सालेम इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
रायपुर । काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सालेम इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है।
कक्षा 12वीं (ISC): अस्मिता आदिल ने किया टॉप
12वीं की बोर्ड परीक्षा में आर्ट्स ग्रुप की अस्मिता आदिल ने 97% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है।
गणित (Maths) ग्रुप:
गणित संकाय में रौनव सोम ने 94.5% अंकों के साथ बाजी मारी। वहीं अनुकल्प मिश्रा (92.7%) दूसरे, जयंत चंद्राकर (91.2%) तीसरे, कारतिकेय सिंग (83.7%) चौथे और पल्लवी तिवारी (82.8%) पांचवें स्थान पर रहीं।
बायो (Biology) ग्रुप:
बायोलॉजी में अंजनी गुप्ता 89.7% अंकों के साथ अव्वल रहीं। उनके बाद सुरभि गिरी (89%), अविचल अग्रवाल (83.7%), जया छत्रे (80.5%) और संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर स्तुति जोगी (78.5%) व उमे आमीन (78.5%) ने अपनी जगह बनाई।
कॉमर्स (Commerce) ग्रुप:
कॉमर्स संकाय में हिमांशु दास ने 92.2% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशान लालवानी (87.5%) दूसरे, अनुभव तांडी (86%) तीसरे, मौलिक तनेजा (84.5%) चौथे और नाओमी नायक (83.2%) पांचवें स्थान पर रहे।
आर्ट्स (Arts) ग्रुप:
आर्ट्स में टॉपर अस्मिता आदिल के अलावा लायबा फातिमा (86.2%) ने दूसरा, वंशिका श्रेष्ठ (85%) ने तीसरा, रीशिका यादव (83.5%) ने चौथा और अमान अहमद (82%) ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 10वीं (ICSE): 96.29% रहा स्कूल का परिणाम
कक्षा दसवीं के विज्ञान समूह में कुल 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का कुल प्रतिशत 96.29% रहा।
दसवीं की मेरिट सूची में खुशी मुदलियार ने 91% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। मो. आमिर खान (89.8%) दूसरे, लाकेश लाहोटी तीसरे, प्रिया नायक (87.2%) चौथे और रौनक डे (86.8%) पांचवें स्थान पर रहे।
प्राचार्या ने दी शुभकामनाएं
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर शाला की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रूपिका लॉरेंस ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से ही यह परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।