देश-विदेश
जाेशीमठ के लिए 1658 करोड़ रूपये की योजना को मंजूरी
नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने उत्तराखंड के जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ रुपये की एक योजना को मंजूरी दे दी है।
इस योजना के तहत राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से 1079.96 करोड़ रुपये की केन्द्रीय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार राहत के लिए राज्य आपदा मोचन कोष से 126.41 करोड़ रुपये और राज्य के बजट से 451.80 करोड़ रुपये प्रदान करेगी, जिसमें पुनर्वास के लिए 91.82 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण लागत भी शामिल है।
उत्तराखंड का जोशीमठ भूस्खलन और ज़मीन धंसने से प्रभावित हुआ है और केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को सभी आवश्यक तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में सभी तकनीकी एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई कर जोशीमठ के लिए योजना तैयार करने में राज्य सरकार की मदद की है। इस योजना को तीन वर्ष की अवधि में लागू किया जायेगा।
सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित भी किया
नई दिल्ली । यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर पर कड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने पूजा खेड़कर से उनका आईएएस पद छीन लिया है और उन्हें भविष्य की सभी परीक्षाओं के लिए स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। यह जानकारी आयोग ने खुद दी है।
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 (सीएसई-2022) में अनंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेड़कर की अनंतिम उम्मीदवारी रद्द कर दी है। आयोग ने बताया कि पूजा खेड़कर की उम्मीदवारी को रद्द करते हुए उन्हें भविष्य की सभी परीक्षाओं और चयनों से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
दर्ज हुआ था मामला
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई को पूजा खेड़कर पर सिविल सेवा परीक्षा में अपनी उम्मीदवारी सुरक्षित करने के लिए विकलांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) कोटा का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मंगलवार को पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, खेड़कर की ओर से पेश एडवोकेट बीना माधवन ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल को कलेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने के कारण निशाना बनाया जा रहा है।
प्रारंभिक आरोप
सबसे पहले, पूजा खेड़कर पर महाराष्ट्र में ट्रेनी अधिकारी के रूप में प्राइवेट गाड़ी में लाल बत्ती, वीवीआईपी नंबर की गाड़ी और खुद का कैबिन मांगने का आरोप लगा था। इसके बाद उनके चयन पर सवाल उठे और मामले की जांच में उनकी पोल खुल गई थी।
इस कार्रवाई से UPSC ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की धांधली या गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कदम भविष्य के परीक्षार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है कि ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ ही किसी परीक्षा या चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट प्रथम फेज के अंतर्गत लगभग 30 किमी रूट प्रस्तावित है
अब करोंद तक पहुँचेगी मेट्रो। करोंद चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर। एयरपोर्ट रोड से रत्नागिरी तक बनेगी 6 लेन सड़क। करोंद में बनेगा थ्री टियर ट्रांस्पोर्टेशन सिस्टम, जिसमें ऊपर चलेगी मेट्रो बीच में फ्लाईओवर और नीचे से गुजरेगा सर्विस रोड। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत करोंद चौराहे पर बनने वाले मेट्रो स्टेशन का स्थल निरीक्षण किया। भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट प्रथम फेज के अंतर्गत लगभग 30 किमी रूट के ऑरेंज लाइन कॉरिडर के तहत करोंद चौराहे पर मेट्रो स्टेशन बनने व रूट बनने का कार्य शुरू हो गया है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि करोंद में मेट्रो स्टेशन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। वहीं एनएचएआई द्वारा शीघ्र ही फ्लाईओवर निर्माण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इससे करोंद चौराहे पर थ्री टियर ट्रांस्पोर्टेशन सिस्टम तैयार होगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग ने मेट्रो परियोजना, समस्त संबधित विभागों, नेशनल हाईवे, लो.नि.वि, नगर निगम, ट्रेफिक पुलिस, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी तथा जिला प्रशासन की समन्वय समिति की बैठक कर निर्माण काअब करोंद तक पहुँचेगी मेट्रो। करोंद चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर। एयरपोर्ट रोड से रत्नागिरी तक बनेगी 6 लेन सड़क। करोंद में बनेगा थ्री टियर ट्रांस्पोर्टेशन सिस्टम, जिसमें ऊपर चलेगी मेट्रो बीच में फ्लाईओवर और नीचे से गुजरेगा सर्विस रोड। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत करोंद चौराहे पर बनने वाले मेट्रो स्टेशन का स्थल निरीक्षण किया। भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट प्रथम फेज के अंतर्गत लगभग 30 किमी रूट के ऑरेंज लाइन कॉरिडर के तहत करोंद चौराहे पर मेट्रो स्टेशन बनने व रूट बनने का कार्य शुरू हो गया है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि करोंद में मेट्रो स्टेशन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। वहीं एनएचएआई द्वारा शीघ्र ही फ्लाईओवर निर्माण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इससे करोंद चौराहे पर थ्री टियर ट्रांस्पोर्टेशन सिस्टम तैयार होगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग ने मेट्रो परियोजना, समस्त संबधित विभागों, नेशनल हाईवे, लो.नि.वि, नगर निगम, ट्रेफिक पुलिस, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी तथा जिला प्रशासन की समन्वय समिति की बैठक कर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिये।4 वर्षों में पूर्ण होगा निर्माण कार्यमंत्री श्री सारंग ने कहा कि भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट प्रथम फेज के अंतर्गत लगभग 30 किमी रूट प्रस्तावित है, जिसमें ऑरेंज लाइन कॉरिडर करोंद से एम्स तक लगभग 16 किमी की होगी। इसमें 2 भूमिगत स्टेशन (भोपाल जंक्शन एवं नादरा बस स्टैन्ड) एवं 14 एलेवेटेड स्टेशन होंगेl अब करोंद से मेट्रो की लाइन लगने का कार्य शुरु हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही एनएचएआई द्वारा अयोध्या एयरपोर्ट से रत्नागिरी तक 6 लेन सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है। वहीं करोंद चौराहे पर एनएचएआई द्वारा फ्लाईओवर प्रस्तावित है। यह निर्माण कार्य 4 वर्षों में पूरे होंगे। मेट्रो एवं एनएचएआई की दोनों ही परियोजनाओं में विलंभ न ही हो तथा कंस्ट्रक्शन के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा हो इसके लिये मेट्रो परियोजना, एनएचएआई, पीडब्लूडी, नगर निगम, यातायात एवं जिला प्रशासन की कॉर्डिनेशन टीम गठित कर सभी विभागों में समन्वय स्थापित किया जायेगा।समन्वय समिति की बैठक कर बाधाओं का करें निराकरणमंत्री श्री सारंग ने मेट्रो ट्रेन तथा करोंद चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के एलाइनमेन का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का क्रियान्वयन तत्काल प्रारंभ किया जाये। मेट्रो परियोजना के अधिकारी सभी संबधित विभागों, नेशनल हाईवे, लो.नि.वि, नगर निगम, ट्रेफिक पुलिस, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी तथा जिला प्रशासन से समन्वय कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करें एवं यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो मुझसे संपर्क करें तथा समय समय समन्वय समिति की बैठक आयोजित कर कार्य की गति की तीव्र करने एवं बाधाओं के निराकरण व समाधान करें।करोंद चौराहे पर फ्लाईओवर से 5 लाख की जनसंख्या को होगा लाभ मंत्री श्री सारंग ने बताया कि इस परियोजना से लगभग 4 लाख जनसंख्या को लाभ मिलेगा। करोंद चौराहे पर ट्रैफिक जाम की कठिनाई के निराकरण के लिये लगभग 2 किमी लम्बाई में फ्लाईओवर का निर्माण भी प्रारंभ किया जा रहा है। मेट्रो लाईन इस फ्लाईओवर के उपर से निकलेगी, जिसमें सम्पूर्ण चौराहे में फ्लाईओवर तथा मेट्रो के कोई पिलर नहीं होंगे व इस चौराहे का विकास भी उत्कृष्ट रूप से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से चौराहे के विकास के साथ तीन सब-वे का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसमें पैदल यात्रियों को चौराहे क्रास करने में असुविधा नही हो तथा मेट्रो स्टेशन तक आसानी से पहुंच सके। करोंद को उपनगर बनाने की दिशा में निरंतर हो रहा कार्य मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भोपाल मेट्रो नरेला विधानसभा के लिये बहुत बड़ी सौगात है। यह भोपाल की सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लेकर आयेगी। उन्होंने कहा कि करोंद को भोपाल का उपनगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। करोंद चौराहे को विश्व स्तरीय चौराहे के रूप में विकसित करने को लेकर कार्य किया जा रहा है। मेट्रो एवं फ्लाईओवर का कार्य पूरा होने के बाद करोंद भोपाल का सबसे व्यवस्थित क्षेत्र के रूप में स्थापित होगा। सुभाष नगर से करोंद स्टेशन के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर पर हो रहा मिट्टी परीक्षण कार्य ऑरेंज लाइन करोंद से एम्स तक लगभग 16 किमी की होगी। इसमे 2 भूमिगत स्टेशन (भोपाल जंक्शन एवं नादरा बस स्टैन्ड) एवं 14 एलेवेटेड स्टेशन होंगेl ऑरेंज लाइन पर सुभाष नगर से करोंद स्टेशन के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर पर मिट्टी परीक्षण का कार्य किया जा रहा है एवं जल्द ही अन्य कार्य प्रारंभ किए जाएंगे, जिसमें 17 मीटर के पीयर का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जायेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्लीमनाबाद टनल का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्लीमनाबाद टनल का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में स्लीमनाबाद टनल के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आवासीय क्षेत्र के नीचे टनल निर्माण करते हुए विशेष सावधानी बरतें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बरगी व्यपवर्तन परियोजना के तहत निर्माणाधीन स्लीमनाबाद टनल प्रदेश के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट से जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना और रीवा सहित आसपास के जिलों के कृषकों को सिंचाई और ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। औद्योगिक इकाइयों को भी नहर प्रणाली के माध्यम से जल आपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के अन्य मेगा प्रोजेक्ट की सतत मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन डैशबोर्ड बनाने के निर्देश भी दिये। बैठक मे बरगी व्यपवर्तन परियोजना और स्लीमनाबाद टनल की अद्यतन प्रगति पर आधारित प्रेजेंटेशन दिया गया।
बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह सहित नर्मदा घाटी विकास विभाग के सदस्य (अभियांत्रिकी एवं वित्त) एच. आर. चौहान, सदस्य (ऊर्जा) श्री शिशिर कुशवाह, मुख्य अभियंता अपर नर्मदा जोन जबलपुर डी.एल. वर्मा, सचिव जी.पी. सोनकर, सचिव (प्रकोष्ठ) मनीष ठाकुर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
"महाराष्ट्र में गर्दर लॉन्चिंग मशीन के गिरने से 16 लोगों की मौत, तीन घायल"
मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे में शाहपुर के पास गर्डर लॉन्चिंग मशीन के गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं. अभी भी 6 लोगों के मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है.
शाहपुर पुलिस का कहना है कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण हो रहा है. पुल तैयार करने में इस्तेमाल की जा रही गर्डर लॉन्चिंग मशीन 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई. इससे नीचे काम कर रहे मजदूर और अन्य लोग चपेट में आ गए. सूचना मिलते ही SP और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है. मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया जा रहा है.
अस्पताल में लाए गए 16 शव
शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक 16 शवों को लाए जाने की सूचना है, वहीं तीन घायलों को भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका है.
गर्डर लॉन्चिंग मशीन से तेजी से होता है काम
गर्डर लॉन्चिंग मशीन एक विशेष प्रयोजन वाली मोबाइल गैन्ट्री क्रेन है, जिसका उपयोग पुल निर्माण में किया जाता है. इस मशीने के जरिए निर्माण परियोजनाओं में प्रीकास्ट बॉक्स गर्डर्स स्थापित किया जाता है. समृद्धि महामार्ग का निर्माण कार्य महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा किया जा रहा है.