छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

नवदंपती की आत्महत्या: पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले शव

 बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पेड़ पर एक साथ फंदे से लटके मिले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार चाटीडीह निवासी युवक और उसकी पत्नी की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी।

रविवार को स्थानीय लोगों ने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस घरेलू विवाद की आशंका जता रही है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image