्रों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग की प्रेरणा मिली और उन्होंने नई डिज़ाइन तकनीकों को सीखा, जो उनके भविष्य के लिए बहुत उपयोगी होगा।"
मैट्स यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री गजराज पगारिया, प्रो वाइस चांसलर डॉ. दीपिका ढांड,वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. के.पी. यादव , डी.जी. श्री प्रीयेश पगारिया, और रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा ने छात्रों के कार्यों की सराहना की और उन्हें पारंपरिक शिल्प को आधुनिक डिज़ाइन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यशाला इंटीरियर और फैशन डिज़ाइन के क्षेत्र में सम्पूर्ण विकास और नई क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। इससे न केवल छात्रों का कौशल निखरा, बल्कि बांस जैसे पारंपरिक और पर्यावरण-अनुकूल संसाधनों एवं हेंडीक्राफ्ट के महत्व के प्रति भी जागरूकता बढ़ी।
आईआईटी रुड़की आज बंद कर देगा ऑब्जेक्शन विंडो, जल्द दर्ज कराएं आपत्ति
नई दिल्ली। गेट परीक्षा की आंसर-की पर पर आपत्ति दर्ज कराने की आज, 01 मार्च, 2025 को अंतिम तिथि है। आईआईटी रुड़की की ओर से आज , इस परीक्षा के लिए ओपन ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए अस्थायी उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि, वे पोर्टल पर चुनौती दर्ज कराने का प्रोसेस पूरा कर लें। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट https://gate2025.iitr.ac.in/ पर जाकर लॉगइन करना होगा।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा का आयोजन इस बार आईआईटी रुड़की की ओर से किया जा रहा है। संस्थान ने पिछले महीने फरवरी में परीक्षा का आयोजन किया था। 16 फरवरी, 2025 को हुआ था। इसके बाद, 27 फरवरी, 2025 को उत्तरकुंजी जारी कर दी गई थी। साथ ही कैंडिडेट्स को आज तक, 01 मार्च, 2025 तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। हालांकि, अब यह अवधि भी खत्म हो रही है और इसलिए कैंडिडेट्स को फटाफट अपना ऑब्जेक्शन प्रोसेस पूरा कर लेना चाहिए। परीक्षार्थी चाहें तो नीचे दिए स्टेप्स को फाॅलो करके भी उत्तरकुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE Exam Answer Key 2025: गेट आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए फाॅलो करें ये आसान स्टेप्स
सबसे पहले गेट परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर https://gate2025.iitr.ac.in पर जाएं। यहां, GOAPS पोर्टल पर लॉगिन करें। अब, उम्मीदवारों को GATE ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) के माध्यम से अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद, "आंसर-की और आपत्ति सेक्शन पर क्लिक करें। अब, प्रश्न का चयन करें। इसके बाद, जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें और उपयुक्त दस्तावेज़ अटैच्ड करें। आपत्ति शुल्क का भुगतान करें। आपत्ति सबमिट करें। इसके बाद, उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
इस तारीख को जारी होंगे गेट परीक्षा परिणाम
ऑब्जेक्शन प्रोसेस पूरा होने के बाद संस्थान की ओर से गेट परीक्षा परिणाम और फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। रिजल्ट 19 मार्च, 2025 को घोषित किया जाएगा। इसके बाद, स्कोरकार्ड 28 मार्च, 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा, जिसका लिंक 31 मई, 2025 तक डाउनलोड के लिए एक्टिव रहेगा। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा मैट्स यूनिवर्सिटी, अरंग कैंपस, रायपुर (छ.ग.) में तीन दिवसीय CATIA वर्कशॉप का आयोजन |
मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी (एमएसईआईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा मैट्स यूनिवर्सिटी, अरंग कैंपस में तीन दिवसीय CATIA वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप 24 फरवरी 2025 से अरभट ब्लॉक के स्मार्ट रूम में आयोजित की गई। इस वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों को नवीनतम तकनीकी कौशल से सशक्त बनाना और शैक्षणिक ज्ञान तथा उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना था। CATIA एक अग्रणी CAD/CAM/CAE सॉफ्टवेयर है, जो उत्पाद मॉडलिंग, सिमुलेशन और विश्लेषण के लिए व्यापक रूप से इंजीनियरिंग और डिजाइन उद्योग में उपयोग किया जाता है। इस वर्कशॉप के माध्यम से छात्रों को CATIA के एडवांस्ड डिज़ाइन टूल्स का व्यावहारिक अनुभव और रियल-वर्ल्ड एप्लिकेशन को समझने का अवसर मिला।
इस वर्कशॉप का संचालन श्री नरेश केसरीया ने किया, जो CAD/CAM/CAE प्रोजेक्ट्स, डिजाइन इंजीनियरिंग, और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में 28 से अधिक वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (UK) में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्य कर चुके श्री केसरीया CREO, CATIA V5, SolidWorks, ANSYS, Mold Flow Analysis, Image Ware, Hypermesh, और Auto Forge जैसे सॉफ्टवेयर में विशेषज्ञता रखते हैं। उनके व्यावहारिक अनुभव और गहन ज्ञान ने छात्रों को CATIA सॉफ्टवेयर की क्षमता और इसके इंजीनियरिंग डिजाइन में उपयोग को समझने में काफी मदद की।
वर्कशॉप के उद्घाटन सत्र में एमएसईआईटी की निदेशक डॉ. आशा अंभईकर ने छात्रों की उत्साही भागीदारी के लिए बधाई दी और इस तरह के वर्कशॉप्स को छात्रों को उद्योग-उपयुक्त प्रोफेशनल्स के रूप में तैयार करने में महत्वपूर्ण बताया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र नायक ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया और इस तरह के तकनीकी सत्रों को पाठ्यक्रम को उद्योग के बदलते मानकों के अनुरूप बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की आयोजन समिति ने इस वर्कशॉप को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी मेहनत और समर्पण ने छात्रों के लिए एक ऐसा मंच तैयार किया, जहां वे 3D मॉडलिंग, सिमुलेशन, और ड्राफ्टिंग तकनीकों को सीखते हुए वास्तविक इंजीनियरिंग समस्याओं को हल करने का अनुभव प्राप्त कर सके। इस वर्कशॉप में छात्रों ने मैन्युफैक्चरिंग और प्रोटोटाइपिंग के लिए आवश्यक सटीक इंजीनियरिंग ड्रॉइंग्स तैयार करने की कला को भी सीखा।
इस सफल आयोजन की सराहना करते हुए मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने संकाय, छात्रों और आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। मैट्स यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर जनरल श्री प्रियेश पगारिया ने अपने शुभकामनाएं व्यक्त कीं और नवाचार तथा कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के तकनीकी कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का आह्वान किया। मैट्स यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा ने अपने संदेश में एक समावेशी और सहयोगी कैंपस वातावरण के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया, जो रचनात्मकता और पेशेवर विकास को प्रोत्साहित करता है।
एमएसईआईटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के माध्यम से इस तरह की कार्यशालाएं छात्रों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह वर्कशॉप छात्रों को उनके पेशेवर करियर में सफल होने और इंजीनियरिंग उद्योग में सार्थक योगदान देने के लिए तैयार करती है।
आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर: शिक्षा, नवाचार और छात्र सफलता का आदर्श केंद्र
रायपुर, 20 फरवरी, 2025 : आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर उच्च शिक्षा के लिए एक प्रमुख संस्थान बन चुका है। यह विश्वस्तर का शैक्षणिक माहौल, राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंकिंग और व्यापक छात्रवृत्ति अवसर प्रदान करता है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इसका परिसर शिक्षा, खेल, शोध और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार मंच प्रदान करता है।
आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर को अपनी स्थिरता और स्वच्छता के लिए पहचान मिली है। स्वच्छता एक्शन प्लान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इसे ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही, एमएचआरडी द्वारा इसे सबसे स्वच्छ गैर-आवासीय परिसर घोषित किया गया, जो इसके पर्यावरण अनुकूल और सुव्यवस्थित शिक्षण स्थान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
शैक्षणिक स्तर पर, आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर ने लगातार नए मानक स्थापित किए हैं। इसे एनएएसी बी+ मान्यता प्राप्त है और ओबीई रैंकिंग में ए3 बैंड मिला है। यूनिरैंक द्वारा इसे लगातार तीन सालों तक छत्तीसगढ़ में नंबर 1 स्थान दिया गया है। नवाचार और उद्यमिता में इसकी नेतृत्व क्षमता एआरआईआईए में 4-स्टार रेटिंग और आईआईसी रैंकिंग में 3-स्टार रेटिंग से साबित होती है। अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए, इसे एआरआईआईए की "ब्रांड प्रॉमिसिंग" श्रेणी में भारत में 13वां और छत्तीसगढ़ में पहला स्थान मिला है।
शैक्षणिक उपलब्धियों के अलावा, आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर ने खेल और अन्य गतिविधियों में भी बड़ी सफलताएँ हासिल की हैं। यह प्रसिद्ध पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी के साथ साझेदारी कर उभरते खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण प्रदान करता है। यूनिवर्सिटी ने राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री बैडमिंटन चैंपियनशिप जैसी प्रमुख खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की हैं और टोयोटाथॉन 2021 के लिए छत्तीसगढ़ में विशेष नोडल केंद्र के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने राजभवन में माननीय राष्ट्रपति की आधिकारिक यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राजभवन कर्मचारियों के लिए सेवा शिष्टाचार प्रशिक्षण भी आयोजित किया।
आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए विभिन्न छात्रवृत्तियाँ प्रदान करता है। अर्ली डिसीजन बेनिफिट के तहत, 10 अप्रैल से पहले प्रवेश लेने पर 15,000 रुपए, सीबीएसई 12वीं के परिणाम से पहले प्रवेश लेने पर 10,000 रुपए और एमबीए छात्रों के लिए आरएसयू ग्रेजुएशन परिणाम से पहले प्रवेश लेने पर 30,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है। मेरिट आधारित छात्रवृत्ति के तहत, 65 प्रतिशत - 74.99 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को 10 प्रतिशत, 75 प्रतिशत - 84.99 प्रतिशत वाले छात्रों को 25 प्रतिशत और 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 50 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट दी जाती है। इसके अलावा, एकल अभिभावकों के बच्चों, अनाथ छात्रों, दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों और अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर के खेल विजेताओं के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति उपलब्ध है।
यूनिवर्सिटी एलुमनाई छात्रवृत्ति भी प्रदान करती है, जिसमें एमसीए छात्रों को 20 प्रतिशत और एमबीए छात्रों को 50 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट मिलती है। सिबलिंग छात्रवृत्ति के तहत, भाई-बहन को 20 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट दी जाती है। इसके अलावा, वित्तीय सहायता के रूप में कैंपस वर्कशॉप छात्रवृत्ति 10,000 रुपए और इवेंट छात्रवृत्ति 20,000 रुपए दी जाती है। रक्षा क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए विशेष डिफेंस कैटेगरी छात्रवृत्ति भी उपलब्ध है। यदि कोई छात्र एक से अधिक छात्रवृत्तियों के लिए पात्र होता है, तो उसे सबसे अधिक मूल्य वाली छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, स्थिरता और सुलभ शिक्षा पर ध्यान देते हुए, आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर लगातार भविष्य के नेताओं को तैयार कर रहा है। अपनी मजबूत उद्योग साझेदारी, शोध आधारित शिक्षा और छात्र केंद्रित माहौल के माध्यम से यह विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने वाले छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है।
बोर्ड परीक्षा में ‘बुर्के’ पर बैन की मांग, शिक्षा मंत्री को चिट्ठी लिखकर बताई हैरान करने वाली वजह
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा (10th-12th Board Exam) में बुर्के पर बैन की मांग की गई है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे (Nitesh Rane) ने बुधवार को राज्य बोर्ड की अगले महीने होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के दौरान बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। नितेश राणे ने महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भूसे (Dada Bhuse) को लिखे पत्र में कहा कि लड़कियों को परीक्षा हॉल में बुर्का पहनने की अनुमति देने से गड़बड़ी हो सकती है। इससे सुरक्षा संबंधी मुद्दे भी पैदा हो सकते हैं। लिहाजा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में बुर्के को बैन किया जाए। हालांकि स्कूल शिक्षा मंत्रालय ने अभी तक उनकी मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भूसे को लिखे पत्र में नितेश राणे ने लिखा कि- लड़कियों को परीक्षा हॉल में बुर्का पहनने की अनुमति देने से गड़बड़ी हो सकती है। सुरक्षा संबंधी मुद्दे भी पैदा हो सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में बैठने वाली छात्राओं को बुर्का पहनने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने आगे लिखा कि- अगर जरूरी हो, तो जांच करने के लिए महिला पुलिस अधिकारी या महिला कर्मचारी नियुक्त किए जाने चाहिए। ये परीक्षाएं छात्रों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और इन्हें पारदर्शी तरीके से, धोखाधड़ी जैसी किसी भी तरह की गड़बड़ी से मुक्त तरीके से आयोजित किया जाना चाहिए।
बुर्के को बैन करने को गिनाए ये कारण
बीजेपी नेता ने आगे लिखा कि अगर परीक्षार्थियों को बुर्का पहनने की अनुमति दी जाती है, तो यह निर्धारित करना मुश्किल हो जाएगा कि नकल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या अन्य साधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में सामाजिक और कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिससे कई छात्र प्रभावित हो सकते हैं।
11 फरवरी से शुरू होंगी महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाएं
बता दें ति महाराष्ट्र माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा कक्षा 10वीं के लिए 21 फरवरी से आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 12वीं के लिए उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी।
छात्रों की विदेशों जैसी पढ़ाई और स्किलिंग होगी अब देश में भी, तैयारी में जुटा शिक्षा मंत्रालय
नई दिल्ली। उच्च शिक्षा की जिन खूबियों के चलते हर साल बड़ी संख्या में भारतीय छात्र दुनिया के दूसरे देशों की ओर पलायन कर रहे है, उसे थामने के लिए सरकार के स्तर पर अहम कदम उठाए गए है। इनमें सबसे अहम उनके पसंद के कोर्सों को पहचान कर देश में ही अब वैसी पढ़ाई और स्किलिंग करने की तैयारी की जा रही है।
हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से उच्च शिक्षा में सुधार के लिए उठाए गए कदमों को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें स्नातक की पढ़ाई के साथ ही छात्रों के लिए अब इंटर्नशिप को अनिवार्य किया गया है। साथ ही उनकी योग्यता को परखने के लिए एक क्रेडिट फ्रेमवर्क की भी शुरूआत की गई है। जिसमें तीस घंटे की पढ़ाई के बाद एक क्रेडिट अंक मिलेगा।
उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा रहे छात्रों का जुटाया जा रहा ब्यौरा
देश के उच्च शिक्षण संस्थानों को विश्वस्तरीय बनाने की पहल को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा मंत्रालय ने विदेशों में जाने वाले छात्रों को देश में ही रोकने को लेकर एक रोड़मैप पर काम शुरु किया है। जिसमें वह उन सारी जानकारियों को जुटाने में जुटा है, जिसमें उच्च शिक्षा के लिए सबसे अधिक छात्र किन-किन देशों में जा रहे है। वह किन कोर्सों में दाखिला ले रहे है। साथ ही इन विदेशी संस्थानों और देशों की कौन सी ऐसी खूबियां है जो छात्रों को अपनी ओर लुभाती है। इसके साथ ही उन्हें इन कोर्सों की पढ़ाई पर कितने पैसे खर्च करने पड़ते है, आदि शामिल है।
2024 में करीब 13.50 लाख छात्र विदेश गए
सूत्रों के मुताबिक छात्रों के विदेशों में होने वाले पलायन से शिक्षा मंत्रालय इसलिए भी चिंतित है, क्योंकि देश में यह चलन अब एक स्टेट्स सिंबल का रूप लेते दिख रहा है। इसमें हर साल उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022 में जहां करीब नौ लाख भारतीय छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए थे, वहीं वर्ष 2024 में करीब 13.50 लाख छात्रों ने उच्च शिक्षा के लिए विदेशों की ओर रुख किया है।
इस चलन से देश को प्रतिभा और पैसा दोनों की नुकसान हो रहा है। क्योंकि जो देखने को मिल रहा है, उनमें पढ़ाई के लिए विदेश जाने के बाद कम ही छात्र देश लौटते है। ज्यादातर वहीं नौकरी करने लगते है। सूत्रों के मुताबिक उच्च शिक्षा को 2035 तक जिस तरह ऊंचाई देने और उसके सकल नामांकन अनुपात ( जीईआर) को 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, उनमें पलायन को थामना और उच्च शिक्षा को विश्वस्तरीय बनाना होगा।
इस दिशा में यूजीसी की कुछ अहम पहलें
स्नातक की पढ़ाई के साथ अब इंटर्नशिप को अनिवार्य किया गया है। पढ़ाई में इसके लिए भी क्रेडिट मिलेगा।
-किसी भी तरह की पढ़ाई और अनुभव अब क्रेडिट अंक में तब्दील होगा। जिसके आधार पर छात्र बीच में कभी भी पढ़ाई को छोड़ और उसमें शामिल हो सकेंगे।
अनुभव भी पढ़ाई में शामिल किया जाएगा। जिसमें कला, शिल्प, संगीत आदि क्षेत्रों से जुड़ा निजी अनुभव या फिर कहीं भी किए काम का अनुभव पर उन्हें क्रेडिट अंक मिलेंगे। जिसके आधार वह डिग्री व डिप्लोमा कर सकेंगे।
किसी भी विषय में दाखिला लेने का अब स्वतंत्रता होगी। यानी मानविकी विषयों से 12वीं तक पढ़ने वाला छात्र अब विज्ञान के विषयों के साथ स्नातक या परास्नातक कर सकेंगे।
कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में पढ़ने सबसे अधिक जाते है छात्र
मंत्रालय से जुड़ी रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में विदेशों में पढ़ाई के लिए गए करीब 13.50 लाख छात्रों में से सबसे अधिक करीब 4.30 लाख छात्र अकेले कनाडा गए है। वहीं करीब 3.50 लाख छात्र अमेरिका और 1.85 लाख छात्र ब्रिटेन गए है। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया, जर्मनी, चीन, जार्जिया, यूक्रेन, फिलीपींस में पढ़ाई के लिए बड़ी संख्या में छात्र गए है।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण (DV / PST) की डेट्स की घोषणा कर दी गई है। पीएसटी एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया की शुरुआत 26 दिसंबर 2024 से की जानी है। इसलिए पुलिस बोर्ड की ओर से सफल कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 16 दिसंबर 2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
कहां और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवाए जायेंगे जहां से आप मांगी गए डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं।
प्रवेश पत्र जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे।
फिजिकल टेस्ट के लिए तैयारियां कर लें पुख्ता
शारीरिक मानक परीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को रनिंग में भी भाग लेना होगा। इसलिए अभ्यर्थी पीएसटी के लिए अपनी तैयारियों को जारी रखें ताकी आप इस प्रक्रिया में सफल हो सकें। पीएसटी के लिए पुरुष एवं महिला दोनों ही अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग पात्रता तय की गई है जिसकी पूर्ण जानकारी आप यहां से चेक कर सकते हैं।
पुरुष एवं महिला कैंडिडेट्स के लिए लंबाई
शारीरिक मानक परीक्षण के दौरान जनरल, ओबीसी एवं एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का का सीना बिना फुलाए 79 सेमी एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए। महिला वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।
कितनी लगानी होगी दौड़
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की रनिंग पूरी करनी होगी।
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड, 22 दिसंबर को होगी परीक्षा
नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जाम 19 में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 15 दिसंबर 2024 को जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से AIBE की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किये गए हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी वेबसाइट के साथ ही इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
22 दिसंबर को होगी परीक्षा
ऑल इंडिया बार एग्जाम XIX का आयोजन BCI की ओर से देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 22 दिसंबर 2024 को करवाया जायेगा। परीक्षा का आयोजन देशभर के 50 शहरों में करवाया जायेगा।
एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
AIBE 19 Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अभ्यर्थियों को मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
AIBE 19 Admit Card 2024 डायरेक्ट लिंक
पासिंग पर्सेंटज
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफल होने के लिए BCI की ओर से पासिंग पर्सेंटेज अंक पहले ही घोषित किये जा चुके हैं। पासिंग अंक कैटेगरी के अनुसार अलग अलग तय किया गया है। वर्ग के अनुसार जनरल एवं ओबीसी को 45 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एससी/ एसटी/ डिसेबल्ड कैंडिडेट्स के लिए पासिंग अंक 40 फीसदी तय किया गया है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक (3 वर्षीय एलएलबी/ 5 वर्षीय एलएलबी)। पास होना आवश्यक होता है।
परीक्षा पैटर्न
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में सवालों की कुल संख्या 100 होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। ध्यान रखें कि इसमें किसी भी प्रकार की माइनस मार्किंग का प्रावधान नहीं है, अर्थात आप सभी प्रश्नों का उत्तर दे सकते हैं। प्रश्न पत्र 11 अलग अलग भाषाओं में होगा।
आपको बता दें कि AIBE 19 के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर से 15 नवंबर तक पूर्ण की गई थी। फीस जमा करने के लिए लास्ट डेट 18 नवंबर 2024 निर्धारित थी। फॉर्म में करेक्शन 22 नवंबर तक किये जा सकते थे। एग्जाम से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।