मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया एवं आयोग के सदस्यों ने की भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और उनके साथियों ने बुधवार शाम मुख्यमंत्री निवास में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण का आत्मीयतापूर्ण स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया, सदस्य श्री अजय नारायण झा, सुश्री एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्या कांति घोष, सचिव श्री ऋत्विक पांडे और संयुक्त सचिव श्री के.के. मिश्रा की भेंट एवं चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का अंग वस्त्र से सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति  चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेन्द्र शुक्ल, राज्य मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस भेंट के दौरान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया और उनके साथियों ने राज्य की वित्तीय स्थिति और विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया।

Leave Your Comment

Click to reload image