झांकीयों के साथ माता रानी की विदाई हुयी,
मुंगेली |
2025-10-04 12:55:56
झांकीयों के साथ माता रानी की विदाई हुयी, जगह-जगह श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना, मातारानी के होवत हे विदाई के गीत की साथ किया गया विसर्जन
लोरमी- नगर के विभिन्न स्थानो में विराजित मां दुर्गा का विसर्जन गुरूवार को पूरे भक्ति भाव के साथ किया गया। माॅ दुर्गा के प्रतिमा के साथ-साथ टोलीयों ने माता की आराधाना गीत जसगीत गाते हुए निकले, इसी प्रकार नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न समिति मां जगजननी समिति थाना ग्राउंड, नवदीप दुर्गोत्सव समिति बाजारपारा, ब्राम्हणपारा दुर्गोत्सव समिति, राजाकालोनी दुर्गोत्सव, गायत्री नगर दुर्गोत्सव समिति, आदर्श दुर्गोत्सव समिति मिलपारा, राम्हेपुर समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन धार्मिक वातावरण के साथ किया गया। वही सभी समितियों के द्वारा मातारानी की मूर्तियों का विसर्जन शिवधाट धाम स्थित मनियारी नदी में किया गया।