छत्तीसगढ़ / बिलासपुर
विश्व जूनोसिस दिवस पर जिला पशु चिकित्सालय में निःशुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण शिविर आयोजित
79 पालतू कुत्तों को लगाए गए एंटी रैबीज के टीके, वन हेल्थ की अवधारणा पर किया गया जागरूक
बिलासपुर, 6 जुलाई 2026
विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग द्वारा जिला पशु चिकित्सालय बिलासपुर में निःशुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पशु चिकित्सालय में विशेष शिविर लगाकर 79 पालतू कुत्तों का निःशुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले जूनोटिक रोगों, विशेषकर रेबीज, के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा समय पर टीकाकरण के महत्व को बताना था।
शिविर में पशुपालकों को स्वच्छता, सुरक्षित पशुपालन, रेबीज से बचाव के उपाय तथा वन हेल्थ (One Health) की अवधारणा के संबंध में भी जानकारी दी गई। संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस तंवर ने बताया कि मानव, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है, इसलिए पशुओं का नियमित टीकाकरण जनस्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत आवश्यक है। इस शिविर में पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. तंवर ने नागरिकों से अपने पालतू पशुओं का नियमित टीकाकरण कराने तथा रेबीज जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा संचालित जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की।
सहकारिता सप्ताह के समापन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
बिलासपुर, 6 जुलाई 2026
सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 29 जून से 6 जुलाई तक "सहकारिता सप्ताह" मनाया गया।सप्ताहभर जिले में सहकारिता के प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता एवं सदस्यता विस्तार के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आज समापन अवसर पर बिलासपुर के नेहरू चौक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो तथा नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सहकारिता के महत्व पर व्याख्यान भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को सहकारिता की भूमिका और उसके लाभों की जानकारी दी गई।
सहकारिता सप्ताह के दौरान सदस्यता अभियान, किसान एवं पैक्स सदस्यों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, एफपीओ एवं पैक्स की भूमिका पर परिचर्चा, युवाओं के लिए ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन, स्वास्थ्य शिविर, माइक्रो एटीएम एवं रूपे किसान क्रेडिट कार्ड वितरण सहित कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसके अलावा विकेन्द्रीकृत धान उपार्जन योजना के तहत चयनित समितियों का भ्रमण भी कराया गया।
कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी संघ के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि सहकारिता सप्ताह के आयोजन से जिले में सहकारी समितियों की सदस्यता बढ़ी है तथा किसानों एवं आमजन में सहकारिता के प्रति जागरूकता और विश्वास मजबूत हुआ है।
स्काउटर-गाइडर की वार्षिक बैठक संपन्न
स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों के विस्तार पर हुआ मंथन
बिलासपुर, 06 जुलाई 2026
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में आज बर्जेस मेमोरियल कन्या हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में स्काउटर-गाइडर की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं इकाइयों से आए लगभग 130 पदाधिकारियों, स्काउटर, गाइडर, सर्विस रोवर्स रेंजर्स ने उत्साहपूर्वक सहयोगिता एवं सेवा कार्य किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मुख्यालय आयुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़, श्री रवीश गुप्ता रहे, विशिष्ट अतिथियों के रूप में संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती बीना यादव रही बैठक की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेंद्र कुमार साहू ने की सहायक संचालक श्री बंसत प्रताप सिंह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर साथ ही अतिथि के रूप में सामग्र शिक्षा सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती राय , संस्था के प्राचार्य डॉ.संगम शुक्ला , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा श्री नवनीत तम्बोली, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर श्रीमती पुष्पलता एक्का उपस्थित रहीं। मंच संचालन जिला सचिव सुश्री लता यादव ने किया साथ ही अतिथियों का स्वागत स्कार्फ पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
बैठक के दौरान जिले में स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर की संख्या में वृद्धि करने, अधिक से अधिक विद्यालयों में स्काउटिंग-गाइडिंग इकाइयों का गठन करने तथा युवाओं को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार के अभ्यर्थियों के लिए नियमित पूर्वाभ्यास, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में आगामी जिला एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमो तथा गतिविधियों के सफल संचालन पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिले में बेसिक कोर्स एवं अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर विशेष बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक स्काउटर-गाइडर प्रशिक्षित होकर गुणवत्तापूर्ण स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों का संचालन कर सकें।
मुख्य अतिथि श्री रवीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी स्काउटर-गाइडरों से जिले में सदस्य संख्या बढ़ाने तथा प्रत्येक विद्यालय तक स्काउटिंग-गाइडिंग की गतिविधियों को पहुँचाने का आह्वान किया। श्री राजेंद्र कुमार साहू ने जिले में संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं स्काउटर-गाइडरों से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से बिलासपुर जिला स्काउटिंग-गाइडिंग के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
अपने संबोधन में संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती बीना यादव ने वारंट चार्टर के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उसके महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिले के सभी स्काउटर-गाइडरों से स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया। बैठक के समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री संतोष कुमार त्रिपाठी जी ने सभी उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए बैठक के सफल आयोजन में सभी के सहयोग की सराहना की।
बैठक में जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) महेंद्र बाबू टंडन , जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डॉ.पूनम सिंह एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती माधुरी यादव समेत जिले के पदाधिकारी एवं स्काउटर गाइडर शामिल हुए एवं स्काउट्स,गाइड्स,रोवर्स एवं रेंजर्स ने सेवा कार्य कर सहयोग प्रदान किया।
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत आवेदन अब 12 जुलाई तक
बिलासपुर, 6 जुलाई 2026
श्रम विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत इच्छुक विद्यार्थी 12 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
योजना के अंतर्गत श्रम विभाग में एक वर्ष पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाकर 12वीं तक चयनित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। पात्र विद्यार्थियों का चयन कक्षा 5वीं की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली प्रावीण्य सूची के अनुसार किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। आवेदन के लिए श्रमिक पंजीयन कार्ड, मूल निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, कक्षा 5वीं की अंकसूची, वर्तमान अध्ययन प्रमाण-पत्र, टीसी तथा स्व-घोषणा पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।
आवेदन स्वयं श्रमेव जयते मोबाइल ऐप, विभागीय पोर्टल, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केंद्र, जिला श्रम कार्यालय अथवा नजदीकी लोक सेवा केंद्र के माध्यम से किए जा सकते हैं। श्रम विभाग ने पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
बिलासपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, तेज बारिश से शहर में जलभराव
बिलासपुर ।
बिलासपुर में रविवार देर रात तक रुक-रुककर हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं, लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, शहर से लगे कोनी थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे किसान को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और उमस बढ़ी हुई थी। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई, जो शाम और देर रात तक रुक-रुककर जारी रही।
लगातार बारिश के चलते शहर की जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई। कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत भी मिली।
सहकारिता सप्ताह अंतर्गत 03 जुलाई 2026 को श्री आशीष दुबे, नोडल अधिकारी,
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिलासपुर के द्वारा सेवा सहकारी समिति सलका नवागांव में वृक्षारोपण किया गया। इस उपलक्ष्य में नोडल अधिकारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के दृष्टिकोण के साथ जुड़ते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया है।
हाई कोर्ट ने डॉक्टर का जिला बदर आदेश किया निरस्त, प्राकृतिक न्याय के उल्लंघन पर राज्य सरकार की कार्रवाई रद्द
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने दुर्ग जिले के चिकित्सक डॉ. दुष्यंत खोसला के विरुद्ध पारित जिला बदर (Externment) आदेश एवं गृह विभाग द्वारा अपील निरस्त करने के आदेश को रद्द कर दिया है। न्यायालय ने माना कि जिला बदर की कार्यवाही प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत की गई तथा वैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
प्रेस क्लब में पहुना बनकर पहुंचे एसएसपी रजनेश सिंह.. जीवन और काम से जुड़े रोचक किस्सो को किया साझा, समाज और युवाओं के नाम दिया संदेश..
बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह आज प्रेस क्लब के "हमर पहुना" कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंचे, जहां प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया, दौरान एसएसपी रजनेश सिंह ने पत्रकारों से बिलासपुर पुलिस की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की, उन्होंने बताया कि, जिले में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त हुई हैं।
प्रदेश में वीबी-जी राम जी योजना का शुभारंभ, गांवों में रोजगार और विकास को मिलेगी नई गति
ग्रामीण विकास और रोजगार को मिलेगा नया संबल : विधायक श्री धर्मजीत सिंह
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगी वीबी-जी राम जी योजना : विधायक श्री सुशांत शुक्ला
जिला स्तरीय कार्यक्रम में हितग्राहियों को किया गया सम्मानित
बिलासपुर, 2 जुलाई 2026
विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) योजना का शुभारंभ आज आंध्र प्रदेश के तिरुपति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। इसके साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय प्रार्थना सभा भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह तथा अध्यक्षता बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, पूर्व विधायक श्री कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, जिला पंचायत सभापति श्रीमती भारती नीरज माली, श्री गोविंद यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री दमोदर कांत, बिल्हा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक, उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, श्री जागेंद्र कश्यप, श्री चंद्रप्रकाश सूर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की दीदियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्रामीण विकास और रोजगार को मिलेगा नया संबल
मुख्य अतिथि श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन और आधारभूत अधोसंरचना के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से गांवों में स्थायी प्रकृति के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को अपने गांव में ही रोजगार उपलब्ध होगा और पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों को अपनी संपत्ति समझकर उनकी गुणवत्ता बनाए रखने तथा संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगी वीबी-जी राम जी योजना
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों की रोजगार की गारंटी मिलेगी। रोजगार की मांग के बाद निर्धारित समय में कार्य उपलब्ध नहीं होने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा तथा महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि योजना गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, पलायन रोकने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन के विशेष अवसरों पर एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाली महत्वाकांक्षी योजना है। इसके माध्यम से गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, आधारभूत अधोसंरचना मजबूत होगी और ग्रामीणों की आजीविका को नया संबल मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना का सफल क्रियान्वयन जनप्रतिनिधियों, पंचायतों और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि समय की आवश्यकता और ग्रामीण विकास की बदलती जरूरतों के अनुरूप इस योजना को लागू किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक स्थायी प्रकृति के विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे आधारभूत अधोसंरचना मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये मजदूरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि समयबद्ध भुगतान, पारदर्शी क्रियान्वयन एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
मनरेगा हितग्राहियों का सम्मान
कार्यक्रम में वीबी-जी राम जी योजना के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर मनरेगा के हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा गांवों के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
राजू सूर्यवंशी बने जिला महामंत्री
बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने आज जिला का लिस्ट जारी किया जिसमें सीपत निवासी राजू सूर्यवंशी को जिला महामंत्री बनाया गया सूर्यवंशी पूर्व में जिला सचिव और ब्लाक महामंत्री युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव की पद पर रहकर कार्य कर चुके है राजू सूर्यवंशी को संगठन में कार्य करने का अनुभव है पूर्व में उनकी धर्मपत्नी कांग्रेस प्रत्याशी रही जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी है राजू सूर्यवंशी के जिला महामंत्री बनने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है
स्मार्ट सिटी कहलाने वाला बिलासपुर, हल्की बारिश में बन रहा ‘गड्ढापुर’
बिलासपुर। स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के बावजूद बिलासपुर शहर की तस्वीर में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है। हल्की रिमझिम बारिश होते ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अनुपमा पांडेय ने प्राप्त की कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि.
अशोक नगर, महर्षि कश्यप कॉलोनी बिलासपुर की अनुपमा पांडेय जो श्री अभिनव त्रिपाठी की पत्नी तथा यातायात बिलासपुर के मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडेय की सुपुत्री एवं श्री सुरेश त्रिपाठी की पुत्रवधू हैंl उन्हें सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा के द्वारा कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई हैl ज्ञात हो कि *अनुपमा पांडेय* ने यह उपाधि *डॉक्टर रागिनी शुक्ला* के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 में प्राप्त कर परिवार एवं बिलासपुर नगर को गौरान्वित किया हैl उनके शोध का विषय *डिजाइन ऑफ इंटेलिजेंट पोर्टफोलियो ऑप्टी माइजेसन सिस्टम यूजिंग एम सी डी एम टेक्निक* है। अनुपमा पांडेय की इस उपलब्धि पर परिवार समाज एवं नगर वासियों के द्वारा उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l शुभ आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के साथ....
प्रेस क्लब बिलासपुर को रोटरी क्लब बिलासपुर क्वींस ने भेंट किया वाटर कूलर अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने जताया आभार
बिलासपुर प्रेस क्लब को आज रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस की ओर से एक वाटर कूलर भेंट किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन सीमा ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।
अनुपमा पांडेय ने प्राप्त की कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि..
प्रेस विज्ञप्ति,,,,,,,,,
अनुपमा पांडेय ने प्राप्त की कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि...*
अशोक नगर, महर्षि कश्यप कॉलोनी बिलासपुर की अनुपमा पांडेय जो श्री अभिनव त्रिपाठी की पत्नी तथा यातायात बिलासपुर के मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडेय की सुपुत्री एवं श्री सुरेश त्रिपाठी की पुत्रवधू हैंl उन्हें सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा के द्वारा कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई हैl ज्ञात हो कि *अनुपमा पांडेय* ने यह उपाधि *डॉक्टर रागिनी शुक्ला* के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 में प्राप्त कर परिवार एवं बिलासपुर नगर को गौरान्वित किया हैl उनके शोध का विषय *डिजाइन ऑफ इंटेलिजेंट पोर्टफोलियो ऑप्टी माइजेसन सिस्टम यूजिंग एम सी डी एम टेक्निक* है। अनुपमा पांडेय की इस उपलब्धि पर परिवार समाज एवं नगर वासियों के द्वारा उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l शुभ आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के साथ....
अभिनव त्रिपाठी, उमाशंकर पांडेय, अनीता पांडेय, सुरेश त्रिपाठी, उषा त्रिपाठी, अनुराग पांडेय
रमेश ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; 6.80 लाख के जेवर बरामद
बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में फरवरी 2026 में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीसीयू और सीपत थाना पुलिस की संयुक्त जांच में 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दुकान संचालक के पास रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी से भरे बैग चोरी कर फरार हो गए थे। पूछताछ में उन्होंने वारदात स्वीकार कर ली। चोरी का कुछ सामान खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.88 किलोग्राम चांदी, 13.30 ग्राम सोने के जेवर सहित करीब 6.80 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने संगठित अपराधों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
सेंट जेवियर स्कूल दुष्कर्म मामले में फूटा जनाक्रोश,
सर्वसेन समाज के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेट का घेराव, दुष्कर्मी को फांसी सजा देने की मांग, 10 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर पूरे प्रदेश भर में होगा आंदोलन- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,,, सेंट जेवियर स्कूल सिरगिट्टी में नाबालिक छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षक के द्वारा दुष्कर्म करने, लगातार 1 वर्ष तक शोषण करने एवं इस बात की जानकारी अन्य शिक्षकों को होने के पश्चात भी कार्रवाई नहीं करने के, विषय में जन आक्रोश फ़ूट पड़ा और आज सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास के नेतृत्व में सर्वसेन समाज एवं सर्व समाज के द्वारा बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम से बिलासपुर कैरेक्टर को ज्ञापन सोपा गया, जिसमे दुष्कर्मी को फांसी की सजा देने एवं इस घटना का निष्पक्ष जांच कर अन्य दोषी शिक्षकों, पर कार्रवाई कथा सेंट जेवियर स्कूल का संचालन बंद करने संबंधी मांग किया गया, इस अवसर पर समाज के प्रांत अध्यक्ष श्री त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि यदि यदि संबंधित संस्थान एवं दोषी अन्य व्यक्तियों के ऊपर जांच कर 10 दिवस में भीतर कार्रवाई नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश भर में जन आंदोलन किया जाएगा, आज के इस कलेक्टर का अलग घेराव में जिले एवं संभाग से आए हजारों सेन समाज के महिला पुरुष सहित कांग्रेस नेता महेश दुबे टाटा संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, संभागीय पदाधिकारी चंद्रमणि श्रीवास संतोष श्रीवास सुमित श्रीवास बसंत श्रीवास प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास् जिला अध्यक्ष मुंगेली डॉक्टर राजीव श्रीवास राजकुमार श्रीवास गोरेलाल श्रीवास बबलू श्रीवास नारायण श्रीवास्तव दलहरण श्रीवास आशीष श्रीवास मणि शंकर श्रीवास शुभम श्रीवास नवीन श्रीवास रोशन श्रीवास बालमुकुंद श्रीवास आनंद श्रीवास विकास श्रीवास मुकेश श्रीवास दीपक श्रीवास घासीराम श्रीवास, कृष्ण श्रीवास आशीष श्रीवास सोनू श्रीवास घनश्याम श्रीवास मा श्रीवास नरेंद्र श्रीवास मनोहर श्रीवास रमेश श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास आशीष श्रीवास चंद्र प्रकाश श्रीवास मनोज श्वास राजेश श्रीवास मोहन जायसवाल मुकेश अग्रवाल पवन सिंह ठाकुर राम प्रसाद चंद्राकर सहित हजारों लोग उपस्थित थे, इस अवसर पर बिलासपुर प्रभारी कलेक्टर ने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी एवं बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ll
पुलिस अफसरों का डर दिखाकर लाखों की उगाही, एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
रिपोर्ट: हनीफ बख्श, बिलासपुर