29 अप्रैल 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वी पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजन गरिमामय रूप से संपन्न हुआ।
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद:- साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति एवं लोक कलाकृति विषयों को समाहित करते हुए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो का संगीत अपनी ओर से समाज को एकता व आपस में प्रेम बनाए रखने का संदेश भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में साइबर जागरूकता का संदेश दिया गया। साइबर अपराधों से बचाव हेतु जानकारी प्रदान की गई, वहीं नशा मुक्ति के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक कलाकृतियों के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन भी किया गया।