रोचक तथ्य

आज के व्रत-त्यौहार : वैशाख पूर्णिमा

 कर लीजिए ये आसान उपाय, घर पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। पूर्णिमा के दिन स्नान-दान, पूजा करने से कई गुना अधिक पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। 23 मई 2024 को वैशाख माह की पूर्णिमा मनाई जाएगी। शास्त्रों में वैशाख पूर्णिमा का खास महत्व बताया गया है। बता दें कि  इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है। वैशाख पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा का विधान है। साथ ही इस दिन सत्यनारायण की कथा करना भी अत्यंत शुभकारी माना गया है। तो अब हम जानेंगे कि देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

इन चीजों का करें दान

वैशाख पूर्णिमा के दिन अन्न,जल, फल, वस्त्र, चावल और दूध का दान करें। इसके अलावा जूता और छाता दान करना भी पुण्यकारी होता है।  कहते हैं कि वैशाख पूर्णिमा के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।  घर का भंडार धन-धान्य से भरा रहता है।

पीपल पेड़ की पूजा

वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल पेड़ की पूजा अवश्य करें। इस दिन पीपल पेड़ की उपासना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा अन्य कई और लाभ भी मिलते हैं।

लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें

वैशाख पूर्णिमा के दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलता है और घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आती है।

चंद्रमा को अर्घ्य दें

पूर्णिमा की रात चंद्रमा को कच्चे दूध में चीनी मिलाकर अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से सभी तरह के दोष से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ घर में बिना वजह के हो रहे वाद-विवाद और झगड़े भी खत्म हो जाएंगे। घर में खुशहाली बनी रहेगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image