छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

तेंदुए के हमले से घायल व्यक्तियों का विधायक रोहित साहू ने जाना कुशलक्षेम

-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव

विधायक ने प्रदान की आर्थिक व चिकित्सीय सहायता

गरियाबंद :-  गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बारुका में कुछ दिनों पूर्व हुए तेंदुए के हमले में घायल पीड़ितों का राजिम विधायक रोहित साहू ने कुशलकेम जाना  जाना। बारुका निवासी मनहरण यादव व कुमारी रश्मि विश्वकर्मा के ऊपर गत दिनों तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था विधायक रोहित साहू ने अतिशीघ्र तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था राजधानी रायपुर स्थित सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कराई। विधायक रोहित साहू के प्रयासों से दोनों घायल मरीजों का उपचार सही समय में सुनिश्चित हो सकी। वे लगातार दोनों मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे जिसके फ्लस्वरूप दोनों के समुचित इलाज की व्यवस्था हुई। सोमवार को विधायक रोहित साहू बारुका में दोनों मरीजों के घर पहुँचकर विधायक रोहित साहू ने बीस-बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की बात कही एवं आगे की चिकित्सीय व्यवस्था के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित, भीम निषाद, यश मिश्रा, टिकेश्वर पटेल आदि भी उपस्थित रहे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image