छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायतों में किया गया रात्रि कालीन जनचौपाल का आयोजन

 

 कोण्डागांव, 19 दिसंबर 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत स्वीकृत आवासों को समय सीमा में पूर्ण करने एवं आवास निर्माण में हितग्राहियों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिये जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत बडेराजपुर के ग्राम पंचायत कोरहोबेडा, कोरगांव एवं होनावड़ी में रात्रिकालीन जन चौपाल और ग्राम पंचायत कोसमी, मचली, कौंदकेरा, कोंगरा, किवडा, पारोंड, धामनपुरी, तितरवंड एवं बैजनपुरी, दिन में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित हुये।
 
सभी हितग्राहियों से आवास निर्माण में आ रही समस्या और उसके समाधान के साथ ही राजमिस्त्री, ईट, रेत, गिट्टी, सीमेंट की उपलब्धता के पर चर्चा किया गया। शासन द्वारा आवास निर्माण हेतु मिलने वाले राशि का सदुपयोग करते हुये आवास निर्माण में ही लगाये जाने हेतु समझाईस दी गई। जन चौपाल में आवास के साथ-साथ हितग्राहियों को मनेरगा, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ पेयजल सहित शासन की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बडेराजपुर, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
क्रमांक -1304/देवेन्द्र

Leave Your Comment

Click to reload image