मध्य प्रदेश

राहुल के कांग्रेस नेताओं के BJP में मिले होने बयान पर सिंधिया का तंजः कहा- 140 करोड़ जनता हमसे जुड़ी हुई उसमें सभी दल के लोग

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दो दिवसीय ग्वालियर प्रवास के बाद दिल्ली के लिए रवाना। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर निशाना साधते हुए तंज कसा, जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को बीजेपी में मिले होने की बात कही थी। सिंधिया ने कहा कि किसी नेता और पार्टी की मैं चर्चा नहीं करूंगा, लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि आज राष्ट्र बढ़ रहा है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। पीएम भारत को विश्व शिखर पर पहुंचा रहे हैं। इस अभियान में 140 करोड़ जनता हमारे साथ जुड़ी हुई है। यदि 140 करोड़ जनता हमसे जुड़ी हुई है तो उसमें सभी दल के लोग भी हमसे ही जुड़े हैं।

10 मार्च को शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क को माधव टाइगर रिजर्व घोषित होने के कार्यक्रम को लेकर सिंधिया बोले, इस कार्यक्रम के लिए बहुत बड़ा योगदान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का रहा है। हम सबने मिलकर सपने को साकार किया है। यह प्रदेश का पांचवा टाइगर रिजर्व बनेगा और देश में इस तरह 9 टाइगर रिजर्व बन जाएंगे। अभी हमारे यहां एक नर और दो मादा के साथ तीन शावक हैं। कल मुख्यमंत्री के हाथों से एक और मादा बाघिन को रिलीज किया जाएगा। उसके 10 दिन बाद एक नर को रिलीज किया जाएगा। इस तरह अच्छी आबादी हो जाएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि पर्यटन की संभावना भी इससे बहुत बढ़ेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image