देश-विदेश
मतदान जन जागरूकता एवं स्वीप गतिविधियों का आयोजन
इन्दौर , इंदौर संभाग में लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल तथा नगरीय क्षेत्र के स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में नगर के मतदाताओं को जागरूक करने, मतदान का प्रतिशत बढाने एवं मताधिकार का प्रयोग करने हेतु निकाय द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार, नगर के मुख्य चौराहे पर जन जागरूकता एवं स्विप गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को नगर पालिका परिसर से जन जागरूकता रथ एवं निकाय के कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से स्वीप गतिविधि अन्तर्गत प्रचार-प्रसार हेतु वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 13 मई को होने वाले मतदान में प्रतिशत बढाने हेतु नागरिकों को घर-घर जाकर मतदान करने हेतु आमंत्रण-पत्र उपलब्ध करवाए गए। साथ ही मतदान दिवस पर निर्धारित 13 दस्तावेज की जानकारी हेतु पेम्पलेट धार शहर में उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर संजयसिंह ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक, कृष्णकान्त खोडे, सी.एम.एम., परसराम डोडवाल, संजय कडुस्कर, भागवेन्द्र, प्रदीप चावडा, कुशेन्द्र चौहान, धर्मेन्द्र यादव, आकाश भारई व अन्य कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थित थें। वाहन रैली को श्री संजय मराठा, उपयंत्री द्वारा झंडी दिखाकर शहर में स्वीप गतिविधि का प्रचार-प्रसार करने हेतु रवाना किया गया। वाहन रैली षहर के मुख्य मार्गों- पाटीदार चौराहा, घोडा चौपाटी, मोहन टॉकिज, धानमंडी चौराहा, आनन्द चौपाटी, पौ-चौपाटी, गाछावाडी, मौतीबाग चौक, धारेष्वर, छत्री चौराहा, हटवाडा, मोहन टॉकिज होते हुए नगर पालिका परिसर में समापन किया गया।
समर कैम्प : जिले भर मे दिया जा रहा विभिन्न खेलो का प्रशिक्षण
उमरिया ,जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले में ग्रीष्म अवकाश में समर कैम्प चिन्हित स्थलों पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा जिले आयोजित जा रहा है। समर कैंप में बडी संख्या मे बच्चे पहुंचकर विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। समर कैंप के तहत शासकीय बालक उमावि कालरी उमरिया, बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदिया स्टेडियम, शासकीय उमावि कौडिया खेल प्रांगण, शासकीय उमावि करकेली खेल प्रांगण, रामलीला मैदान नौरोजाबाद, शासकीय उमावि घुलघुली खेल प्रांगण, शासकीय उमावि अमरपुर खेल प्रांगण, नगर परिषद मानपुर स्टेडियम ग्राउण्ड, शासकीय उमावि बल्हौड खेल प्रांगण, कन्या शिक्षा परिसर पाली खेल प्रांगण , शासकीय उमावि विद्यालय बिलासपुर में बॉलीबाल , हैंडबॉल, हॉकी, क्रिकेट,कबड्डी, फुटबॉल, खो, खो, एथलेटिक्स कराते,सायं कालीन विधाएं वादन, गायन, नृत्य चित्र कला, कूल डाउन एक्सरसाइज, बैटमिंटन का प्रषिक्षण दिया जा रहा है । समर कैम्प में प्रातः 5.30 से 8 एवं सायं काल 4.30 से 7 तक चिन्हित गतिविधियों के साथ सम्पादित की गई। प्रातः 5.30 बजे से 6 बजे तक सामूहिक रूप से योगासन, 6 बजे से 6.30 बजे तक सामूहिक पी.टी., 6.30 बजे से 7.30 तक विधापार खेल के कौसानों का अभ्यास, 7.30 बजे से 8 बजे तक सभी आयोजित खेलों के लिखित तौर पर जानकारी दी जा रही है । (समय शाम 4.45 बजे से 5.5 बजे तक समूहिक वार्मअप, 5.10 बजे से 6.30 बजे तक खेलों पर आयोजन किया जा रहा है । सायं 6.30 बजे से 7 एक्सरसाईस, एवं खेल फलास कर सामूहिक विसर्जन किया गया । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम वादन, गायन, चित्रकला का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
चुनाव संबंधी शिकायतों के निराकरण में "सी-विजिल एप" बना मददगार
इंदौर जिले में "सी-विजिल एप" पर मिली 199 शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण
इन्दौर , इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर विगत 16 मार्च से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। नागरिकों से "सी-विजिल एप" पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। आचार संहिता के लागू होने के बाद से अब तक सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की 199 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है। इसी तरह अन्य माध्यमों से भी निर्वाचन संबंधी 99 शिकायतें प्राप्त हुई थी। इनमें से 78 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। शेष लंबित शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया चल रही है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह के निर्देशन में शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। कलेक्टर कार्यालय में शिकायतों को प्राप्त करने और उनके निराकरण हेतु प्रकोष्ठ भी स्थापित किया गया है। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि वे निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की सीधी शिकायत करना चाहते हैं, तो वे "सी-विजिल एप" के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित नागरिक को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर "सी-विजिल एप" डाउनलोड करना होगा।
100 मिनट के अंदर की जाएगी कार्रवाई
नागरिक को आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो "सी-विजिल एप" पर अपलोड करना होगा। शिकायत मिलने पर अगले 100 मिनट के भीतर कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श चुनाव आचरण संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों के निवारण के लिए "सी-विजिल एप" तैयार किया गया है। इस एप के जरिए व्यक्ति राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह से धन, सामग्री, कपड़े, जेवरात आदि का वितरण करने, मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाने, मतदाताओं को स्वयं के वाहन से लाने-ले जाने, किसी भवन स्वामी की अनुमति के बिना उसके भवन या दीवारों या परिसर पर प्रचार सामग्री चस्पा करने, लगाने या दीवार पर विज्ञापन लिखवाने सहित अन्य प्रकार की शिकायतें कर सकते हैं।
थैलेसीमिया बीमारी के प्रति मरीजों को जागरूक करने की जरूरत
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर में विश्व थैलेसीमिया दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
मतदान जन जागरूकता एवं स्वीप गतिविधियों का आयोजन
इन्दौर । इंदौर संभाग में लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल तथा नगरीय क्षेत्र के स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में नगर के मतदाताओं को जागरूक करने, मतदान का प्रतिशत बढाने एवं मताधिकार का प्रयोग करने हेतु निकाय द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार, नगर के मुख्य चौराहे पर जन जागरूकता एवं स्विप गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को नगर पालिका परिसर से जन जागरूकता रथ एवं निकाय के कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से स्वीप गतिविधि अन्तर्गत प्रचार-प्रसार हेतु वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 13 मई को होने वाले मतदान में प्रतिशत बढाने हेतु नागरिकों को घर-घर जाकर मतदान करने हेतु आमंत्रण-पत्र उपलब्ध करवाए गए। साथ ही मतदान दिवस पर निर्धारित 13 दस्तावेज की जानकारी हेतु पेम्पलेट धार शहर में उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर संजयसिंह ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक, कृष्णकान्त खोडे, सी.एम.एम., परसराम डोडवाल, संजय कडुस्कर, भागवेन्द्र, प्रदीप चावडा, कुशेन्द्र चौहान, धर्मेन्द्र यादव, आकाश भारई व अन्य कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थित थें। वाहन रैली को श्री संजय मराठा, उपयंत्री द्वारा झंडी दिखाकर शहर में स्वीप गतिविधि का प्रचार-प्रसार करने हेतु रवाना किया गया। वाहन रैली षहर के मुख्य मार्गों- पाटीदार चौराहा, घोडा चौपाटी, मोहन टॉकिज, धानमंडी चौराहा, आनन्द चौपाटी, पौ-चौपाटी, गाछावाडी, मौतीबाग चौक, धारेष्वर, छत्री चौराहा, हटवाडा, मोहन टॉकिज होते हुए नगर पालिका परिसर में समापन किया गया।
प्रदेश के 2 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना
एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 10 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किंतु दक्षिण छत्तीसगढ़ में मामूली गिरावट संभावित है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, केरल के शेष हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम के कुछ और हिस्सों, मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों। उसके बाद के 48 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए भी परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।
मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) अक्षांश 13.5°N/ देशांतर 55 डिग्री ई, अक्षांश। 14.0°N/v लंबा। 60 डिग्री ई, अक्षांश। 13.5°N/ देशांतर। 65 डिग्री ई, अक्षांश। 13°N/ देशांतर। 70°E, कन्नूर, कोडाइकनाल, आदिरामपट्टिनम, अक्षांश। 12.0°N/ देशांतर। 83.0°E, 16.0°N/88.0°E, 18.5°N/90.0°E, 22.0°N/93.0°E से गुजर रही है ।
मोदी सरकार द्वारा कृषि उत्पादों का समर्थन मूल्य बढाने पर पूर्व सीएम व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
कहा किसान सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ा कदम
रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज पत्रकारवार्ता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कृषि उत्पादों का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के हित में ऐसा फैसला भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही हुआ है, मोदी सरकार में हर वर्ष समर्थन मूल्य की वृद्धि हुई जबकि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो कभी उन्हें एमएसपी बढ़ाना याद नहीं आया।
इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बढाए गए समर्थन मूल्य और छत्तीसगढ़ शासन के समर्थन मूल्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिस धान का समर्थन मूल्य 1360 रुपए था वो अभी बढ़ाकर ₹2183 हो गया है साथ ही उड़द दाल की एमएसपी बढ़कर ₹6950 प्रति क्विंटल, मक्के की एमएसपी में ₹128 की वृद्धि, मूंग में सर्वाधिक एमएसपी ₹803 प्रति क्विंटल बढ़ा है मुंग एमएसपी ₹8558 हो गया है यह निश्चित रूप से किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के आंकड़े बताते हुए कहा कि प्रतिवर्ष अब किसानों को छत्तीसगढ़ में 107 लाख मीट्रिक टन के हिसाब से 23000 करोड़ रुपए केंद्र से प्राप्त होगा जबकि भूपेश सरकार केवल ₹3300 प्राप्त होगा।
साथ ही किसानों को लेकर भूपेश सरकार को घेरते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया है। कर्ज माफ़ी के नाम पर सरकार बनाने के बाद अधिकतर किसानों की कर्ज माफ़ी नहीं की गई।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के मुद्दे पर पूरे प्रदेश में भ्रमजाल फैलाया हुआ है, इन्होंने अपने 2 साल के बकाया बोनस देने का वादा किया था लेकिन 5 साल पूरे होने को हैं और कांग्रेस किसानों से किया लगभग अपना हर वादा भूल चुकी है।
राजीव गाँधी किसान न्याय योजना में अभी तक 16 हजार 415 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विज्ञापनों में किसानों को 1.50 लाख करोड़ रुपये का भुगतान करना दर्शाते हैं लेकिन इसमें 1.34 लाख करोड़ केंद्र ने छत्तीसगढ़ के किसानों को दिए हैं ये नहीं बताते।
केंद्र सरकार की उपलब्धियों के पीछे अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश के किसान कभी माफ़ नहीं करेंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेजी से बदलते तकनीकी और भू-राजनीतिक परिदृश्य
नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेजी से बदलते तकनीकी और भू-राजनीतिक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए सोमवार को कहा कि रक्षा का सबसे अच्छा तरीका युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहना है। श्री धनखड़ ने ‘उपराष्ट्रपति एन्क्लेव’ में भारतीय रक्षा संपदा सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि युवा अधिकारियों को तेजी से बदलते परिदृश्य के साथ लगातार तालमेल बिठाना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों से हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया। रक्षा भूमि को सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने रक्षा भूमि के प्रबंधन में आने वाली कई चुनौतियों जैसे अतिक्रमण और उसके बाद कानूनी विवादों का उल्लेख किया। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को भूमि प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का सर्वोत्तम उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे किसी भी घुसपैठ की निगरानी कर सकेंगे और दृढ़ संकल्प के साथ त्वरित कार्रवाई कर सकेंगे।
उपराष्ट्रपति ने अधिकारियों से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करने का आग्रह करते हुए कहा, जब आप दबावों और चुनौतियों का सामना करें, तब भी दृढ़ रहें। उन्होंने छावनी क्षेत्रों के अंदर पर्यावरण की देखभाल और वनस्पतियों का पोषण करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने सुझाव दिया कि समाज के व्यापक लाभ के लिए रक्षा संपदा भूमि पर संरचित तरीके से हर्बल वृक्षारोपण और बागवानी को बढ़ावा देकर इसे प्राप्त किया जा सकता है। उन्होेंने कहा कि छावनी क्षेत्रों को स्वच्छता, हरियाली और नागरिक सुविधाओं के मामले में अन्य निकायों (जैसे नगर पालिकाओं) के लिए एक उदाहरण बनना चाहिए।
सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की
नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के गश्ती दल पर आतंकियों की तरफ से घात लगाकर किए गए हमले में जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच सैन्यकर्मी बलिदान हो गए। पांच गंभीर रूप से घायल हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। देर रात तक ऑपरेशन जारी रहा। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखौटा संगठन कश्मीर टाइगर्स ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
घटना सोमवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे हुई, जब बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के 22 गढ़वाल राइफल्स के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया। सेना का यह वाहन इलाके में गश्त पर था। वाहन में दस जवान सवार थे। आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका। इसके बाद अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। दहशतगर्दों की ओर से स्टील बुलेट के इस्तेमाल का शक है।
सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। हमले के बाद आतंकी घने जंगल में भाग निकले। बताया जा रहा है, आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में थे। जब तक जवान संभलते, तब तक उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। उधर, सेना के ऑपरेशन में पैरा कमांडो भी शामिल कर लिए गए हैं। उन्हें एयरलिफ्ट कर हमले वाले इलाके में ले जाया गया है।
पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली और सेना बड़ा ऑपरेशन चलाकर आतंकियों के सफाये की तैयारी में है। हालांकि, शाम को भारी बारिश व धुंध का दौर शुरू हो गया था। घायल जवानों को पीएचसी बदनोता में प्राथमिक उपचार के बाद पठानकोट के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया है। बिलावर से बदनोता मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
ईडी ने कहा है कि हेमंत सोरेन को जमानत देने का फैसला अवैध था
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबत कैबिनेट विस्तार के साथ ही बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हेमंत सोरेन को जमानत देने के झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ईडी ने कहा है कि हेमंत सोरेन को जमानत देने का फैसला अवैध था। हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी थी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में ईडी की याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है।
बता दें कि 28 जून को हेमंत सोरेन जमानत के बाद होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने अपने पिता शिबू सोरेन और माता रूपी सोरेन से उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, षड्यंत्र रचकर और झूठी कहानी गढ़कर मुझे पांच महीने तक जेल में रखा गया। अंततः न्यायालय के आदेश पर राज्य की जनता के बीच हूं। न्यायालय का जो आदेश आया है, वह देखने-समझने लायक है। हमने जिस लड़ाई का संकल्प लिया है, उसे मुकाम तक पहुंचाएंगे।
जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड हाईकोर्ट ने सोरेन की जमानत मंजूर की थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि, कोर्ट के समक्ष अब तक जो तथ्य लाए गए हैं, उसमें यह मानने का कोई आधार नहीं है कि सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग के दोषी हैं। हाईकोर्ट का ऑर्डर जारी होने के बाद रांची सिविल कोर्ट में उनके भाई बसंत सोरेन और कुमार सौरव ने 50-50 हजार रुपए के दो निजी मुचलके भरे। इसके बाद उन्हें रिलीज करने का ऑर्डर जेल भेजा गया।
हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले में 31 जनवरी को करीब आठ घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने ईडी की हिरासत में रात साढ़े आठ बजे राजभवन पहुंचकर सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 1 फरवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया था।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चीन की घुसपैठ पर गहरी चिंता
नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चीन की घुसपैठ पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि उसने भारतीय सीमा में गांव बसा लिए हैं और हमारी करीब चार हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन मोदी सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे है।
श्रीमती वाड्रा ने कहा कि खबर यह भी है कि अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ की अपनी गतिविधियां जारी रखते हुए चीन अब लद्दाख क्षेत्र में भी बंकर बना रहा है। चीन सीमा पर हमारी पेट्रोलिंग के 65 प्वाइंट थे जिनमें से 26 पर उसका कब्जा हो गया है और अब वह अपनी सैन्य गतिविधि को ज्यादा चुस्त दुरुस्त कर रहा है।
उन्होंने कहा, चीन ने भारतीय क्षेत्र में अपने गांव बसा लिए, बंकर भी बना रहा है। भारत की लगभग 4000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है। अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदलकर सूची जारी की। एलएसी पर हमारे 65 पेट्रोलिंग पॉइन्ट्स में से 26 हम खो चुके हैं। ये सारी बातें मीडिया कह रहा है और ये सूचनाएं सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अभी भी कह रहे हैं कि न कोई घुसा था, न कोई घुसा है। मोदी सरकार किस दबाव में भारत की सीमा सुरक्षा और अखंडता को लेकर इतने समझौते कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भी एक दिन पहले चीनी घुसपैठ को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा था, चीन लगातार पूर्वी लद्दाख में दखल दे रहा है और अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अब खबर है कि चीन पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के पास खुदाई कर बंकर बना रहा है। चीन ने ये बंकर उस सिरजाप मिलिट्री बेस के पास बनाए हैं, जिस पर भारत का दावा रहा है।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण सर्वोपरि है
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के छोटे व सीमांत किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) को एक आंदोलन के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा देशभर में एफपीओ मेले लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से किसानों के एफपीओ को प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार का उद्देश्य है कि एफपीओ के माध्यम से हमारे किसान भाई-बहन अपने पैरों पर खड़े हो और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठे। श्री चौहान ने यह बात आज दिल्ली हाट, आईएनए में आयोजित एफपीओ मेल में कही। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने हरेक स्टाल पर जाकर एफपीओ संचालकों व किसानों से बात की, एफपीओ के माध्यम से उनकी प्रगति पूछी, साथ ही सुझाव भी लिए।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण सर्वोपरि है। इस दिशा में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने और देश के छोटे किसानों के बढ़ते हुए सामर्थ्य को संगठित रूप देने में हमारे किसान उत्पाद संगठनों-एफपीओ की बड़ी भूमिका है। सरकार इस बात पर ध्यान दे रही है कि एफपीओ से जुड़े किसानों को भी उनके उत्पाद बेचने के लिए अच्छा प्लेटफार्म मिले, जिससे उन्हें तो अधिक लाभ होगा ही, उपभोक्ताओं को भी गुणवत्तापूर्ण उत्पाद सही दाम पर मिलेंगे। श्री चौहान ने कहा कि एफपीओ का भविष्य बहुत उज्जवल है, प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हम इस आंदोलन को बहुत आगे ले जाने का प्रयत्न करेंगे। श्री चौहान ने बताया कि देशभर में 10 हजार नए एफपीओ बनाने की भारत सरकार की योजना बहुत सफलता से आगे बढ़ रही है, जिसके अंतर्गत अभी तक पौने नौ हजार से ज्यादा एफपीओ बनाए जा चुके हैं, एफपीओ का यह बहुत बड़ा एक परिवार है और हम सब मिल-जुलकर साथ में आगे बढ़ेंगे। एफपीओ के माध्यम से किसानों को मजबूत बनाने में केंद्र सरकार पूरी ताकत के साथ खड़ी है। उन्होंने एफपीओ को आर्थिक मजबूती के लिए एक लाख करोड़ रुपये के एग्री इंफ्रा फंड सहित केंद्र की अन्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। श्री चौहान ने कहा कि एफपीओ आंदोलन को और ताकत देने के लिए इस योजना की मंत्रालय के स्तर पर समीक्षा भी की जाएगी।
मेले में हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर के एफपीओ शामिल हुए। सभी एफपीओ को ओएनडीसी से जोड़ा जा रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव फैज अहमद किदवई, मनिंदर कौर द्विवेदी, शुभा ठाकुर,अन्य अधिकारी मौजूद थे।
दिल्ली के लोगों को नमी भरी हवाओं के चलते उमस भरी गर्मी से खासी राहत
दिल्ली के लोगों को नमी भरी हवाओं के चलते उमस भरी गर्मी से खासी राहत मिली है. सोमवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे रहा. दिल्ली में बुधवार के बाद अच्छी बारिश हो सकती है.
दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे. दिन में कई बार घने बादलों की आवाजाही भी होती रही. देश के कई हिस्सों में हो रही बारिश का असर भी दिल्ली के मौसम पर देखने को मिल रहा है. दिल्ली की तरफ आने वाली हवा की मुख्य दिशा उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी रही. अपने साथ यह हवा नमी लेकर आ रही है.
येलो अलर्ट जारी मानसून रेखा इस समय मुख्य तौर पर मध्य भारत में स्थित है. इसके चलते इस रेखा के गुजरने वाले हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है. 2 दिन बाद इसके खिसककर दिल्ली की तरफ आने के आसार हैं. मौसम विभाग का भी अनुमान है कि गुरुवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने अपने निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मीय स्वागत किया
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने अपने निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मीय स्वागत किया। श्री मोदी स्थानीय समय के अनुसार करीब 7 बजे नोवो ओगारेवो पहुंचे। श्री पुतिन द्वार पर ही उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। श्री मोदी के पहुंचने पर श्री पुतिन ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और गले मिले। इसके बाद दोनों अंदर चले गए। श्री पुतिन ने प्रधानमंत्री को 'परम मित्र' कह कर पुकारा और सबसे पहले चाय पर चर्चा की।
रूसी राष्ट्रपति श्री पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री श्री मोदी के लिए निजी भोज का आयोजन किया और दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर अनौपचारिक रूप से विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी की इस यात्रा का फोकस आर्थिक एजेंडे पर है जिसमें ऊर्जा, व्यापार, विनिर्माण और उर्वरक शामिल हैं।
दोनों नेताओं ने इन क्षेत्रों में परस्पर सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। सूत्रों ने यह भी बताया कि बातचीत में प्रधानमंत्री ने यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में इस बात पर भी जोर दिया कि युद्धभूमि में कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता है। इसलिए संवाद और कूटनीति के रास्ते पर चलने की कोशिश की जानी चाहिए।
पीएम मोदी से मिलने के लिए भारतीय समुदाय में उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस के दो दिवसीय दौरे पर राजधानी मॉस्को पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गर्मजोशी से गले मिलकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच आज शिखर वार्ता होनी है। इससे पहले सोमवार को रूस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पुतिन के आवास पर दोनों शीर्ष नेताओं की मुलाकात हुई।
पीएम मोदी से मिलने के लिए भारतीय समुदाय में उत्साह
पीएम मोदी से मिलने के लिए भारतीय समुदाय में उत्सुकता का माहौल है। रूस के कलाकारों ने पीएम मोदी के संबोधन से पहले रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए और इस दौरान पूरा माहौल भारतीयता के रंग में रंगा दिखाई दिया। भारतीय समुदाय के एक व्यक्ति ने कहा, 'हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर बहुत उत्साहित हैं। वे हमेशा हमारी मदद करते रहे हैं। हम सभी उनसे मिलने के लिए उत्साहित हैं और मॉस्को आने के लिए उनका धन्यवाद किया।'
दिग्विजय सिंह की हो गिरफ्तारी", भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा
इंदौर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा किए गए विवादित ट्वीट का मामला फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा है. उनके खिलाफ इंदौर में एफआईआर दर्ज हो गई है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए विवादित ट्वीट के बाद उनके खिलाफ हुई इंदौर में एफआईआर को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद बीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का माहौल कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह खराब कर रहे हैं. प्रदेश में कानून अपना काम कर रहा है दोषियों को सजा दी जा रही है.
इंदौर में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश का माहौल कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह खराब कर रहे हैं. दलित की पिटाई अल्पसंख्यक समाज के लोग करते हैं तो इनके मुंह में ताला लग जाता है.
मध्य प्रदेश में कानून अपना काम कर रहा है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. दलित और आदिवासियों के हक में भाजपा ने बहुत काम किए हैं. कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है.