छत्तीसगढ़ / मुंगेली

उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली और लोरमी में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल

विजयादशमी उत्सव में रावण दहन, सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक: उप मुख्यमंत्री अरुण साव


रावण का दहन सिर्फ पुतले का दहन नहीं, समाज और आसपास की बुराइयों को खत्म करने का संदेश है : डिप्टी सीएम अरुण साव

मुंगेली/लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं विधायक अरुण साव विजयादशमी के अवसर पर मुंगेली के बीआर साव उ.मा. विद्यालय मैदान और लोरमी के हाईस्कूल मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त परिवारजनों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।

श्री साव ने मुंगेली एवं लोरमी में लोगों को संबोधित कर कहा कि, अन्याय और अधर्म के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। दशहरा का यह दृश्य सदैव हमें यह प्रेरणा देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म की ही विजय होती है। विजया दशमी का पर्व हमें अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खड़े होने का साहस और प्रेरणा प्रदान करता है।

उप मुख्यमंत्री साव ने नवजीवन क्लब दशहरा महोत्सव समिति लोरमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि, रावण दहन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अधर्मी चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में धर्म और सत्य की ही विजय होती है। 

हमारे भीतर की बुराइयों को खत्म करने का संदेश

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, रावण का दहन सिर्फ पुतले का दहन नहीं है, यह समाज और आसपास की बुराइयों को खत्म करने का संदेश है। अहंकार, लोभ, ईर्ष्या और क्रोध हमारे अंदर के असली रावण हैं। असली विजय वही है, जो इन बुराइयों को त्यागकर सच्चाई का साथ दें। प्रभु श्रीराम का आदर्श चरित्र हमें धर्म और कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। दशहरा हमें समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी देता है। उल्लेखनीय की लोरमी नगर में दशहरा उत्सव के उपलक्ष पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शानदार मनोरम झांकी निकाली गई, राजा बड़ा स्थल से राज्य परिवार के सदस्य अजय दास, अनिल दास, पवन दास, समीर दास, युवराज बाबा दास, आदित्य दास,  सहित अन्य ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की इसके बाद यहीं से झांकी निकाली जो नगर भ्रमण करते हुए रावण दहन उत्सव स्थल हाई स्कूल मैदान पहुंची यहां जबरदस्त आतिश बाजी के बाद बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया, 

इस अवसर पर मुंगेली में वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, भाजपा पदाधिकारी, दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, लोरमी दशहरा उत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष  सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा प्रदेश प्रतिनिधि धनीराम यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनय साहू, जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष  सुशील यादव, राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप , लेखराज सिंह ठाकुर , विश्वास दुबे , देवचरण भास्कर , महाजन जायसवाल , संदीप सोनी घनेंद्र सिंह राजपूत तामेश्वर साहू, आयोजन समिति के नरेन्द्र खत्री, जितेन्द्र पाठक, अमित दुबे, प्रशांत शर्मा, विश्वास दुबे, आकाश केशरवानी, आवेश द्विवेदी,   देवी जायसवाल, समीर पाठक, नागेश गुप्ता, मोनू यादव,  अंशुमान दुबे, लक्ष्मी खत्री, जितेन्द्र खत्री, योगेश खत्री, हिमेश त्रिपाठी, यतीन्द्र खत्री, श्रेय त्रिपाठी,  अमन सलुजा, शुभम सलुजा, दीपक नामदेव, लक्ष्मी यादव, दीपक जायसवाल, अंश पाठक, मोनू यादव, हर्ष गुप्ता, गन्नू केशरवानी, पप्पु चंदेल, भुजबल यादव, कान्हा यादव, आयुष तिवारी सहित  भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। 

Leave Your Comment

Click to reload image