मध्य प्रदेश

’25 साल का लेगी बदला…’ भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच को लेकर CM डॉ मोहन का बड़ा बयान, खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल। चैपियंस ट्रॉफी में आज 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम 25 साल का बदला जरूर लेगी। वहीं मुख्यमंत्री ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई भी दी है।

भारत और न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सभी के लिए यह बहुत खास दिन है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से भारतीय टीम ने प्रदर्शन किया है, वह 25 साल का बदला जरूर लेगी। जिस तरह से खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है, वे अपने खेल के जरिए भारत को गौरवान्वित करेंगे। वहीं सीएम ने खिलाड़ियों को बधाई भी दी है।

फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा क्रिकेट का रोमांच

मध्य प्रदेश में क्रिकेट का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रदेशभर में जगह जगह भारत की जीत के लिए हवन पूजन किए जा रहे हैं। वहीं राजधानी भोपाल में मैच देखने के लिए कई जगह स्क्रीन लगाई गई है। क्रिकेट फैंस एक जगह बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने के लिए जमा होंगे।

भारत की जीत की दुआ

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आज यानी 9 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) की टीम आमने-सामने होंगी। इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं फैंस चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं। मंदिरों में पूजा पाठ की जा रही है।

25 साल बाद फिर आमने-सामने

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं, जब भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने होंगे। साल 2000 में भी दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला हुआ था। जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहली बार ICC की ट्रॉफी जीती थी। अब 25 साल बाद भारत के पास हार का बदला लेने का शानदार मौका है।

टीम इंडिया का पलड़ा भारी

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवा फाइनल मैच खेलेगी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी। बात करें दुबई स्टेडियम की तो इस मैदान पर भारत का पलड़ा भारी है। भारतीय टीम ने 10 में से 9 मैचों पर जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबला ड्रा रहा है। वहीं न्यूजीलैंड ने दुबई में तीन मैच खेले है, जिनमें से दो में हार और एक मैच टाई रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image