देश-विदेश
भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे श्रीलंका की जमीन का इस्तेमाल... विदेश मंत्री जयशंकर से बोले श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, चीन होगा नाराज
कोलंबो: श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में भारत के लिए एक अच्छी खबर
निकल कर आई है। राष्ट्रपति ने कहा है कि श्रीलंका की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा। नई सरकार के आने के बाद डॉ. जयशंकर
श्रीलंका पहुंचने वाले पहले विदेश मंत्री बन गए हैं। भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका को उसकी अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिए निरंतर समर्थन देने का आश्वासन दिया।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक के दौरान राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि समृद्ध श्रीलंका के उनके सपने को साकार करने और लोगों की
आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भारत का आर्थिक समर्थन महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दिसानायके ने यह भी दोहराया कि श्रीलंकाई क्षेत्र
का उपयोग भारत के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया जाएगा। जयशंकर 23 सितंबर को दिसानायके के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पावर
(एनपीपी) सरकार बनने के बाद श्रीलंका का दौरा करने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि भारत, श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय ऋण
पुनर्गठन को लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेगा तथा निजी बांड धारक ऋण पुनर्गठन समझौते का समर्थन करेगा।
हैती में गैंग हमले में 10 महिलाओं समेत 70 लोगों की मौत
जिनेवा। हैती में गैंग हमले में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसारए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने शुक्रवार को प्रकाशित एक बयान में हमलों पर चिंता व्यक्त की। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता थामीन अल.खेतन ने कहा कि ग्रैन ग्रिफ गिरोह ;गैंगद्ध के सदस्यों ने लोगों पर गोलीबारी करने के लिए ऑटोमैटिक राइफलों का इस्तेमाल किया। इस वजह से बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए और कई निवासियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा।
हैती के आर्टिबोनाइट विभाग के पोंट सोंडे शहर में हुए हमले में कम से कम 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैंए जिनमें हैती पुलिस के साथ गोलीबारी के दौरान घायल हुए गिरोह के दो सदस्य भी शामिल हैं।
गिरोह के सदस्यों ने लोगों को गोली मारने के अलावाए कथित तौर पर कम से कम 45 घरों और 34 वाहनों को आग के हवाले कर दियाए जिस कारण कई निवासियों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा।
कैरेबियाई देश हैती में हिंसा और अपराध की बढ़ती घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी हैए जहां सशस्त्र गिरोह राजधानी पोर्ट.ऑ.प्रिंस के ज्यादातर हिस्सों को नियंत्रित करते हैं और आसपास के इलाकों में फैल रहे हैं। इससे भूख और बेरोजगारी में वृद्धि हुई है। सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने हैती में सुरक्षा की स्थिति में सुधार के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय और सैन्य सहायता बढ़ाने का आह्वान किया है। कार्यालय ने इस बात पर भी बल दिया कि हैती के प्राधिकारियों को हमले की गहन जांच करनी चाहिए। हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र ने जारी किया अतिरिक्त फंड
संयुक्त राष्ट्र। इजराली हमलों की वजह से लेबनान में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इसे देखते हुए लेबनान के लिए यूएन के मानवीय समन्वयक इमरान रिजा ने 'लेबनान मानवीय कोष' से अतिरिक्त 2 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को कहा कि इस नए फंड के साथ अब तक का कुल आवंटन 12 मिलियन डॉलर हो गया। बता दें हाल ही में 10 मिलियन डॉलर के केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया फंड की भी घोषणा की गई थी।
दुजारिक ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जानकारी दी कि मेडिकल सप्लाई के साथ पहली फ्लाइट, शुक्रवार को बेरूत पहुंच गई। यह मेडिकल मदद हजारों घायल लोगों के इलाज के लिए पर्याप्त है। आने वाले दिनों में और फ्लाइट्स की योजना बनाई गई है।
मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, नागरिकों की सुरक्षा और भलाई को लेकर चिंतित है क्योंकि लेबनान में हवाई हमलों और विस्थापन में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
बेरूत के रिहायशी इलाकों में एक बार फिर रात भर इजरायली हवाई हमले हुए, जिसमें बचावकर्मी घायल हुए। लेबनान के अन्य हिस्सों में भी हमले जारी रहे।
दुजारिक ने कहा, "इस अभियान से नागरिकों पर जो असर पड़ा है, वह अस्वीकार्य है।" उन्होंने सभी पक्षों से नागरिकों और बुनियादी ढांचे की रक्षा करने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की।
प्रवक्ता ने कहा कि लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) ने रिपोर्ट दी है कि उनके संचालन क्षेत्र में, हवाई हमले और भारी झड़पें देखी जा रही हैं।
दुजारिक ने कहा, "खतरनाक माहौल के बावजूद यूएनआईएफआईएल शांति सैनिक अपनी लोकेशन में बने हुए हैं।" उन्होंने याद दिलाया कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है और यह सभी पक्षों की साझा जिम्मेदारी है।
यूएन प्रवक्ता ने कहा कि यूएनआईएफआईएल तत्काल तनाव कम करने, पार्टियों से शत्रुता को तुरंत समाप्त करने और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 को पूर्व रूप से लागू करने की अपील को दोहराता है।
कनाडा में वेटर बनने के लिए भी भारतीयों में दिखी मारामारी, हजारों की लगी लाइन, ट्रूडो के देश में गहराया बेरोजगारी का संकट
ओटावा: कनाडा में बढ़ती बेरोजगारी और घरों के संकट पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। कनाडा के ब्रैम्पटन से वेटर की जॉब के लिए लगी का वीडियो सामने आने के बाद ये बहस हो रही है। वेटर बनने के लिए हजारों की संख्या में छात्र इंटरव्यू के लिए पहुंचे हैं, जिनमें ज्यादातर भारतीय हैं। इसने उन हजारों भारतीयों की चिंता को बढ़ा दिया है, जो किसी भी तरह से कनाडा जाने का सपना देखते हैं। वेटर के लिए हजारों लोगों का पहुंचना बताता है कि कनाडा में अच्छी स्थिति नहीं बची है। रमनदीप सिंह मान ने एक्स पर कनाडा में वेटर की जॉब के लिए लाइन में लगे भारतीय छात्रों का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ब्रैम्पटन में एक रेस्तरां ने वेटर की कुछ जॉब के लिए विज्ञापन निकाला। इसके बाद करीब 3000 छात्र इंटरव्यू के लिए आए। नौकरी के लिए आए इन छात्रों में ज्यादातर भारतीय हैं।'
कनाडा जाने से पहले सोचें छात्र
रमनदीप सिंह ने आगे कहा कि कनाडा में रोजगार की स्थिति खराब होने के साथ-साथ घरों की कमी ने जीवनयापन की लागत को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। इसने वहां के लोगों, खासतौर से विदेशियों के जीवन को मुश्किल बनाकर रख दिया है। ऐसे में सुनहरे सपनों लेकर कनाडा जाने वाले छात्रों को इस पर फिर से सोचने की जरूरत है।कनाडा में कुछ महीने के भीतर इस तरह कई मामले सामने आ गए हैं। इसी साल जून में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में टोरंटो में टिम हॉर्टन्स आउटलेट के बाहर नौकरी के लिए छात्रों की लंबी कतार देखी गई थी। इन छात्रों में भी ज्यादातर संख्या भारतीयों की थी, जो इस फास्ट फूड चेन में एक छोटी नौकरी की तलाश में थे।
कनाडा रहा है भारतीयों का फेवरेट
कनाडा काफी समय से भारतीयों का पसंदीदा स्थान रहा है। छात्र वीजा से वर्क परमिट, स्थायी निवास और फिर नागरिकता मिल जाने से कनाडा में बसना भी आसान रहा है। ये चीजें कनाडा को एक सपनों का देश बनाती थीं, जहां जाकर अच्छा जीवन जिया जा सके। ऐसे में बड़ी तादाद में भारतीय युवा बीते वर्षों में कनाडा गए हैं। कनाडा इस समय प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतें, नौकरियों की कमी और बढ़ते अपराध की वजह से खूबसूरत ख्वाब की जगह एक दुःस्वप्न में बदल रहा हैं। कनाडा में सबसे बड़ी परेशानी जो लोगों के सामने आ रही है, वह नौकरियों का संकट है।फिलहाल कनाडा में काम पाने के लिए लोगों को काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ रहा है।
देश में एक साथ 22 जगहों पर NIA-IB, ATS और दिल्ली पुलिस की छापेमारी, मेरठ समेत देवबंद से दो युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश में मेरठ के खिवाई गांव में NIA, IB, ATS ने की सयुक्त छापेमारी की। गांव से तीन संदिग्ध युवकों को लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद दो युवकों को छोड़ दिया और एक को किया गिरफ्तार कर ले गए। मेरठ के साथ साथ देवबंद से भी एक युवक को गिरफ्तार करने की खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि इंटेलिजेंट्स विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में 22 जगहों पर एक साथ छापामारी की है। NIA को आशंका है कि हिरासत में लिए गए लोगों का कनेक्शन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है। मेरठ के सरधना के कस्बा खिवाई में शनिवार सुबह 3 बजे NIA, IB, ATS, दिल्ली पुलिस ने मेरठ और सहारनपुर के देवबंद में छापेमारी की है। टीम ने मेरठ के खिवाई गांव से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दो युवकों को छोड़ दिया। वहीं तीसरे 22 वर्षीय युवक महकार पुत्र जमशेद को उठाया है। आशंका है कि इस युवक का पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन हैं।
जैश-ए-मोहम्मद का स्लीपर सेल सदस्य
मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा खिवाई में सुबह लगभग 3 शुरू हुई छापेमारी कई घंटे तक चली। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक ने पाकिस्तान के लोगों के साथ स्थानीय लोगों को मिलाकर एक Whatsapp ग्रुप बना रखा था। ग्रुप में पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के लोग भी जुड़े हुए थे। हिरासत में लिए गया युवक जैश-ए-मोहम्मद संगठन के स्लीपर सेल सदस्य था।
आतंकी संगठन के सदस्यों का एक्शन
सभी इंटेलिजेंट्स विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली सहित देश में 22 जगहों पर एक साथ छापामारी की। NIA ने एक आतंकी साजिश मामले को लेकर एक्शन लिया है। इसमें कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। NIA को आशंका है कि हिरासत में लिए गए लोगों का कनेक्शन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है।
किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी, पोहरादेवी के दर्शन, बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन, महाराष्ट्र पहुंचे PM मोदी ने क्या किया?
वाशिम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पोहरादेवी में जगदंबा माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने वाशिम में संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पोहरादेवी महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच मंजिला बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया, जो बंजारा समुदाय की समृद्ध धरोहर के बारे में है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के पवित्र समय में मुझे अभी पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करने का अवसर मिला है। देश के साढ़े 9 करोड़ किसानों के खातों में आज 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर किए गए हैं। महाराष्ट्र की डबल इंजन की सरकार तो यहां महाराष्ट्र के किसानों को डबल फायदा पहुंचा रही है। नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के तहत महाराष्ट्र के 90 लाख से ज्यादा किसानों को करीब 19 सौ करोड़ रुपए दिए गए हैं।
समाज की संस्कृति को सही पहचान मिले
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए की केंद्र सरकार ने ही घुमंतू और अर्ध घुमंतू समुदाय के लिए कल्याण बोर्ड का गठन भी किया। इस समाज की संस्कृति को सही पहचान मिले, इस दिशा में भी बीजेपी और एनडीए सरकारें लगातार काम कर रही है। कांग्रेस की सोच शुरू से ही विदेशी रही है। अंग्रेजी हुकूमत की तरह ही ये कांग्रेसी परिवार भी दलित, पिछड़ा और आदिवासियों को अपने बराबर नहीं मानते। इन्हें लगता है कि भारत पर सिर्फ एक परिवार की ही हुकूमत रहनी चाहिए। इसलिए उनलोगों ने बंजारा समाज के प्रति हमेशा अपमानजनक रवैया बनाए रखा।
बंजारा विरासत म्यूजियम की बधाई
उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को बंजारा विरासत म्यूजियम की बधाई देता हूं। जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी पूजता है। हमारे बंजारा समाज ने भारत के सामाजिक जीवन में, भारत की निर्माण यात्रा में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। हमारे बंजारा समाज ने ऐसे कितने ही संत दिये, जिन्होंने भारत की आध्यात्मिक चेतना को असीम ऊर्जा दी। पीढ़ी दर पीढ़ी, सैकड़ों-हजारों वर्षों से ये समुदाय भारत की संस्कृति और परम्पराओं को सहेजता और संवारता आया है।
रामलला के दर्शन के पहले बढ़ेगी सहूलियत, पैर धोने से लेकर जूतों के रैक तक होंगे तैयार, मंदिर समिति का प्लान
राम मंदिर निर्माण समिति की 3 दिवसीय बैठक में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। बैठक की जानकारी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि रामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को बिना जूता और चप्पल पहने ही लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसे कम करने का निर्णय किया गया है। दर्शन करने के बाद मंदिर से सुग्रीव किला तक एग्जिट मार्ग अस्थायी है। इसे स्थाई तौर पर विकसित किया जाएगा। बैठक में एग्जिट मार्ग पर कैनोपी लगाने का भी निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के जूते की रैक बनेगी। इसके लिए कमरे का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को बहुत कम दूरी नंगे पैर चल चलनी पड़ेगी। नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि बैठक में एग्जिट मार्ग कैनोपी के डिजाइन पर भी अंतिम निर्णय लिया गया है। रामलला के दर्शन करने में श्रद्धालुओं को लगभग डेढ़ किलोमीटर नंगे पैर चलना पड़ता है। यह दूरी कम की जाएगी।राम मंदिर के निकट ही शोरूम बनेगा, जिसमें बनने वाले जूते की रैक की डिजाइन भी फाइनल कर दी गई है। ये सभी कार्य अगले 6 माह में पूरे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं दर्शन के पहले पैर धोने की इच्छा रखते हैं, इसके लिए फ्लोटिंग वाटर की भी व्यवस्था बनाई जाएगी।
मंदिर परिसर के सभी निर्माण कार्य जुलाई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। मिश्र ने बताया कि परिसर में बन रहे एक दर्जन मंदिरों में स्थापित की जाने वाली मूर्तियों का निर्माण भी अंतिम चरण में चल रहा है।
कोचिंग सेंटर बना कुश्ती का अखाड़ा, दो लड़कों के बीच जमकर चले चप्पल और लात-घूंसे, लड़ाई का वीडियो वायरल
कोचिंग सेंटर में दो स्टूडेंट्स की लड़ाई का एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसमें दोनों ही बच्चे बुरी तरह से एक-दूसरे पर अटैक करते नजर आ रहे है। वैसे तो कोचिंग-स्कूल पढ़ाई के लिए होते है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह कुश्ती के मैदान में बदल चुके हैं। जहां दो लड़के थप्पड़ और चप्पलों से एक दूसरे पर प्रहार करते नजर आ रहे है।
खुलेआम क्लास के अंदर इस तरह दो लड़कों की लड़ाई को पूरी क्लॉस एंजॉय कर रही है। बजाय लड़कों को एक-दूसरे से अलग करने के वीडियो रिकॉर्ड करते हुए स्टूडेंट्स लाइव कमेंट्री करते सुने जा सकते है। कोचिंग की इस भिड़ंत पर यूजर्स भी जमकर मौज ले रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत में एक लड़का दूसरे छात्र को नीचे दबाया होता है। लेकिन जैसे ही वह उठता है, सामने वाले पर लगातार चप्पलों की बरसात कर देता है। दोनों ही तरफ से जमकर चप्पल और थप्पड़ बरसने चालू हो जाते है। इस बीच थप्पड़ बरसाने वाले लड़का धक्का खाकर सीट पर बैठ जाता है। फिर वह दोबारा उठकर सामने वाले लड़के से लड़ाई करनी चालू कर देता है।
दोनों स्टूडेंट्स की लड़ाई के दौरान, पूरी क्लॉस तमाशबीन बनी होती है। छात्रों को लड़ाई देखने में किसी क्रिकेट मैच से भी अधिक आनंद आ रहा होता है। ऐसे में बच्चे इस लड़ाई की लाइव कमेंट्री कहते हुए भी सुनाई देते है। इसी के साथ लगभग 24 सेकंड की यह क्लिप खत्म हो जाती है।
सियोल का अस्तित्व मिट जाएगा... उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने दी परमाणु हमले की धमकी, क्या नए युद्ध की आहट?
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर उसे खत्म करने की धमकी दी है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है। इसके पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी थी कि अगर उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया तो वह अपने शासन का अंत देखेगा। दोनों कट्टर दुश्मन देशों के बीच यह उग्र बयानबाजी उत्तर कोरिया के नेता किम की यूरेनिययम संवर्धन सुविधा का दौरा करने के कुछ ही सप्ताह बाद आई है।
परमाणु हथियारों की धमकी
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी KCNA के अनुसार, बुधवार को देश के पश्चिमी हिस्से में एक सैन्य अड्डे का दौरा करते हुए किम ने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया उत्तर की संप्रभुता का अतिक्रमण करता है, तो प्योंगयांग बिना किसी संकोच के पूरी ताकत से हमला करेगा, जिसमें परमाणु हथियार भी शामिल है।
दक्षिण कोरिया का अस्तित्व खत्म हो जाएगा
किम ने आगे कहा, 'अगर ऐसी स्थिति आती है तो सियोल और कोरिया गणराज्य का स्थायी अस्तित्व असंभव हो जाएगा।' इस साल कोरियाई प्रायद्वीप के दोनों देशों के बीच दुश्मनी बढ़ती जा रही है। उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु उत्पादन के प्रयासों को तेज कर दिया है और रूस के साथ संबंधों को मजबूत किया है। इसी साल जून में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने 24 साल बाद उत्तर कोरिया का दौरा किया था। किम की टिप्पणी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यूं सुक येओल को सीधा जवाब है। मंगलवार को उत्तर कोरिया के सशस्त्र सेना दिवस की परेड के दौरान सियोल ने शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल और अन्य हथियारों का प्रदर्शन किया था। 1953 में कोरियाई युद्ध के बाद से ही उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच कोई संपर्क नहीं है।
दक्षिण कोरिया से पुरानी दुश्मनी
1953 का कोरियाई युद्ध भी युद्धविराम के साथ रुका था और इसमें शांति संधि नहीं हुई थी। इसका मतलब है कि तकनीकी रूप से दोनों देश अभी भी युद्ध में हैं। उत्तर कोरिया ने अपने मुख्य लक्ष्य में दक्षिण कोरिया का एकीकरण करने को शामिल किया था। हालांकि, इस साल की शुरुआत में किम ने घोषणा की कि अब उनका देश एकीकरण के लक्ष्य का पीछा नहीं करेगा। उन्होंने दक्षिण कोरिया को 'मुख्य दुश्मन' बताया और एकीकरण के प्रतीक एक स्मारक को ध्वस्त कर दिया था।
जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2024
Jammu Kashmir ,एग्जिट पोल ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें वोटिंग के बाद जीत और हार का अनुमान लगाया जाता है। अभी तक हुए ओपिनियन पोल से जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक स्थिति साफ नहीं हुई है। ओपिनियन में भी किसी पार्टी को किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर का एग्जिट पोल एक अक्तूबर की शाम 6 बजे के बाद आने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद पता चलेगा कि राज्य के मतदाताओं का रुझान किस दल की तरफ है। सबसे कड़ा मुकाबला कश्मीर रीजन में होने की संभावना है, जहां चार पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है। सबकी नजरें निर्दलियों पर टिकी रहेंगी, वह सरकार बनाने में बिग फैक्टर बन सकते हैं।
कौन हैं 'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट चुम दरांग, बनी थीं भूमि पेडनकर की 'गर्लफ्रेंड', PM मोदी के लिए किया था ट्वीट
'बिग बॉस 18' में टीवी इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं। फिल्मी दुनिया के भी कई नाम हैं। इनमें शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना, चाहत पांडे और एलिस कौशिक का नाम शामिल है। लेकिन एक और नाम चर्चा बटोर रहा है, और वह हैं अरुणाचल प्रदेश की रहने वालीं एक्ट्रेस चुम दरांग। चुम दरांग भी 'बिग बॉस 18' में हिस्सा ले रही हैं। सलमान खान के शो के लिए उनका नाम कन्फर्म है।Chum Darang ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'बधाई दो' जैसी फिल्मों में काम किया। 'बधाई दो' में उन्होंने भूमि पेडनेकर की गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया था। उस रोल में चुम दरांग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
ब्यूटी पेजेंट्स में लिया हिस्सा, Miss AAPSU का ताज जीता
एक्टिंग के अलावा चुम दरांग कई ब्यूटी पेजेंट्स का भी हिस्सा रहीं और जीते। उन्होंने मिस टियारा इंडिया इंटरनेशनल 2017 का ताज जीता। इसके अलावा वह 'मिस इंडिया अर्थ 2016', और 'मिस एशिया वर्ल्ड 2017' का भी हिस्सा रहीं। चुम दरांग की जिंदगी में टर्निंग पॉइंट तब आया, जब उन्होंने साल 2010 में Miss AAPSU (All Arunachal Pradesh Students' Union) का ताज जीता।
Women T20 World Cup: न्यूजीलैंड से हार गए तो क्या हुआ? अब भी सेमीफाइनल खेल सकता है भारत, देखें रोचक समीकरण
नई दिल्ली: अनुभवी कप्तान सोफी डिवाइन (नाबाद 57 रन) के अर्धशतक और उनकी शानदार रणनीति की बदौलत न्यूजीलैंड महिला टीम ने शुक्रवार को यहां
महिला टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में भारत को 58 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टी20 में भारत के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज कर अपने पिछले 10 मैच के
हार के सिलसिले को भी समाप्त किया। भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा जो चुनौती पेश किये बिना 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। हालांकि इस
बड़ी हार के बाद भी भारत अब भी सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। कैसे, आइये आपको समझाते हैं।
कैसे सेमीफाइनल में अब भी पहुंच सकता है भारत?
टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्ता, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका है। भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए पाकिस्तान (रविवार को) और श्रीलंका (9
अक्टूबर को) को अच्छे अंतर से हराना होगा ताकि उन्हें न केवल चार अंक मिलें बल्कि उनका रन रेट भी सुधरे। बता दें कि न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत का नेट रन
रेट (-2.900) काफी खराब है। भारत का अंतिम ग्रुप स्टेज मैच छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है और उन्हें हराना टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।
यदि भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है, तो उसे न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के कम से कम दो मैचों में हारने की उम्मीद करनी होगी। तब समीकरण बेहतर रन रेट तक
आ जाएगा। ऐसे में अगर भारत की बेहतर नेट रन रेट हुई तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।
कुछ ऐसा रहा भारत-न्यूजीलैंड के मैच का हाल
न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद मुश्किल पिच पर डिवाइन के अर्धशतक से चार विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण
स्कोर खड़ा किया। 35 वर्षीय डिवाइन ने इसके बाद अपनी धीमी गेंदबाजों का बेहतरीन इस्तेमाल कर भारतीय टीम को परेशान किया और फिर अपने तेज गेंदबाजों
से भारतीय बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। पिच पर स्ट्रोक खेलना मुश्किल लग रहा था।
Haryana Chunav Voting Live Updates: हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.07 प्रतिशत मतदान, सीएम सैनी का दावा- फिर खिलेगा कमल
Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Live Updates: हरियाणा में करीब एक महीने तक चले विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद आज प्रदेश के वोटर जनादेश दे रहे हैं। राज्य के दो करोड़ तीन लाख वोटर 1031 प्रत्याशियों में से 90 विधायक चुनेंगे। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक जो लोग लाइनों में खड़े होंगे, वे वोट दे सकेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों में 930 पुरुष और 101 महिलाएं हैं। 462 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में 67.74 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार चुनाव आयोग ने 75 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा है।
लाडवा में बड़े अंतर से कमल खिलेगा : नायब सिंह सैनी
एनसीआर की विधानसभा सीटों पर भी भारी मतदान
बड़खल विधानसभा - 9.50
बल्लभगढ़ - 21.47
फरीदाबाद - 20
एनआईटी - 25.38
पृथला - 28.40
तिगांव - 20.20 प्रतिशत
Haryana Election Live: दीपेंद्र हुड्डा का आरोप, भिवानी के एसपी के रहे हैं बीजेपी का समर्थन
HC के अपने ही आदेशों को वापस लेने के मामले में कानून बनाएगी सुप्रीम कोर्ट, समझिए पूरी बात
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह खुली अदालतों में हाई कोर्ट के अपने ही आदेशों को कैंसिल किए जाने के मुद्दे पर कानून बनाएगा। कोर्ट के
सामने एक ऐसा मामला आया है जिसमें मद्रास हाई कोर्ट ने एक पूर्व आईपीएस अधिकारी के खिलाफ धनशोधन के मामले को रद्द कर दिया था और बाद में अपने
निर्देश को संशोधित करते हुए मामले की फिर से सुनवाई की थी।जस्टिस अभय एस. ओका और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड के एक
भूखंड के कथित अवैध आवंटन के सिलसिले में पूर्व आईपीएस अधिकारी एम. एस. जाफर सैत के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले की कार्यवाही पर रोक लगा दी। सुप्रीम
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 नवंबर की तारीख तय की है।कोर्ट पूर्व अधिकारी सैत की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। उन्होंने दलील दी थी कि
मामले में कार्यवाही रद्द करने की उनकी याचिका स्वीकार करने के कुछ दिनों के भीतर मामले की फिर से सुनवाई की गई। सुप्रीम कोर्ट ने पहले इस मुद्दे पर मद्रास हाई
कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से रिपोर्ट मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट की रिपोर्ट का 30 सितंबर को निरीक्षण किया था और सैत के मामले को फिर से सुनवाई करने के
हाई कोर्ट के फैसले को 'बिल्कुल गलत' बताया था।
एक अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन तमाम याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें एससी/एसटी के सब क्लासिफिकेशन मामले में दिए गए फैसले को रिव्यू करने
की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि राज्य सरकार एससी/एसटी में सब क्लासिफिकेशन करने का अधिकार रखती है।
इजरायल के कट्टर दुश्मन के खिलाफ उतरे दोस्त अमेरिका-ब्रिटेन, यमन में हूतियों के 15 ठिकानों को किया धुआं-धुआं
तेल अवीव: इजरायल के खिलाफ लगातार उसके दुश्मन एक्शन में हैं। उन्हीं में से एक यमन के हूती विद्रोही हैं। लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में उसके दोस्त ब्रिटेन और अमेरिका उसकी मदद को आगे आ गए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अमेरिकी और ब्रिटिश सेनाओं ने शुक्रवार को यमन में ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों के 15 ठिकानों पर हमला बोला। हूती विद्रोहियों को कमजोर करने के लिए ऐसा किया गया है। उनके हथियार प्रणालियों, ठिकानों और अन्य उपकरणों पर हमला हुआ है।अधिकारियों के मुताबिक सैन्य विमानों और युद्धपोतों ने हूती के लगभग पांच गढ़ों पर बम बरसाए। हूती मीडिया ने कहा कि एक प्रमुख बंदरगाह शहर होदेइदा में दो हवाई अड्डे और काथीब क्षेत्र में सात हमले हुए। काथीब में हूतियों के कंट्रोल वाला सैन्य अड्डा है। चार और हमले राजधानी सना के सेयाना इलाके में हुए और दो हमले धमार प्रांत में हुए। हूती मीडिया की ओर से सना के दक्षिण-पूर्व में बायदा प्रांत में तीन हवाई हमलों की जानकारी मिली है।
अमेरिकी नेवी के जहाजों पर हमला
अमेरिका या ब्रिटेन की ओर से हमने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं हूतियों की ओर से भी नहीं बताया गया कि इसमें कितना नुकसान हुआ है। यह हमले तब हो रहे हैं जब यमन के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी ड्रोन को हूतियों ने मार गिराया था और फिर इजरायल के खिलाफ सैन्य अभियान बढ़ाने की धमकी दी। पिछले सप्ताह समूह ने अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बनाकर किए गए हमले की जिम्मेदारी ली थी। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट्स के मुताबिक बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के करीब से गुजर रहे तीन अमेरिकी जहाजों पर आधा दर्जन बैलिस्टिक मिसाइलें और एंटी शिप क्रूज मिसाइलें और दो ड्रोन से हमला किया गया। सभी हमलों को नेवी ने नाकाम कर दिया।
हूती विद्रोहियों का जहाजों पर हमला
पिछले साल अक्टूबर में इजरायल और हमास के युद्ध की शुरुआत के बाद से हूतियों ने मिसाइलों और ड्रोन से 80 से ज्यादा व्यापारिक जहाजों पर हमला किया है। उनका कहना है कि वह इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं। फिलिस्तीनियों के साथ समर्थन का यह एक तरीका है। हूती विद्रोहियों ने एक जहाज को हाईजैक कर लिया। वहीं दो को डुबो दिया। जहाजों पर हमले के अलावा हूतियों ने इजरायल पर सीधे मिसाइल से हमले की कोशिश की है।
Aaj Ka Panchang, 5 October 2024 : आज नवरात्रि का तीसरा दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
तृतीया तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 33 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग अगले दिन सुबह 06 बजकर 08 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 06 बजकर 41 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार सर्वार्थ सिद्धि योग। रवि उल्सानी (मुस्लिम) मास प्रारंभ।
सूर्योदय का समय 5 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 5 अक्टूबर 2024 : शाम में 6 बजकर 2 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 5 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 39 मिनट से 5 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 11 बजकर 45 मिनट से से 12 बजकर 34 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 2 मिनट से 6 बजकर 27 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 44 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 5 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 3 मिनट तक।
आज का उपाय : आज मां चंद्रघंटा की पूजा करें और उं देवी चंद्रघंटायै नम: मंत्र का जप करें।
हमारे आदेश की अवमानना हुई तो जिम्मेदार जेल जाएंगे... गुजरात में आदेश के बावजूद हुई कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट नाराज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि अगर उसने यह देखा कि गुजरात में तोड़फोड़ को लेकर अधिकारियों ने उनके आदेश का उल्लंघन किया है तो वह तोड़े गए स्ट्रक्चर को फिर से बहाल करने का आदेश पारित करेंगे। बेंच ने कहा कि अगर हमें लगता है कि वे हमारे आदेश की अवमानना कर रहे हैं, तो हम न केवल उन्हें जेल भेजेंगे, बल्कि उनसे यह सब बहाल करने के लिए कहेंगे। बेंच ने कहा कि उनका पिछला आदेश सभी पर समान रूप से लागू होता है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सॉलिसिटर जनरल से जवाब मांगा है और सुनवाई के लिए 16 अक्टूबर की तारीख तय कर दी है।
आदेश के बावजूद कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई की अगुवाई वाली बेंच ने कोर्ट के 17 सितंबर के आदेश के कथित उल्लंघन के मामले में दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई की। इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उक्त टिप्पणी की है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले आदेश में कहा था कि देश भर में आरोपियों सहित अन्य लोगों की संपत्तियों को कोर्ट की इजाजत के बिना ध्वस्त न किया जाए। उसके बाद याचिकाकर्ता ने अर्जी दाखिल कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद गुजरात में विध्वंस की कार्रवाई की गई थी।