छत्तीसगढ़ / धमतरी

जिले का वनग्राम बनेगा राजस्व गांव

 सर्वे पूरा, राजस्व अभिलेख तैयार, प्रारंभिक प्रकाशन भी हुआ

15 दिवस के भीतर लिखित-मौखिक दावा-आपत्तियां आंमत्रित

धमतरी, 18 मार्च 2026

धमतरी जिले का राजस्व निरीक्षक मंडल नगरी, तहसील नगरी का ग्राम आमझर वन से घोषित राजस्व ग्राम है। कार्य एजेंसी आईआईटी रूढ़की द्वारा अंतिम प्रकाशन के लिए ग्राम आमझर के 4 नक्शा शीट उपलब्ध कराया गया है। इस गांव का तैयार राजस्व अभिलेखों का प्रारंभिक प्रकाशन जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा किया जा चुका है। सभी अभिलेख संबंधित ग्राम पंचायत में अवलोकन के लिए कार्यालयीन दिवसों में उपलब्ध है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा इन अभिलेखों से संबंधित आमजनों से दावा-आपत्तियां आमंत्रित की जा रही है। हल्का पटवारी द्वारा तैयार किये गये नक्शा शीटों एवं खसरों पर जिस किसी भी व्यक्ति या संस्था को आपत्ति हो, तो प्रकाशन तिथि से 15 दिवस के भीतर लिखित-मौखिक आवेदन कार्यालयीन समय में स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से दावा-आपत्ति संबंधित ग्राम पंचायत में प्रस्तुत कर सकते है। नियत समयावधि के बाद मिले दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image