ग्राम ब्रेहबेड़ा मे राजस्व सर्वेक्षण संबंधी कार्य प्रारंभ
नारायणपुर, 08 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ भू राजस्व सहिता के अधीन पदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममर्गाइं द्वारा तहसील छोटेडोंगर अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 04, ग्राम ब्रेहबेड़ा मे राजस्व सर्वेक्षण संबंधी कार्य के पारम्भ होने की घोषणा किया गया है। यह क्षेत्र जारी अधिसूचना की तारीख से लेकर तब तक ऐसे सर्वेक्षण के अधीन समझा जायेगा जब तक कि ऐसी संक्रियाओं के बन्द किये जाने की घोषणा करने वाली अधिसूचना जारी न कर दी जाए।